मुंबई. तेजी बच्चन वह नाम है, जो किसी परिचय का मोहताज नहीं है।
उनका खुद का व्यक्तित्व भी उतना ही प्रभावशाली रहा था, जितना कि उनके पति
हरिवंश राय बच्चन और बेटे अमिताभ बच्चन। आज यदि वे होतीं तो पूरे 100 साल की हो गई होतीं।Read more...

Showing posts with label actors news in hindi. Show all posts
Showing posts with label actors news in hindi. Show all posts
Tuesday, August 12, 2014
Monday, April 21, 2014
ShahRukh's Vanity Van Damages Karanvir Bohra's Car
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ खान एक नई मुसीबत में फंस गए हैं। खबर है कि उनकी वैनिटी वैन ने एक कार को टक्कर मारकर उसे डैमेज कर दिया है। यह कर किसी और की नहीं, बल्कि टीवी इंडस्ट्री के फेमस स्टार करणवीर बोहरा की है।
एक प्रत्यक्षदर्शी ने मामले पर प्रकाश डालते हुए एक लीडिंग न्यूज़ पेपर
को कहा है कि एसआरके के ड्राइवर ने उस समय कार को टक्कर मार दी, जब वे
स्टूडियो परिसर में इसे ड्राइव कर रहे थे।
सुना है कि घटना के बाद जहां ड्राइवर ने गलती मानते हुए माफी मांग ली,
वहीं शाहरुख़ के मैनेजर ने भी करणवीर से मुलाक़ात की और शिकायत दर्ज न कराने
की अपील की।
Friday, March 7, 2014
Bollywood Hindi News for anupam kher
बॉलीवुड का इतिहास 100 सालों से ज्यादा पुराना हो चुका है। इन बीते
सालों में फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे अभिनेता रहे, जिन्होंने अपने करियर
का ग्राफ कभी नीचे नहीं गिरने दिया। इन अभिनेताओं की लिस्ट में एक नाम
अनुपम खेर का भी है, जो पिछले 32 सालों से अपने अभिनय की दम पर इस
इंडस्ट्री में चट्टान की तरह खड़े हैं। उन्होंने 1982 में अपने फिल्मी
करियर का आगाज किया था। उनकी फिल्मों के सफर जैसे-जैसे आगे बढ़ा, सिल्वर
स्क्रीन पर भी उनका जादू बढ़ता चला गया। बॉलीवुड के इस दिग्गज अभिनेता ने
अपनी जिंदगी के आज 58 साल पूरे कर लिए हैं।
अनुपम ने फिल्म इंडस्ट्री यूं तो कई किरदार निभाए हैं, लेकिन उनकी
पहचान तीन तरह के किरदार से ज्यादा होती है। जिसमें उनका विलेन का रोल,
कॉमेडियन का रोल और पारिवारिक रोल शामिल हैं। वो अब तक करीब 470 फिल्मों
में काम कर चुके हैं। उन्हें सशक्त अभिनय और भारतीय सिनेमा में अहम योगदान
के लिए भारत सरकार पद्म श्री का सम्मान भी दे चुकी है।
Friday, February 21, 2014
एम्बेरेसिंग सिचुएशन से कैसे मुस्कुराते हुए बाहर निकल आई ये एक्ट्रेस,देखें
मुंबईः 19 फरवरी की रात मुंबई में टॉप गियर अवॉर्ड्स में कई सेलेब्स ने शिरकत की। इनमें से एक बॉलीवुड एक्ट्रेस अंजना सुखानी भी थीं। अंजना को जब स्टेज पर अवॉर्ड देने के लिए बुलाया गया तो वह एक एम्बेरेसिंग सिचुएशन में फंस गईं। दरअसल,
Read more at http://bollywood.bhaskar.com/
Thursday, February 13, 2014
JIAH KHAN’S SUICIDE CASE: LATEST HINDI NEWS UPDATE
मुंबई। आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान की मौत के मामले में बुधवार को सेशन कोर्ट में पेश हुए। मुंबई पुलिस ने एक महीने पहले ही इस मामले में चार्जशीट दायर की है।
वैसे, सूरज जब कोर्ट में पेश हुए तो उनके साथ पिता आदित्य पंचोली और मां जरीना बहाव भी मौजूद थीं। हालांकि, कोर्ट ने इस मामले को अगले महीने तक के लिए स्थगित कर दिया है।
गौरतलब है कि जिया खान की मौत को उनकी मां राबिया खान ने हत्या बताते हुए पूरे मामले की दोबारा से जांच शुरू करने की मांग की है। राबिया का मानना है कि सूरज पंचोली ही उनकी बेटी की मौत के जिम्मेदार हैं। राबिया ने इस केस में एफबीआई से भी मदद मांगी थी।
क्या है राबिया के वकील का कहनाः
Tuesday, January 28, 2014
Salman May Be Angry by Kapil Sharma’s Action: Bollywood news in hindi.
टीवी शो ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ से सुपरहिट हिट हुए
कपिल शर्मा के भाव लगता है, आजकल कुछ ज्यादा ही बढ़ गए हैं। तभी तो वो
बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के गुस्से तक की परवाह तक नहीं कर रहे हैं। जी हां, कपिल ने अनजाने में ही सही, लेकिन दबंग सलमान से अब पंगा तो जरूर ले लिया है।
दरअसल, कपिल को सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग (सीसीएल) के उद्घाटन वाले दिन एंकरिंग करना था, लेकिन उन्होंने यहां एंकरिंग करने के बजाय नखरे दिखाना ज्यादा जरूरी समझा, जबकि इसके लिए वो सवा करोड़ रूपए बतौर फीस ले चुके थे।। एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक, कपिल वैनिटी वैन और कुछ दूसरी सुविधाएं न मिलने का हवाला देते हुए सीसीएल का मैच बीच में ही छोड़ कर वापस लौट गए। बताया जा रहा है कि उनकी इस हरकत से मुंबई हीरोज टीम के मालिक सोहेल खासे नाराज हैं।
वहीं, उम्मीद की जा रही है कि कपिल को अपनी इस हरकत की वजह से न सिर्फ सोहेल, बल्कि सलमान की नाराजगी का भी सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि सलमान सीसीएल के आयोजन को लेकर काफी एक्टिव रहते हैं।
दरअसल, कपिल को सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग (सीसीएल) के उद्घाटन वाले दिन एंकरिंग करना था, लेकिन उन्होंने यहां एंकरिंग करने के बजाय नखरे दिखाना ज्यादा जरूरी समझा, जबकि इसके लिए वो सवा करोड़ रूपए बतौर फीस ले चुके थे।। एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक, कपिल वैनिटी वैन और कुछ दूसरी सुविधाएं न मिलने का हवाला देते हुए सीसीएल का मैच बीच में ही छोड़ कर वापस लौट गए। बताया जा रहा है कि उनकी इस हरकत से मुंबई हीरोज टीम के मालिक सोहेल खासे नाराज हैं।
वहीं, उम्मीद की जा रही है कि कपिल को अपनी इस हरकत की वजह से न सिर्फ सोहेल, बल्कि सलमान की नाराजगी का भी सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि सलमान सीसीएल के आयोजन को लेकर काफी एक्टिव रहते हैं।
Monday, January 13, 2014
SATYAMEV JAYATE SEASON 2: LATEST TELEVISION UPDATES IN HINDI
मुंबई. बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान 'सत्यमेव जयते-2' की शूटिंग के पहले ही दिन रो पड़े। शो से जुड़े सूत्रों ने बताया कि शूटिंग के दौरान महिलाओं के खिलाफ अपराध
पर चर्चा हो रही थी। आमिर खान ने शो के बारे में बताया और फिर महिलाओं से
चर्चा करने लगे। महिलाओं ने जब आमिर को आपबीती सुनानी शुरू की तो वह कुछ
देर ध्यान से सुनते रहे, लेकिन फिर वह खुद को रोक नहीं पाए और रोने लगे।
आमिर महिलाओं की दास्तां सुन कर इतने दुखी हो गए थे कि शो की शूटिंग 30
मिनट के लिए रोकनी पड़ी। वह चाह कर भी खुद को शूटिंग के लिए तैयार नहीं कर
पा रहे थे। शो से जुड़े सूत्र ने कहा कि आमिर के साथ सत्यमेव जयते के
पिछले संस्करण के आखिरी एपिसोड में भी ऐसा ही हुआ था। वह बेहद संवेदशनशील
हैं और दूसरों का दर्द सुनकर वह निशब्द हो जाते हैं।
गौरतलब है कि आमिर खान ने 2012 में सत्यमेव जयते के साथ टीवी की
दुनिया में पहला कदम रखा था। सत्यमेव जयते के जरिए आमिर ने कई सामाजिक
मुद्दों को देश के सामने रखा, जिसकी बहुत तारीफ हुई थी। माना जा रहा है कि
इस बार शो की शुरुआत महिलाओं के खिलाफ अपराध के मुद्दे हो सकती है। दिल्ली
गैंगरेप के बाद से देश में महिलाओं के खिलाफ पर चर्चा हो रही है, कड़े
कानून भी बनाए गए हैं, लेकिन फिर भी स्थिति में ज्यादा सुधार नहीं आया
है।
Saturday, January 11, 2014
SUNEEL GROVERS (GUTHTHI) NEW SHOW ON STAR PLUS NEWS IN HINDI
कॉमेडी नाइट विद कपिल की गुत्थी यानी सुनील ग्रोवर अब स्टार प्लस पर
अपना कॉमेडी शो लेकर आ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार सुनील ने इस शो के लिए
चैनल से बड़ी डील की है और ज़ल्द ही दर्शकों को हंसाते नजर आएंगे। सुनील
ग्रोवर ने यह बात साफ़ कर दी है कि वे इस शो में एक लड़की के किरदार में नजर
आएंगे।
गौरतलब है कि इससे पहले सुनील ने कलर्स चैनल के लोकप्रिय शो 'कॉमेडी
नाइट विद कपिल' में गुत्थी की भूमिका निभाकर सबका खूब मनोरंजन किया था।
ख़बरों की मानें तो किसी विवाद के चलते उन्होंने यह शो छोड़ दिया था,
जबकि खुद सुनील ने यह सफाई दी थी कि कलर्स के साथ उनका कॉन्ट्रेक्ट पूरा हो
चुका था, इस कारण उन्होंने शो छोड़ा।
Subscribe to:
Posts (Atom)





