Pages

Labels

Showing posts with label big boss 7. Show all posts
Showing posts with label big boss 7. Show all posts

Wednesday, December 18, 2013

BIGG BOSS 7: KUSHAL TANDON EVICTED, FILM INDUSTRY MAY BOYCOTT HIM

टीवी रियलिटी शो बिग बॉस के सातवें सीजन में अब तक कई उतार-चढ़ाव देखने को मिल चुके हैं, लेकिन अब भी कोई अंदाजा नहीं लगा सकता कि इस घर में कब क्या हो गया। ट्विस्ट का खेल बिग बॉस हमेशा खेलते रहते हैं और इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है।
 
http://bollywood.bhaskar.com/article/ENT-TV-bigg-boss-7-kushal-tandon-evicted-film-industry-may-boycott-him-4468069-PHO.html
 
 
अब जबकि बिग बॉस 7 के फाइनल में सिर्फ कुछ दिन ही बचे हैं, बिग बॉस ने कुशाल टंडन को मिड-वीक एविक्शन के तहत बाहर करके खेल में एक नया मोड़ ला दिया है। कुशाल टंडन को बताया गया कि उन्होंने सप्ताह के मध्य तक नॉमिनेट होने वाले प्रतिभागियों में सबसे कम वोट मिले हैं और इस आधार पर उन्हें बाहर कर दिया गया।
 
कुशाल के बाहर होने से पहले बिग बॉस 7 की सबसे बड़ी खबर ये थी कि अरमान कोहली बिग बॉस के घर के अंदर वापस लौट आए थे। सोफिया हयात द्वारा करवाई गई FIR के चलते उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था और पूछताछ करने के बाद जब अरमान को बेल मिल गई तो वो वापस घर के अंदर आ गए।
 

Tuesday, December 17, 2013

ARMAAN KOHLI ARRESTED IN BIGG BOSS LATEST NEWS PICTURES

मुंबई. बिग बॉस-7 के प्रतिभागी अरमान कोहली को जमानत मिल गई है। उन्‍हें लोनावाला पुलिस ने गिरफ्तार किया था (आखिरी स्‍लाइड में देखें वीडियो)। अरमान के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट कराने वाली सोफिया का कहना है कि उन्‍हें अरमान की गिरफ्तारी से 'राहत' मिली है। वहीं, अरमान के घरवाले बेहद चिंतित थे। अरमान के पिता राजकुमार कोहली ने कहा, 'मैं बहुत अपसेट हूं। इस वक्‍त मेरे ऊपर क्‍या बीत रही है, यह कोई नहीं समझ पाएगा।' अब अरमान को जमानत मिल जाने के बाद उम्‍मीद है कि जल्‍द ही बिग बॉस के घर में उनकी वापसी होगी। 
 
http://bollywood.bhaskar.com/article/ENT-TV-armaan-kohli-arrested-in-bigg-boss-latest-news-pictures-4466909-PHO.html
 
 
अरमान को शो की पूर्व कंटेस्टेंट सोफिया हयात की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया था। लोनावाला पुलिस ने अरमान को बिग बॉस के घर से ही गिरफ्तार किया। मुंबई के सांता क्रूज थाने ने केस दर्ज किया था। लोनावाला पुलिस को जब यह मामला सौंपा गया तो उसने अरमान के खिलाफ यौन उत्पीडऩ की भी धाराएं जोड़ दीं। इनमें दोषी पाए जाने पर अरमान को तीन से पांच साल तक की सजा हो सकती है।

Thursday, December 12, 2013

SOFIYA HYAT IN BIG BOSS 7 NEWS IN HINDI

बिग बॉस के घर का झगड़ा बढ़कर अब पुलिस थाने तक जा पहुंचा है। हाल ही में बिग बॉस 7 में नजर आई सिंगर और कलाकार सोफिया हयात ने शो के अन्य प्रतिभागी अरमान कोहली के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज कराई है। 
 
http://bollywood.bhaskar.com/article/ENT-BOL-police-refuse-to-file-sofia-hayats-complaint-against-armaan-kohli-4461788-PHO.html
 
 
सोफिया ने अपनी शिकायत में अरमान कोहली के खिलाफ धक्कामुक्की और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। सोफिया ने मुंबई के सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में अपना बयान दर्ज कराया है। पाकिस्तानी मूल की कलाकार सोफिया हयात को पिछले हफ्ते रिएलिटी सो बिग बॉस के एलिमिनेट किया गया था। इससे पहले सोफिया ने सलमान खान को भी बताया था कि उसके साथ कई बार हाउस में बदतमीजी की गई। सोफिया ने सलमान खान को कहा था 'अरमान कई बार उन्हें निशाना बना चुका है। अरमान का व्यवहार बेहद मेरे प्रति बेहद घटिया रहा है।'
 

Friday, November 29, 2013

Bigg Boss 7 Day 75:News In hindi Online

टीवी रियलिटी शो बिग बॉस से तनिषा को बाहर निकालने के लिए वायकॉम 18 कंपनी को धमकी दे रहे अजय देवगन को 'फर्जी राहत' मिल सकती है। खबर है कि शनिवार को तनिषा का 'फेक एविक्‍शन' हो सकता है। अरमान को भी शो से बाहर होने का झूठा 'शॉक' दिया जा सकता है। इस सप्‍ताह शो में किसी का एलिमिनेशन नहीं होगा, यह तय है। लेकिन, इस बात की जानकारी घर वालों को नहीं है। लिहाजा, शो के निर्माताओं ने सस्‍पेंस बढ़ाने और टीआरपी बटोरने के लिए अरमान और तनिषा को शो से बाहर होने का 'झटका' दिए जाने का फैसला किया है।
 
 
http://bollywood.bhaskar.com/article/ENT-TV-bigg-boss-7-day-75-4449714-PHO.html
 
 
बहरहाल, शो के 75वें दिन (शुक्रवार) बिग बॉस ने प्रतिभागियों को ऐसे टास्क दिए, जिनसे घर में लड़ाई कम और प्यार ज्यादा हुआ। दिन की शुरुआत में जहां एंडी को गौहर के साथ कप्तानी जीतने के लिए कंपटीशन करना था, वहीं शाम को गौहर को एक टास्क दिया गया- 'किसको प्यार करूं'।
 
इस टास्क में कुशाल और एजाज को अपनी-अपनी खूबियां बता कर गौहर को इंप्रेस करना था और बाद में गौहर को तय करना था कि वो किसे चुनती हैं। आगे स्‍लाइड्स क्लिक कर जानें 75वें दिन का पूरा हाल: