Pages

Labels

Showing posts with label Arjun Kapoor. Show all posts
Showing posts with label Arjun Kapoor. Show all posts

Friday, May 23, 2014

ऐश्वर्या से लेकर सोनाक्षी तक, इन 4 एक्ट्रेसेस ने घटाया वजन

ब्रिटिश फैशन डिजाइनर एलेक्जेंड्रा शलमन ने हाल ही में कहा है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस अपना वजन घटाने की कोशिश में अपनी सेहत को मुश्किल में डाल रही हैं। ऐसी कई एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने स्लिम दिखने के लिए अपना भारी वजन घटाया है।फैशन डिजाइनर एलेक्जेंड्रा शलमन ने कहा है कि एक्ट्रेस अपना वजन घटाने की कोशिश में अपनी सेहत को मुश्किल में डाल रही हैं। कई एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने अपना वजन घटाया है।
ऐश्वर्या से लेकर सोनाक्षी तक, इन 4 एक्ट्रेसेस ने घटाया वजन 
ऐश्वर्या राय बच्चन को वजन की सबसे ज्यादा अहमियत तब समझ में आई जब फिल्म ‘धूम-2’ के लिए उनसे दस किलो वजन कम करने को कहा गया। ऐश्वर्या का मां बनने के बाद से अब तक फिल्मों से दूर रहने का एक कारण वजन भी है। एड गुरु प्रह्लाद कक्कड़ भी उनसे कई बार वजन कम करने के लिए कह चुके हैं। ऐश्वर्या ने काफी वजन घटाने में कामयाबी पाई है। 

Monday, April 14, 2014

Celebrities Became Stars After Plastic Surgery.

मुंबई. बड़े परदे के सितारों के साथ-साथ छोटे परदे के सितारे भी खूबसूरत दिखने के लिए कॉस्मेटिक सर्जरी के दौर से गुजरने लगे हैं। हाल ही में लोकप्रिय धारावाहिक 'उतरन' की एक्ट्रेस रश्मि देसाई के बारे में ऐसी ही कुछ ख़बरें आ रही हैं। सुना है कि अपने शरीर का अतिरिक्त भार कम कराने के लिए रश्मि ने मुंबई के एक अस्पताल में लिपोसक्शन सर्जरी कराई है। हालांकि, रश्मि ने इस खबर को गलत बताते हुए कहा है कि उन्होंने लिपोसक्शन सर्जरी नहीं, बल्कि पित्ताशय की सर्जरी कराई है।
 
अनुष्का शर्मा से कंगना रनोट तक, जब इन एक्ट्रेसेस ने कराई कॉस्मेटिक सर्जरी!
 
 
खैर, हो सकता है कि रश्मि के बारे में आ रहीं ख़बरें गलत हों, लेकिन एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में इस तरह की सर्जरी पहले काफी हो चुकी हैं। खासतौर से बड़े परदे के सितारे अक्सर इस तरह की सर्जरी के कारण चर्चा में रहते हैं।  पिछले महीने की ही तो बात है, जब अनुष्का शर्मा के बारे में ख़बरें आई थीं कि उन्होंने अपने होंठों की सर्जरी कराई है। हालांकि, खुद अनुष्का इस बात से इनकार करती रहीं। खबर यहां तक आई थी कि सर्जरी ठीक से न होने के कारण उनके होंठों का आकार बिगड़ गया था।
 
अनुष्का ही नहीं, जूही चावला, श्रुति हासन, शिल्पा शेट्टी, कंगना रनोट और राखी सावंत सहित कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस कॉस्मेटिक सर्जरी के कारण चर्चा में रही हैं। आइये, ऐसी ही एक्ट्रेसेस पर डालते हैं एक नजर.

Thursday, April 3, 2014

Arjun Kapoor And Alia Promoting 2 States At Raheja College.

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘2 स्टेट्स’ को जमकर प्रमोट कर रहे हैं। 2 अप्रैल को फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में ये दोनों स्टार्स मुंबई के रहेजा कॉलेज पहुंचे। यहां पहुंचकर इन दोनों बॉलीवुड स्टार्स ने कॉलेज के स्टूडेंट्स के बीच अपनी फिल्म को प्रमोट किया।

स्टूडेंट्स के बीच रोमांटिक हुए आलिया-अर्जुन, देखें तस्वीरें

फिल्म के प्रमोशन के लिए स्टूडेंट्स के बीच पहुंचे आलिया-अर्जुन काफी कूल नजर आए। उन्होंने यहां अपनी फिल्म को खूब प्रमोट किया। साथ ही, ये दोनों स्टार्स स्टूडेंट्स के बीच आकर रोमांटिक मूड में भी नजर आए।
आलिया-अर्जुन को अपने बीच पाकर कॉलेज के स्टूडेंट्स भी काफी खुश दिखे। दोनों स्टार्स ने स्टूडेंट्स के साथ बैठकर उनसे बातचीत भी की। फिल्म के प्रमोशन के दौरान इन दोनों स्टार्स के साथ म्यूजिक डायरेक्टर एहसान और लॉय भी मौजूद थे।