Pages

Labels

Friday, January 17, 2014

HINDI NEWS FOR SALMAN KHAN AND SHAHRUKH KHAN

बीती रात मुंबई में आयोजित हुआ स्टार गिल्ड अवॉर्ड्स 2014 का आयोजन तब और खास हो गया जब बॉलीवुड के दो बड़े सुपरस्टार्स शाहरुख खान और सलमान खान ने अपनी दुश्मनी को एक किनारे रख कर एक-दूसरे को गले लगाया।
 
http://bollywood.bhaskar.com/article/ENT-BOL-salman-shahrukh-hug-at-star-guild-award-4495703-PHO.html
 
 
जी हां, आपने बिल्कुल ठीक पढ़ा। इवेंट में मौजूद सभी लोगों की नजरें उस समय ठहर गईं जब सलमान और शाहरुख ने एक-दूसरे से बात करना शुरू किया और फिर गले लगाया। सलमान ने शो की होस्टिंग करते हुए पहले शाहरुख से बातचीत शुरू की और जब शाहरुख स्टेज पर आए तो सलमान ने उन्हें गले लगा लिया।
 
वैसे हम आपको बता दें कि इससे पहले भी 2013 में 21 जुलाई की शाम को सलमान खान और शाहरुख खान ने एक-दूसरे को गले लगाया था। उस दिन ये दोनों स्टार्स कांग्रेस नेता बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में मौजूद थे। इस दौरान दोनों खान ने एक-दूसरे को इफ्तार की बधाई दी थी।
 
इस पैकेज के जरिए हम आपको बताएंगे कि स्टार गिल्ड अवॉर्ड के दौरान सलमान ने कैसे शुरू की शाहरुख से बातचीत और आखिर 2008 में कैटरीना कैफ के बर्थडे पर ऐसा क्या हुआ था कि इन दोनों के बीच झगड़ा हो गया था।
 

0 comments:

Post a Comment