Pages

Labels

Showing posts with label Movies Review In hindi. Show all posts
Showing posts with label Movies Review In hindi. Show all posts

Wednesday, March 19, 2014

'Bewakoofiyaan' On The Contrary Suffered A Loss.

मुंबईः बीते शुक्रवार को आयुष्मान खुराना और सोनम कपूर स्टारर 'बेवकूफियां' रिलीज हुई। यह फिल्म वर्ल्ड वाइड बिजनेस में कुछ खास नहीं कर पाई। इसके विपरीत कंगना रनोट की फिल्म 'क्वीन' बॉक्स ऑफिस पर बेहतर प्रदर्शन कर रही है। सोनम की 'बेवकूफियां' कंगना की 'क्वीन' के आगे नहीं चल पाई। कमाई के मामले में क्वीन ने 'बेवकूफियां' को पीछे छोड़ दिया है। 
 
Queen
 
 
ट्रेड एनालिस्ट और फिल्म क्रिटिक कोमल नाहटा ने दोनों फिल्म की कमाई का आंकड़ा बताया। उनके मुताबिक 'बेवकूफियां' पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 2.25 करोड़ की कमाई कर पाई। वहीं, दूसरे दिन 2.5 करोड़ और तीसरे दिन 2.75 करोड़ का बिजनेस किया। जबकि 7 मार्च को रिलीज हुई क्वीन ने दूसरे सप्ताह भी बेहतरीन कारोबार किया। 
 

Friday, March 7, 2014

Bollywood Hindi News for anupam kher

बॉलीवुड का इतिहास 100 सालों से ज्यादा पुराना हो चुका है। इन बीते सालों में फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे अभिनेता रहे, जिन्होंने अपने करियर का ग्राफ कभी नीचे नहीं गिरने दिया। इन अभिनेताओं की लिस्ट में एक नाम अनुपम खेर का भी है, जो पिछले 32 सालों से अपने अभिनय की दम पर इस इंडस्ट्री में चट्टान की तरह खड़े हैं। उन्होंने 1982 में अपने फिल्मी करियर का आगाज किया था। उनकी फिल्मों के सफर जैसे-जैसे आगे बढ़ा, सिल्वर स्क्रीन पर भी उनका जादू बढ़ता चला गया। बॉलीवुड के इस दिग्गज अभिनेता ने अपनी जिंदगी के आज 58 साल पूरे कर लिए हैं।
 
http://bollywood.bhaskar.com/article-bf1/ENT-bday-villain-to-comedian-actor-anupam-kher-fit-in-every-act-4542131-PHO.html
 
 
अनुपम ने फिल्म इंडस्ट्री यूं तो कई किरदार निभाए हैं, लेकिन उनकी पहचान तीन तरह के किरदार से ज्यादा होती है। जिसमें उनका विलेन का रोल, कॉमेडियन का रोल और पारिवारिक रोल शामिल हैं। वो अब तक करीब 470 फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्हें सशक्त अभिनय और भारतीय सिनेमा में अहम योगदान के लिए भारत सरकार पद्म श्री का सम्मान भी दे चुकी है।
 

Friday, January 24, 2014

MOVIE REVIEW: जय हो


http://bollywood.bhaskar.com/article/ENT-REVI-REV-movie-review-jai-ho-4502162-NOR.html

 

 

 

कहानी

कहानी: 'दबंग 2' के बाद सलमान खान 16 महीने बाद सिल्वर स्क्रीन पर उतरे हैं जय अग्निहोत्री बनकर. जय एक आम आदमी है जो आर्मी से निकाल दिया गया. उसे आर्मी से इसलिए नहीं निकाला जाता क्योंकि वह अपने काम के प्रति वफादार नहीं है बल्कि इसलिए निकाला जाता है क्योंकि वह कुछ ज्यादा ही ईमानदार है.
 
एक रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान वह अपने बड़े अधिकारियों की बात नहीं मानता और इसी वजह से उसे सेना से हमेशा के लिए सस्पेंड कर दिया जाता है.
 
जय दिल का बहुत ही नर्म इंसान है, उसे समाज में व्याप्त हर बुराई से उसे नफरत है. लोग उसके पास अपनी समस्याएं लेकर आते हैं और वह सबकी समस्याएं हल कर देता है. बदले में उसे सब थैंक यू कहते हैं मगर इसी थैंक यू के आधार पर वह एक नई शुरुआत करता है.
 
वह लोगों से कहता है कि थैंक यू न बोलें बल्कि उसकी जगह तीन जरुरतमंद लोगों की मदद करें. इस तरह से हर कोई एक दूसरे की मदद करेगा और देश प्रगति करेगा.एक्स आर्मी ऑफिसर होने की वजह से जय किसी से भी नहीं डरता और हर चैलेंज का सामना करने को तैयार रहता है. 
 
इस तरह जय अन्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने वालों की पूरी फौज खड़ी कर देता है। जनता में उसकी लोकप्रियता देखकर एक राजनीतिक पार्टी के दबंग नेता उसके दुश्मन बन जाते हैं। लंबी लड़ाई के बाद अंतत: विजय होती है जय की.
 
वैसे कहानी के लिहाज से अगर देखा जाए तो यही पुराने फ़ॉर्मूले पर टिकी है जिसे आप कई फिल्मों में देख चुके हैं. हीरो बुराई के खिलाफ जंग लड़ता है और अंत में विजय होकर निकलता है.
 
 
 
 
 
 

Wednesday, January 8, 2014

SHOCKING: RAKESH ROSHAN LIED ABOUT KRRISH 3'S BOX OFFICE COLLECTIONS NEWS IN HINDI

बीते साल दीपावली के मौके पर 'कृष 3' फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने काफी अच्छी कमाई की और सफल साबित हुई। यह फिल्म 'कोई मिल गया' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है और इस फिल्म का निर्माण व निर्देशन राकेश रोशन द्वारा किया गया है।
 
http://bollywood.bhaskar.com/article/ENT-BOL-shocking-did-rakesh-roshan-lie-about-krrish-3s-box-office-collections-4487828-PHO.html
 
 
इस फिल्म के बेहतरीन प्रदर्शन करने पर राकेश रोशन ने बी-टाउन में घोषणा की थी कि फिल्म ने 500 करोड़ की कमाई की है। राकेश रोशन की यह घोषणा करने के एक हफ्ते बाद खबर थी कि ट्रेड एनालिस्ट्स के साथ-साथ इंडस्ट्री के अंदर के लोग सवाल कर रहे हैं कि राकेश की इस बात का क्या प्रमाण है। उनका कहना था कि कमाई का आंकड़ा बढ़ाकर बताया गया है।
 
कई लोगों का दावा है कि 'कृष 3' एक एवरेज फिल्म है और इस फिल्म ने 500 करोड़ की कमाई नहीं की होगी। हालांकि, इस पर राकेश रोशन ने एक इंटरव्यू में गुस्से में कहा कि यह फिल्म वास्तव में ही 500 करोड़ पार कर चुकी है।
 
लेकिन, अब ऋतिक रोशन ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक प्रेस रिलीज जारी की है। इसमें डिटेल है कि बॉक्स ऑफिस पर 'कृष 3' का घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कलेक्शन क्रमशः 244 करोड़ और 55 करोड़ है।  कुल कमाई लगभग 299 करोड़ है।
 
इस पर इंडस्ट्री में अंदर के लोग पूछ रहे हैं कि क्या राकेश रोशन ने बॉक्स ऑफिस पर 'कृष 3' के कलेक्शन के बारे में झूठ बोला? 
 

Monday, January 6, 2014

“MY FILM HAS NOTHING TO DO WITH AAM AADMI PARTY,” CLAIMS SALMAN KHAN

सलमान खान एक साल के गैप के बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने को तैयार हैं। इस साल उनकी 'जय हो' फिल्म 24 जनवरी को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म की कहानी एक आम आदमी पर आधारित है, जो सिस्टम में बदलाव लाता है।
 
http://bollywood.bhaskar.com/article/ENT-BOL-my-film-has-nothing-to-do-with-aam-aadmi-party-claims-salman-khan-4485808-PHO.html
 
 
सभी दर्शक इस फिल्म की तुलना राजनीतिक दल आम आदमी पार्टी से कर रहे हैं, जिसके प्रमुख अरविंद केजरीवाल हैं। हालांकि, सलमान खान ने हाल ही में प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह दावा किया था कि उनकी फिल्म किसी पार्टी या आंदोलन से संबंधित नहीं है। 
 
बकौल सलमान, "मेरी फिल्म में ना आम आदमी पार्टी है ना ही कोई आंदोलन है। अगर सिस्टम करप्ट है, तो आम आदमी को दूसरों को दोषी ठहराने के बजाय अपनी जागरूकता बढ़ानी चाहिए।"
 
सलमान ने यह भी कहा, "मुझे यह बात समझ नहीं आती है कि आम आदमी को खुद को गाइड करने के लिए एक नेता की जरूरत क्यों है?"
 
जब उनसे पूछा गया था कि क्या वह अरविंद केजरीवाल को सपोर्ट करते हैं या नहीं, तो उन्होंने कहा, "अरविंद केजरीवाल दिल्ली में चुनाव जीत चुके हैं, लेकिन उन्हें अपने आप को साबित करना होगा।"
 
"मैं आप सहित सभी पार्टियों से अपील करूंगा कि फिल्म में आम आदमी पर मेरे डायलॉग्स का इस्तेमाल न करें। मेरी फिल्म 'जय हो' पूरी तरह से एक्शन, ड्रामा, रोमांस और इमोशंस से भरी मूवी है और मैं दर्शकों से इस फिल्म को देखने की अपील करूंगा।"
 

Thursday, December 12, 2013

SOFIYA HYAT IN BIG BOSS 7 NEWS IN HINDI

बिग बॉस के घर का झगड़ा बढ़कर अब पुलिस थाने तक जा पहुंचा है। हाल ही में बिग बॉस 7 में नजर आई सिंगर और कलाकार सोफिया हयात ने शो के अन्य प्रतिभागी अरमान कोहली के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज कराई है। 
 
http://bollywood.bhaskar.com/article/ENT-BOL-police-refuse-to-file-sofia-hayats-complaint-against-armaan-kohli-4461788-PHO.html
 
 
सोफिया ने अपनी शिकायत में अरमान कोहली के खिलाफ धक्कामुक्की और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। सोफिया ने मुंबई के सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में अपना बयान दर्ज कराया है। पाकिस्तानी मूल की कलाकार सोफिया हयात को पिछले हफ्ते रिएलिटी सो बिग बॉस के एलिमिनेट किया गया था। इससे पहले सोफिया ने सलमान खान को भी बताया था कि उसके साथ कई बार हाउस में बदतमीजी की गई। सोफिया ने सलमान खान को कहा था 'अरमान कई बार उन्हें निशाना बना चुका है। अरमान का व्यवहार बेहद मेरे प्रति बेहद घटिया रहा है।'