Pages

Labels

Showing posts with label State Local News Headlines In Hindi Bollywood in Hindi. Show all posts
Showing posts with label State Local News Headlines In Hindi Bollywood in Hindi. Show all posts

Tuesday, March 11, 2014

Amitabh Bachchan Health Problem:Bollywood News In Hindi.

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन की तबीयत अचानक खराब हो गई है। ये जानकारी खुद महानायक ने ट्विटर के जरिए दी। 

http://bollywood.bhaskar.com/article-bf6/ENT-BOL-amitabh-bachchan-health-problem-4546216-NOR.html


अमिताभ ने ट्वीट किया कि मेरा सीटी स्कैन कराया गया, जिसमें कुछ नहीं निकला है लेकिन काफी दर्द है। बिग बी को डॉक्टरों ने आराम करने की हिदायत दी है। उन्होंने बताया कि वो पल-पल की जानकारी ट्विटर के जरिए देते रहेंगे।

Thursday, February 13, 2014

JIAH KHAN’S SUICIDE CASE: LATEST HINDI NEWS UPDATE


मुंबई। आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान की मौत के मामले में बुधवार को सेशन कोर्ट में पेश हुए। मुंबई पुलिस ने एक महीने पहले ही इस मामले में चार्जशीट दायर की है।
वैसे, सूरज जब कोर्ट में पेश हुए तो उनके साथ पिता आदित्य पंचोली और मां जरीना बहाव भी मौजूद थीं। हालांकि, कोर्ट ने इस मामले को अगले महीने तक के लिए स्थगित कर दिया है।

http://bollywood.bhaskar.com/article/ENT-BOL-sooraj-pancholi-appears-in-court-in-jiah-khans-suicide-case-4520789-NOR.html


गौरतलब है कि जिया खान की मौत को उनकी मां राबिया खान ने हत्या बताते हुए पूरे मामले की दोबारा से जांच शुरू करने की मांग की है। राबिया का मानना है कि सूरज पंचोली ही उनकी बेटी की मौत के जिम्मेदार हैं। राबिया ने इस केस में एफबीआई से भी मदद मांगी थी।

क्या है राबिया के वकील का कहनाः

Thursday, January 30, 2014

Salman Khan Poaching Case: Latest Hindi News.

काले हिरण के शिकार मामले में अभिनेता सलमान खान बुधवार को बयान दर्ज कराने ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पहुंचे। उन्होंने दलील दी कि वे निर्दोष हैं और उन्हें झूठा फंसाया गया है। मामला 1998 में फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' की शूटिंग के दौरान का है। इस केस में बुधवार को अवैध हथियार रखने के मुद्दे पर उनका बयान दर्ज होना था।
 
http://bollywood.bhaskar.com/article/ENT-BOL-salman-khan-returned-mumbai-from-jodhpur-4507125-PHO.html
 
 
कोर्ट में सलमान ने सफाई दी कि लाइसेंस अवधि समाप्त होने के बाद उन्होंने हथियार अपने पास नहीं रखे। वन विभाग के कहने पर मुंबई से मंगाकर पुलिस के सामने पेश किए थे। चीफ ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट (जिला) चंद्रकला जैन ने सलमान से कहा कि वे 10 मार्च को बचाव में गवाह पेश कर सकते हैं।
 
जोधपुर में हुई इस पेशी के बाद सलमान शाम को चार्टर प्लेन से मुंबई वापस लौट गए थे। मुंबई वापस लौटने पर भी सलमान की कुछ तस्वीरें खींची गई थीं। उस समय उनके साथ उनके केस के वकील और उनके बॉडीगार्ड शेरा था।
 

Thursday, November 28, 2013

Revealed: Tanisha Mukherjee Gets Paid More Than Armaan Kohli, Gauhar Khan In Bigg Boss 7




कलर्स चैनल का रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ विवादित शो के रूप में जाना जाता है। बिग बॉस के प्रतिभागी दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए तरह-तरह की हरकतें करते रहते हैं। कभी प्यार की पींगे बढ़ाते दिखते हैं, तो कभी किसी से लड़ते-झगड़ते हुए दिखाई देते हैं।
घर के सभी सदस्य 24 घंटे नेशनल टीवी पर बने रहने के लिए कुछ न कुछ करते रहते हैं। बिग बॉस इन सबको भयानक टास्क भी देते हैं, जिनको पूरा करने की ये सभी कोशिश करते हैं।
http://bollywood.bhaskar.com/article/ENT-TV-revealed-tanisha-mukherjee-gets-paid-more-than-armaan-kohli-gauhar-khan-in-bigg--4447087-PHO.html

कभी गाय के गोबर में नहाना, घंटों के लिए एक बॉक्स में बैठे रहना, डॉगी हैवन के बर्तन का जूठा पानी पी जाना। ये सारे टास्क काफी मुश्किल हैं, लेकिन, घर के सदस्य फिर भी इनको करते हैं।
यहां हैरान करने वाली बात यह है कि आखिर बिग बॉस के प्रतिभागी 3 महीने के लिए इन डरवाने खेल को करने के लिए सहमत क्यों होते हैं?

Salman Khan News In Hindi: Salman Is Busiest In 2014



सलमान खान की झोली में इस वक्त फिल्मों की बरसात सी हो रही है।
व्यस्तताओं के चलते फिलहाल सलमान को सांस लेने तक की फुर्सत भी नहीं मिल रही है।
‘जय हो’ और ‘किक’ की शूटिंग पूरी होने के बाद भी वो अन्य कई सारे प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हो जाएंगे।
हाल ही में यशराज फिल्म्स ने भी सलमान को अप्रोच किया है।
http://bollywood.bhaskar.com/article/ENT-BOL-salman-is-busiest-in-2014-4447849-PHO.html

देखें पूरी खबर-
 बॉलीवुड की अन्य बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें...

CONTINUE READING BOLLYWOOD NEWS IN HINDI.CLICK HERE.

Tuesday, November 26, 2013

खुलेआम रोमांस कर रहे रणवीर-दीपिका, अवॉर्ड फंक्शन में किया किस.

http://bollywood.bhaskar.com/article-hf/ENT-BOL-srk-jives-to-lungi-dance-ranveer-deepika-get-intimate-4445867-PHO.html

बीती रात मुंबई में बॉलीवुड के लगभग सभी सितारे एक साथ इकट्ठे हुए। मौका था हेलो! हाल ऑफ फेम अवॉर्ड्स का। ये अवॉर्ड इस लिए बेहद खास है क्योंकि इसमें सिनेमा, बिजनेस, फैशन और स्पोर्ट्स, सभी फील्ड की बड़े स्टार्स को अवॉर्ड दिया जाता है।
 
इस मौके पर शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, रेखा, लिएंडर पेस, गुलजार, प्रियंका चोपड़ा, कंगना रनोट और इमरान खान जैसे कई बड़े स्टार्स मौजूद थे। इस मौके पर शाहरुख ने स्टेज पर लुंगी डांस किया और लोगों के साथ खूब हंसी-मजाक भी किया।
 
वैसे सबसे खास बात जो देखने लायक थी, वो थी रणवीर और दीपिका की नजदीकियां। इन दोनों ही स्टार्स को अवॉर्ड मिला था और रणवीर अवॉर्ड लेने के बाद सबसे पहले दीपिका के पास गए और उन्हें गाल पर किस किया। ये पहला ऐसा मौका है जब सार्वजनिक रूप से ये दोनों स्टार्स इस तरह मिले हैं।