Pages

Labels

Tuesday, March 4, 2014

ADITYA PANCHOLI LASHES OUT AT RABIYA KHAN

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेता आदित्य पंचोली ने जिया खान मर्डर केस में उनकी मां राबिया खान द्वारा सूरज पंचोली पर लगाए आरोप के बाद अपना आपा खो दिया है। राबिया ने आरोप लगाया है कि आदित्य उनके परिवार को खत्म करने की धमकी दे रहे हैं। राबिया खान ने स्टिंग ऑरपेशन से ये बताया है कि उनकी बेटी जिया की हत्या के तार सूरज पंचोली से जुड़े हैं।


Bollywood News In Hindi

इधर, आदित्य का कहना कि राबिया खान दिमागी तौर पर परेशान हैं और उन्हें किसी मनोरोग संबंधी डॉक्टर से मिलना चाहिए। उन्होंने कहा, “वो मेरे परिवार का नुकसान करने की कोशिश कर रही हैं, इस बात का मुझे खेद है। मुझे लगता है कि उन्हें जल्द की किसी मनोरोग चिकित्सक की हेल्प लेना चाहिए।”

“हर कोई जानता है कि वो पागल हैं और बिना मेरे बेटे की गलती के बड़बड़ाती रहती हैं। मैं उनका दुख समझता हूं और उन्हें साहनभूति देता हूं, क्योंकि मैं भी पिता हूं। मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि इतने लंबे समये से वो आखिरी मेरे परिवार के पीछे क्यों पड़ी हैं।”

“मुझे किसी के साथ समस्या थी, तो मैं खुलकर सामने आया था। मैंने कभी अपने अंदर कोई बात नहीं रखी। मेरे बेटे और परिवार पर इस हमले से गहरा असर पड़ा है। मैं इसमें शामिल हो गया तो फिर वो दूसरों के लिए अच्छा नहीं होगा। पिछले एक साल से हमें कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन अब अपने परिवार की रक्षा के लिए मुझे अपने पावर का इस्तेमाल करना होगा।”

0 comments:

Post a Comment