मुंबईः कपिल शर्मा आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। उनकी
बढ़ती लोकप्रियता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत और काम के प्रति ईमानदारी है।
कपिल का शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' छोटे पर्दे का सबसे बड़ा शो बन चुका
है। कपिल और उनके शो की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता
है कि ज्यादातर स्टार्स अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए 'कॉमेडी नाइट्स' की
स्टेज पर जरूर पहुंचते हैं। कपिल ने अपनी डिफरेंट कॉमेडी स्टाइल से लोगों
को टीवी पर इस कदर हंसाना शुरू किया कि उनकी छोटी सी मस्ती ग्रैंड मस्ती
में बदल गई।
Showing posts with label kapil sharma hindi news. Show all posts
Showing posts with label kapil sharma hindi news. Show all posts
Tuesday, April 1, 2014
Kapil Sharma's Success Journey.
Friday, February 14, 2014
Gunday Review News In Hindi
-
User Rating: 0 रिव्यूज
-
Critic Rating:(1.5/5)
-
Star Cast:रणवीर कपूर, अर्जुन कपूर, प्रियंका चोपड़ा
-
Director:अली अब्बास जफर
-
Producer:आदित्य चोपड़ा
-
Music Director:सोहेल सेन
-
Genre:ड्रामा
कहानी
मुंबई। वेलेन्टाइन डे के खास मौके पर यशराज बैनर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'गुंडे' रिलीज हो गई है। फिल्म में रणवीर कपूर, अर्जुन कपूर और प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में हैं।
फिल्म की कहानी
‘गुंडे’ ऐसे दो अनाथ बच्चों (विक्रम यानी रणवीर कपूर और बाला यानी अर्जुन कपूर) की कहानी है जिन्हें परिस्थितियों से मजबूर होकर गुंडा बनना पड़ता है। जब उन्हें 12 साल की उम्र में जिंदगी बचाने के लिए पहली बार भागना पड़ा, तब दुनिया ने उन्हें रिफ्यूजी कहा। बात साल 1971 के आसपास की है, जब बांगलादेश के वॉर के दौरान उन्हें दौड़ते-भागते कोलकाता आना पड़ा। देखते ही देखते दोनों कोलकाता के सबसे बड़े गुंडे बन गए।
वैसे, फिल्म की कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब इन दोनों के खिलाफ सरकार के पास कोई ठोस सबूत नहीं होता। एसीपी सत्यजीत सरकार यानी इरफान खान को गुंडो को पकड़ने के लिए भेजा जाता है। इधर विक्रम और बाला की मुलाकात कैबरे डांसर नंदिता (प्रियंका चोपड़ा) से होती है। पहली नजर में दोनों नंदिता को दिल दे बैठते हैं।
एक तरफ दोनों गुंडे प्यार में डूबे हुए हैं, तो दूसरी ओर इनके खिलाफ एसीपी सबूत इकट्ठा करे रहे हैं। प्यार, दोस्ती और मारधाड़ के साथ फिल्म एंड तक पहुंचती है।
फिल्म में एसीपी यानी इरफान गुंडो को पकड़ पाते हैं या नहीं और नंदिता दोनों गुंडो में से किसकी होती हैं? इसे जानने के लिए आपको सिनेमाघर का रुख करना होगा।
Tuesday, January 28, 2014
Salman May Be Angry by Kapil Sharma’s Action: Bollywood news in hindi.
टीवी शो ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ से सुपरहिट हिट हुए
कपिल शर्मा के भाव लगता है, आजकल कुछ ज्यादा ही बढ़ गए हैं। तभी तो वो
बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के गुस्से तक की परवाह तक नहीं कर रहे हैं। जी हां, कपिल ने अनजाने में ही सही, लेकिन दबंग सलमान से अब पंगा तो जरूर ले लिया है।
दरअसल, कपिल को सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग (सीसीएल) के उद्घाटन वाले दिन एंकरिंग करना था, लेकिन उन्होंने यहां एंकरिंग करने के बजाय नखरे दिखाना ज्यादा जरूरी समझा, जबकि इसके लिए वो सवा करोड़ रूपए बतौर फीस ले चुके थे।। एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक, कपिल वैनिटी वैन और कुछ दूसरी सुविधाएं न मिलने का हवाला देते हुए सीसीएल का मैच बीच में ही छोड़ कर वापस लौट गए। बताया जा रहा है कि उनकी इस हरकत से मुंबई हीरोज टीम के मालिक सोहेल खासे नाराज हैं।
वहीं, उम्मीद की जा रही है कि कपिल को अपनी इस हरकत की वजह से न सिर्फ सोहेल, बल्कि सलमान की नाराजगी का भी सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि सलमान सीसीएल के आयोजन को लेकर काफी एक्टिव रहते हैं।

Subscribe to:
Posts (Atom)