मुंबईः पिछले तीन महीने से पैरोल पर बाहर चल रहे बॉलीवुड के
मुन्नाभाई यानी संजय दत्त को आज मुंबई की यरवदा जेल में वापस जाना होगा। वो
21 दिसंबर से पैरोल के चलते जेल से बाहर हैं, संयज ने हर बार अपनी पैरोल
को खत्म होने से पहले एक महीने के लिए दो बार बढ़वाया। हालांकि, अब उनकी
पैरोल का आज आखिरी दिन है और उन्हें जेल की सलाखों के पीछे वापस लौटना
होगा।
संजय दत्त को मुंबई बम ब्लास्ट केस में पांच साल की सजा हुई थी,
जिसमें से बचे 42 महीने की सजा वह अब काट रहे हैं। संजय जब से पुणे की
यरावडा जेल गए हैं, वह जेल में कम और पैरोल पर ज्यादा बाहर रहे हैं। संजय
पत्नी मान्यता की बीमारी को लेकर 21 दिसंबर से पैरोल पर बाहर थे।
संजय को उनके परिवार की जरुरत के वक्त पैरोल मिला था। उनकी पत्नी
मान्यता की बीमारी और उनकी देखभाल के लिए बार-बार उनकी पैरोल को बढ़ा दिया
गया। हालांकि, इस दौरान संजय ने परिवार के साथ क्रिसमस, नया साल,
महाशिवरात्रि और होली जैसे त्योहार का सेलिब्रेशन जरूर कर लिया।

0 comments:
Post a Comment