Pages

Labels

Showing posts with label sanjay dutt parole. Show all posts
Showing posts with label sanjay dutt parole. Show all posts

Friday, March 21, 2014

Parol Over, Sanjay will return to Prison Today

मुंबईः पिछले तीन महीने से पैरोल पर बाहर चल रहे बॉलीवुड के मुन्नाभाई यानी संजय दत्त को आज मुंबई की यरवदा जेल में वापस जाना होगा। वो 21 दिसंबर से पैरोल के चलते जेल से बाहर हैं, संयज ने हर बार अपनी पैरोल को खत्म होने से पहले एक महीने के लिए दो बार बढ़वाया। हालांकि, अब उनकी पैरोल का आज आखिरी दिन है और उन्हें जेल की सलाखों के पीछे वापस लौटना होगा।
 
http://bollywood.bhaskar.com/article-bf5/ENT-three-months-holidays-were-over-sanjay-prison-today-4555987-PHO.html
 
 
संजय दत्त को मुंबई बम ब्लास्ट केस में पांच साल की सजा हुई थी, जिसमें से बचे 42 महीने की सजा वह अब काट रहे हैं। संजय जब से पुणे की यरावडा जेल गए हैं, वह जेल में कम और पैरोल पर ज्यादा बाहर रहे हैं। संजय पत्नी मान्यता की बीमारी को लेकर 21 दिसंबर से पैरोल पर बाहर थे।
 
संजय को उनके परिवार की जरुरत के वक्त पैरोल मिला था। उनकी पत्नी मान्यता की बीमारी और उनकी देखभाल के लिए बार-बार उनकी पैरोल को बढ़ा दिया गया। हालांकि, इस दौरान संजय ने परिवार के साथ क्रिसमस, नया साल, महाशिवरात्रि और होली जैसे त्योहार का सेलिब्रेशन जरूर कर लिया।
 

Saturday, December 21, 2013

SANJAY DUTT PAROLE NEWS IN HINDI


बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त के बारे में ताजातरीन खबर ये है कि उन्हें येरवाड़ा जेल से एक महीने की पैरोल मिल गई है। संजय अब जेल से बाहर आ चुके हैं और मुंबई में पाली हिल स्थित अपने घर पहुंच गए हैं। उन्हें अपनी पत्नी का इलाज कराने के लिए पैरोल मिला है।
 
http://bollywood.bhaskar.com/article/ENT-BOL-sanjay-dutt-paroll-4471195-NOR.html
 
 
गौरतलब है कि अभी पिछले दिनों संजय दत्त ने जब अपनी पत्नी की बीमारी के नाम पर पैरोल की अर्जी दी थी और उसके एक दिन पहले ही उनकी पत्नी मान्यता दत्त कृषका लुल्ला की फिल्म की एक पार्टी में मस्ती करती हुई देखी गई थीं।
 
इसके बाद काफी बवाल मचाया गया था कि संजय बिना कारण पैरोल की मांग कर रहे हैं। लोगों को इस बात से भी ऐतराज था कि उन्हें एक महीने पहले ही चार सप्ताह का पैरोल दिया गया था। बताया जा रहा है कि घर पहुंचते ही संजय दत्त अपनी पत्नी, दोनों बच्चों और अपनी एम.पी. बहन प्रिया दत्त और नम्रता से मिले हैं।
 
जिस डॉक्टर के पास मान्यता ने चेकअप कराया है उसके मुताबिक मान्यता को दिल की समस्या और लिवर में ट्यूमर है जिसका ऑपरेशन करना पड़ेगा।
 
अधिक  पढ़ने के लिए : दैनिक भास्कर