बीते साल दीपावली के मौके पर 'कृष 3' फिल्म रिलीज हुई
थी। इस फिल्म ने काफी अच्छी कमाई की और सफल साबित हुई। यह फिल्म 'कोई मिल
गया' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है और इस फिल्म का निर्माण व निर्देशन
राकेश रोशन द्वारा किया गया है।
इस फिल्म के बेहतरीन प्रदर्शन करने पर राकेश रोशन ने बी-टाउन में
घोषणा की थी कि फिल्म ने 500 करोड़ की कमाई की है। राकेश रोशन की यह घोषणा
करने के एक हफ्ते बाद खबर थी कि ट्रेड एनालिस्ट्स के साथ-साथ इंडस्ट्री के
अंदर के लोग सवाल कर रहे हैं कि राकेश की इस बात का क्या प्रमाण है। उनका
कहना था कि कमाई का आंकड़ा बढ़ाकर बताया गया है।
कई लोगों का दावा है कि 'कृष 3' एक एवरेज फिल्म है और इस फिल्म ने 500
करोड़ की कमाई नहीं की होगी। हालांकि, इस पर राकेश रोशन ने एक इंटरव्यू
में गुस्से में कहा कि यह फिल्म वास्तव में ही 500 करोड़ पार कर चुकी है।
लेकिन, अब ऋतिक रोशन ने अपने फेसबुक
अकाउंट पर एक प्रेस रिलीज जारी की है। इसमें डिटेल है कि बॉक्स ऑफिस पर
'कृष 3' का घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कलेक्शन क्रमशः 244 करोड़ और 55 करोड़
है। कुल कमाई लगभग 299 करोड़ है।
इस पर इंडस्ट्री में अंदर के लोग पूछ रहे हैं कि क्या राकेश रोशन ने बॉक्स ऑफिस पर 'कृष 3' के कलेक्शन के बारे में झूठ बोला?

0 comments:
Post a Comment