Pages

Labels

Showing posts with label bharti singh. Show all posts
Showing posts with label bharti singh. Show all posts

Monday, April 14, 2014

Celebrities Became Stars After Plastic Surgery.

मुंबई. बड़े परदे के सितारों के साथ-साथ छोटे परदे के सितारे भी खूबसूरत दिखने के लिए कॉस्मेटिक सर्जरी के दौर से गुजरने लगे हैं। हाल ही में लोकप्रिय धारावाहिक 'उतरन' की एक्ट्रेस रश्मि देसाई के बारे में ऐसी ही कुछ ख़बरें आ रही हैं। सुना है कि अपने शरीर का अतिरिक्त भार कम कराने के लिए रश्मि ने मुंबई के एक अस्पताल में लिपोसक्शन सर्जरी कराई है। हालांकि, रश्मि ने इस खबर को गलत बताते हुए कहा है कि उन्होंने लिपोसक्शन सर्जरी नहीं, बल्कि पित्ताशय की सर्जरी कराई है।
 
अनुष्का शर्मा से कंगना रनोट तक, जब इन एक्ट्रेसेस ने कराई कॉस्मेटिक सर्जरी!
 
 
खैर, हो सकता है कि रश्मि के बारे में आ रहीं ख़बरें गलत हों, लेकिन एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में इस तरह की सर्जरी पहले काफी हो चुकी हैं। खासतौर से बड़े परदे के सितारे अक्सर इस तरह की सर्जरी के कारण चर्चा में रहते हैं।  पिछले महीने की ही तो बात है, जब अनुष्का शर्मा के बारे में ख़बरें आई थीं कि उन्होंने अपने होंठों की सर्जरी कराई है। हालांकि, खुद अनुष्का इस बात से इनकार करती रहीं। खबर यहां तक आई थी कि सर्जरी ठीक से न होने के कारण उनके होंठों का आकार बिगड़ गया था।
 
अनुष्का ही नहीं, जूही चावला, श्रुति हासन, शिल्पा शेट्टी, कंगना रनोट और राखी सावंत सहित कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस कॉस्मेटिक सर्जरी के कारण चर्चा में रही हैं। आइये, ऐसी ही एक्ट्रेसेस पर डालते हैं एक नजर.

Saturday, March 22, 2014

Stand Up Comedian bharti Singh Got Engaged.

वे उन्हें हमेशा भैया कहकर बुलाया करती हैं, लेकिन ख़बरों की मानें तो दोनों के बीच कुछ और ही रिश्ता बन चुका है। हम बात कर रहे हैं स्टैंड-अप कॉमेडियन भारती सिंह और कॉमेडी सर्कस के राइटर हर्ष लिम्बचिया की। सुना है कि दोनों ने सगाई कर ली है और ज़ल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे।
 
http://bollywood.bhaskar.com/article-hf/ENT-TV-bharti-singh-hiding-relationship-with-alleged-fianc-harsh-limbachiyaa-4556904-PHO.html
 
 
सूत्रों के अनुसार, भारती लगातार अपने और हर्ष के रिश्ते के बारे में इनकार करती आ रही हैं। वे हमेशा यही कहती हैं की उनके बीच भाई-बहन का रिश्ता है, जबकि कॉमेडी सर्कस से जुड़े सभी लोग उनके कथित रिश्ते के बारे में भलीभांति जानते हैं। दोनों ने हाल ही में एक-दूसरे को रिंग पहनाई है।
 
कुछ सूत्र इस बात की ओर भी संकेत करते हैं कि भारती अपनी और हर्ष की उम्र में बड़े अंतर के कारण कुछ शर्मिंदा हैं।गौरतलब है कि भारती 29 साल की हो चुकी हैं और हर्ष अभी 22 वर्ष के ही हैं।इतना ही नहीं, सुना तो यहां तक है कि भारती पिछले साल हर्ष को एक कार भी गिफ्ट कर चुकी हैं, जबकि वे दोनों ही इस बात को झूठ करार देते हैं।पूरे मामले में हर्ष की अपनी एक अलग ही कहानी है।