Pages

Labels

Showing posts with label hrithik roshan. Show all posts
Showing posts with label hrithik roshan. Show all posts

Wednesday, January 22, 2014

Is Katrina Kaif The Real Reason Behind Hrithik-Sussanne Split?

ऋतिक रोशन और सुजैन रोशन के 17 साल पुराने रिश्ते का एक दुखद अंत होने जा रहा है। इनका रिश्ता तलाक की कगार पर पहुंच गया है और दोनों में कोई भी इसे बचाने का कोई खास प्रयास नहीं कर रहा है। इस बीच कई ऐसे कारण तलाशे गए कि आखिर क्यों इन दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा है।
 
http://bollywood.bhaskar.com/article/ENT-BOL-is-katrina-kaif-the-real-reason-behind-hrithik-sussanne-split-4500007-PHO.html
 
 
इस अवलोकन में कई बार बारबरा मूरी से ऋतिक की नजदीकियों का कारण सामने आया तो कुछ का कहना है कि सुजैन का अर्जुन रामपाल से करीबी रिश्ता इस शादी पर भारी पड़ रहा है। हांलाकि, इन सभी कारणों से ये कपल अब तक नकारता आया है।
 
वैसे इस बार हमारी गॉसिप सप्लायर चटपटी चावला के हवाले से एक बड़ी खबर ये है कि इन दोनों का रिश्ता टूटने की एक वजह कैटरीना कैफ हो सकती हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म 'बैंग बैंग' के सेट पर ऋतिक और कैट के बीच बढ़ी नजदीकियां सुजैन को बहुत ही नागवार गुजरी थीं। ऋतिक और कैट के बीच लव और हेट का खेल 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' की शूटिंग के समय से चलता आ रहा है।
 

Wednesday, January 8, 2014

SHOCKING: RAKESH ROSHAN LIED ABOUT KRRISH 3'S BOX OFFICE COLLECTIONS NEWS IN HINDI

बीते साल दीपावली के मौके पर 'कृष 3' फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने काफी अच्छी कमाई की और सफल साबित हुई। यह फिल्म 'कोई मिल गया' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है और इस फिल्म का निर्माण व निर्देशन राकेश रोशन द्वारा किया गया है।
 
http://bollywood.bhaskar.com/article/ENT-BOL-shocking-did-rakesh-roshan-lie-about-krrish-3s-box-office-collections-4487828-PHO.html
 
 
इस फिल्म के बेहतरीन प्रदर्शन करने पर राकेश रोशन ने बी-टाउन में घोषणा की थी कि फिल्म ने 500 करोड़ की कमाई की है। राकेश रोशन की यह घोषणा करने के एक हफ्ते बाद खबर थी कि ट्रेड एनालिस्ट्स के साथ-साथ इंडस्ट्री के अंदर के लोग सवाल कर रहे हैं कि राकेश की इस बात का क्या प्रमाण है। उनका कहना था कि कमाई का आंकड़ा बढ़ाकर बताया गया है।
 
कई लोगों का दावा है कि 'कृष 3' एक एवरेज फिल्म है और इस फिल्म ने 500 करोड़ की कमाई नहीं की होगी। हालांकि, इस पर राकेश रोशन ने एक इंटरव्यू में गुस्से में कहा कि यह फिल्म वास्तव में ही 500 करोड़ पार कर चुकी है।
 
लेकिन, अब ऋतिक रोशन ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक प्रेस रिलीज जारी की है। इसमें डिटेल है कि बॉक्स ऑफिस पर 'कृष 3' का घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कलेक्शन क्रमशः 244 करोड़ और 55 करोड़ है।  कुल कमाई लगभग 299 करोड़ है।
 
इस पर इंडस्ट्री में अंदर के लोग पूछ रहे हैं कि क्या राकेश रोशन ने बॉक्स ऑफिस पर 'कृष 3' के कलेक्शन के बारे में झूठ बोला? 
 

Monday, December 23, 2013

WILL HRITHIK ROSHAN AND SUSSANNE RECONCILES FOR CHILDREN?

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की शादीशुदा लाइफ इन दिनों परेशानियों से गुजर रही है। ऋतिक ने पिछले हफ्ते ही अपनी लॉस एंजेलस(अमेरिका) की यात्रा के दौरान एक स्टेटमेंट जारी कर सबको चौंका दिया था कि वह और उनकी पत्नी सुज़ैन अब साथ नहीं हैं।
 
 
http://bollywood.bhaskar.com/article/ENT-BOL-hrithik-roshan-and-sussanne-reconcile-for-children-4472914-PHO.html
 
दोनों का सत्रह साल पुराना रिश्ता टूटने की कगार पर है। ऋतिक ने अपने स्टेटमेंट में लिखा था कि उनकी पत्नी उनसे अलग होना चाहती हैं। 
 
ऋतिक का यह बयान आते ही हर तरफ चर्चा का विषय बन गया। हर कोई इस प्यारी सी जोड़ी के टूटने की खबर से बेहद मायूस हो गया। 
 
स्टेटमेंट जारी करने के एक सप्ताह बाद अब ऋतिक अमेरिका से वापस इंडिया आ चुके हैं. 20 दिसंबर को उन्हें मुंबई एअरपोर्ट पर देखा गया था जहां वह थोड़े से मायूस भी नजर आ रहे थे।  
 
वैसे भले ही सुज़ैन-ऋतिक के बीच सबकुछ ठीक न चल रहा हो मगर दोनों अपने बच्चों पर इसका असर नहीं पड़ने देना चाहते।  ऋतिक अमेरिका से केवल इसलिए लौटे ताकि वह अपने बेटों रिहान और रिदान के स्कूल के एनुएल फंक्शन में हिस्सा ले सकें। 
 

Thursday, December 19, 2013

Shahrukh Khan Salman Khan Launched Suzanne Roshan's New Store News In Hindi

मुंबई में सुज़ैन रोशन ने अपने स्टोर 'बांद्रा 190' की लॉन्चिंग की।  कुछ ही दिनों पहले ऋतिक ने एक स्टेटमेंट जारी कर साफ़ कर दिया था कि उनका और सुज़ैन का 17 साल पुराना रिश्ता ख़त्म हो चुका है।  अपने पति ऋतिक रोशन द्वारा अलग होने के फॉर्मल अनाउंसमेंट के बाद सुज़ैन का यह फर्स्ट पब्लिक अपीयरेंस था। सुज़ैन इस मौके पर बेहद खुश नजर आईं।


http://bollywood.bhaskar.com/article/ENT-BOL-shahrukh-khan-salman-khan-launched-suzanne-roshans-new-store-4469052-PHO.html

सुज़ैन ने यह स्टोर मुंबई के बांद्रा इलाके के टर्नर रोड पर खोला है। सुज़ैन ने यह स्टोर सोहेल खान की वाइफ सीमा खान,संजय कपूर की वाइफ महीप कपूर के साथ मिलकर खोला है। सात सात मंजिला इस स्टोर में डिज़ाइनर ड्रेसेस,जूलरी और लक्जरी का सारा सामान मिलेगा।

इस ख़ुशी के मौके पर सुज़ैन का साथ देने के लिए कई बॉलीवुड हस्तियां पहुंची। सबसे खास उपस्थिति शाहरुख़ खान,सलमान खान ने दर्ज कराई। दोनों सुज़ैन को सपोर्ट करने के लिए खासतौर से यहां पहुंचे। शाहरुख़ और उनकी पत्नी गौरी खान ऋतिक और सुज़ैन के काफी गहरे दोस्त हैं।

हो सकता है कि शाहरुख़ और गौरी ऋतिक-सुज़ैन के बीच पैचअप कराने की कोशिश कर रहे हों मगर स्टोर लॉन्चिंग के मौके पर दोनों ने इस मामले में कुछ भी न बोलना ही मुनासिब समझा और सुज़ैन को इस मौके पर केवल बधाई दी