Pages

Labels

Showing posts with label aizaz khan. Show all posts
Showing posts with label aizaz khan. Show all posts

Friday, May 23, 2014

ऐश्वर्या से लेकर सोनाक्षी तक, इन 4 एक्ट्रेसेस ने घटाया वजन

ब्रिटिश फैशन डिजाइनर एलेक्जेंड्रा शलमन ने हाल ही में कहा है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस अपना वजन घटाने की कोशिश में अपनी सेहत को मुश्किल में डाल रही हैं। ऐसी कई एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने स्लिम दिखने के लिए अपना भारी वजन घटाया है।फैशन डिजाइनर एलेक्जेंड्रा शलमन ने कहा है कि एक्ट्रेस अपना वजन घटाने की कोशिश में अपनी सेहत को मुश्किल में डाल रही हैं। कई एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने अपना वजन घटाया है।
ऐश्वर्या से लेकर सोनाक्षी तक, इन 4 एक्ट्रेसेस ने घटाया वजन 
ऐश्वर्या राय बच्चन को वजन की सबसे ज्यादा अहमियत तब समझ में आई जब फिल्म ‘धूम-2’ के लिए उनसे दस किलो वजन कम करने को कहा गया। ऐश्वर्या का मां बनने के बाद से अब तक फिल्मों से दूर रहने का एक कारण वजन भी है। एड गुरु प्रह्लाद कक्कड़ भी उनसे कई बार वजन कम करने के लिए कह चुके हैं। ऐश्वर्या ने काफी वजन घटाने में कामयाबी पाई है। 

Wednesday, December 18, 2013

BIGG BOSS 7: KUSHAL TANDON EVICTED, FILM INDUSTRY MAY BOYCOTT HIM

टीवी रियलिटी शो बिग बॉस के सातवें सीजन में अब तक कई उतार-चढ़ाव देखने को मिल चुके हैं, लेकिन अब भी कोई अंदाजा नहीं लगा सकता कि इस घर में कब क्या हो गया। ट्विस्ट का खेल बिग बॉस हमेशा खेलते रहते हैं और इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है।
 
http://bollywood.bhaskar.com/article/ENT-TV-bigg-boss-7-kushal-tandon-evicted-film-industry-may-boycott-him-4468069-PHO.html
 
 
अब जबकि बिग बॉस 7 के फाइनल में सिर्फ कुछ दिन ही बचे हैं, बिग बॉस ने कुशाल टंडन को मिड-वीक एविक्शन के तहत बाहर करके खेल में एक नया मोड़ ला दिया है। कुशाल टंडन को बताया गया कि उन्होंने सप्ताह के मध्य तक नॉमिनेट होने वाले प्रतिभागियों में सबसे कम वोट मिले हैं और इस आधार पर उन्हें बाहर कर दिया गया।
 
कुशाल के बाहर होने से पहले बिग बॉस 7 की सबसे बड़ी खबर ये थी कि अरमान कोहली बिग बॉस के घर के अंदर वापस लौट आए थे। सोफिया हयात द्वारा करवाई गई FIR के चलते उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था और पूछताछ करने के बाद जब अरमान को बेल मिल गई तो वो वापस घर के अंदर आ गए।
 

Friday, November 29, 2013

Bigg Boss 7 Day 75:News In hindi Online

टीवी रियलिटी शो बिग बॉस से तनिषा को बाहर निकालने के लिए वायकॉम 18 कंपनी को धमकी दे रहे अजय देवगन को 'फर्जी राहत' मिल सकती है। खबर है कि शनिवार को तनिषा का 'फेक एविक्‍शन' हो सकता है। अरमान को भी शो से बाहर होने का झूठा 'शॉक' दिया जा सकता है। इस सप्‍ताह शो में किसी का एलिमिनेशन नहीं होगा, यह तय है। लेकिन, इस बात की जानकारी घर वालों को नहीं है। लिहाजा, शो के निर्माताओं ने सस्‍पेंस बढ़ाने और टीआरपी बटोरने के लिए अरमान और तनिषा को शो से बाहर होने का 'झटका' दिए जाने का फैसला किया है।
 
 
http://bollywood.bhaskar.com/article/ENT-TV-bigg-boss-7-day-75-4449714-PHO.html
 
 
बहरहाल, शो के 75वें दिन (शुक्रवार) बिग बॉस ने प्रतिभागियों को ऐसे टास्क दिए, जिनसे घर में लड़ाई कम और प्यार ज्यादा हुआ। दिन की शुरुआत में जहां एंडी को गौहर के साथ कप्तानी जीतने के लिए कंपटीशन करना था, वहीं शाम को गौहर को एक टास्क दिया गया- 'किसको प्यार करूं'।
 
इस टास्क में कुशाल और एजाज को अपनी-अपनी खूबियां बता कर गौहर को इंप्रेस करना था और बाद में गौहर को तय करना था कि वो किसे चुनती हैं। आगे स्‍लाइड्स क्लिक कर जानें 75वें दिन का पूरा हाल: