Pages

Labels

Monday, December 30, 2013

SUSSANNE ROSHAN’S CONFUTATION: IN LIEU OF DIVORCE SOUGHT RS 100 CRORE FROM HRITHIK

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की पत्‍नी सुज़ैन रोशन ने उन ख़बरों का खंडन कर दिया है जिनमें कहा जा रहा था कि उन्होंने ऋतिक से तलाक लेने के एवज में 100 करोड़ रुपए की मांग की है।


सुज़ैन ने एक बयान जारी कर कहा, 'यह खबर बिलकुल निराधार है, मैं इस खबर को पढ़कर बेहद आहत हुई हूं। एक बड़े पब्लिकेशन ने इस हेडिंग के साथ इस खबर को छापा था 'Sussanne and Hrithik Roshan divorce: Rs 100 crore settlement?'

उन्‍होंने कहा कि इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है और यह पूरी तरह से गलत है। एक इतने बड़े अख़बार में इस तरह की गलत खबर छपना सही नहीं है, किसी के निजी जीवन के बारे में ऐसी न्यूज नहीं छापनी चाहिए।
ऋतिक और मैं एक दूसरे का बहुत सम्मान करते हैं। अभी और आगे भी हमारा सबसे ज्यादा फोकस हमारे बच्चों पर रहेगा। मैं एक बार फिर यही अपील करना चाहती हूं कि हमारे जीवन के इस मुश्किल समय में कृपया हमें थोड़ी प्राइवेसी प्रदान करें।


Friday, December 27, 2013

SALMAN KHAN BIRTHDAY'S NEWS IN HINDI.

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का आज 48 वां जन्मदिन है। इस मौके पर सलमान ने देर रात अपने पनवेल स्थित फार्म हाउस पर एक शानदार पार्टी दी। सलमान की बर्थ डे पार्टी में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की।


http://bollywood.bhaskar.com/article/ENT-BOL-salman-khan-birthday-bash-4476811-PHO.html?seq=1

आमिर खान से लेकर अनिल कपूर, एली अवराम, कुशाल टंडन, सुनील शेट्टी, पुलकित सम्राट,कुणाल कोहली,प्रतीक बब्बर और आदि कई सेलेब्स ने इस पार्टी में पहुंचकर सलमान के साथ जन्मदिन का जश्न मनाया।

आमिर खान की आज वेडिंग एनिवर्सरी भी है मगर तब भी वह अपने जिगरी दोस्त सलमान की बर्थ डे पार्टी में शामिल हुए और उसके बाद वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेशन के लिए किरण राव के साथ पंचगनी रवाना हुए।
फार्म हाउस के बाहर फैन्स का जमावड़ा देखने को मिला। इस दौरान फैन्स ने पटाखे फोड़े और जमकर आतिशबाजी भी की।

Thursday, December 26, 2013

Dhoom 3 makes 5 Records in 5 days,collects 233 crores Bollywood News In Hindi

आमिर खान की नई फिल्‍म 'धूम-3' बॉक्‍स ऑफिस पर एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ रही है। पिछले शुक्रवार को रिलीज हुई इस फिल्‍म ने पांच दिनों के भीतर 233 करोड़ रुपये का कारोबार करने का रिकॉर्ड बनाया है। 
 
http://bollywood.bhaskar.com/article/ENT-REVI-dhoom-3-records-bollywood-news-in-hindi-4475933-PHO.html
 
 
मशहूर ट्रेड एनलिस्‍ट तरण आदर्श ने ट्वीट किया कि धूम-3 ने शुक्रवार से बुधवार तक भारत में 174.97 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है। वैसे, दुनियाभर के कारोबार की बात करें तो मंगलवार तक ही यह आंकड़ा दो सौ करोड़ के पार जा चुका था। मंगलवार तक फिल्‍म ने कुल 233.57 करोड़ रुपए का कारोबार किया था। 
 
फिल्‍म विदेशों भी धूम मचा रही है। पाकिस्‍तान के साथ-साथ धूम-3 ने अमेरिका में भी ओपनिंग वीकेंड कलेक्‍शन का रिकॉर्ड तोड़ा है। ओपनिंग वीकेंड में इस फिल्‍म ने 3,880,000 अमेरिकी डॉलर का कारोबार किया। इससे पहले ओपनिंग वीकेंड में सबसे अधिक कमाई का रिकॉर्ड चेन्‍नई एक्‍सप्रेस (2,416,513 डॉलर) का था। 
 
'धूम-3' भारत की अब तक की सबसे बड़ी रिलीज है। इस फिल्‍म को करीब 4500 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है। फिल्‍म ने एडवांस बुकिंग के मामले में कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है। 
 
विजय कृष्‍ण आचार्य के डायरेक्‍शन में बनी इस फिल्‍म में आमिर के अलावा अभिषेक बच्‍चन, उदय चोपड़ा और कैटरीना कैफ मुख्‍य भूमिका में हैं। 
 
 

Monday, December 23, 2013

DHOOM 3 COLLECTIONS NEWS IN HINDI

यशराज बैनर के तले बनी इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक 'धूम 3' ने महज तीन दिनों में ही अपने तेवर दिखा दिए हैं। इस फिल्म की रिलीज होने के 3 महीने पहले से ही चर्चा होनी शुरू हो गई थी। ट्रेड एनालिस्ट कयास लगा रहे थे कि ये इस साल की सबसे बड़ी फिल्म साबित होगी और फिल्म ने वैसा ही प्रदर्शन किया भी।
 
http://bollywood.bhaskar.com/article/ENT-BOL-dhoom-3-earned-100-crore-in-just-2-days-4472114-PHO.html
 
 
'धूम 3' के ताजातरीन बॉक्स ऑफिस आंकड़ो पर नजर डालें तो ये फिल्म रिलीज होने के महज तीन दिन के अंदर ही 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। ये फिल्म पूरी दुनिया में शुक्रवार को ही रिलीज हुई थी और अब तक इस फिल्म का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 179 करोड़ के पार हो गया है।
 
'धूम 3' ने शुक्रवार के दिन ही भारत में 36 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की थी जो बॉलीवुड में अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग है। 'धूम 3' ने 'चेन्नई एक्सप्रेस' का रिकॉर्ड तोड़ दिया था जिसका फर्स्ट डे कलेक्शन लगभग 34 करोड़ था। अंदाजा लगाया जा रहा था कि इस वीकेंड ये 185 करोड़ रुपए कमा लेगी और 179 करोड़ कमा कर इसने इतिहास रच दिया है।
 

WILL HRITHIK ROSHAN AND SUSSANNE RECONCILES FOR CHILDREN?

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की शादीशुदा लाइफ इन दिनों परेशानियों से गुजर रही है। ऋतिक ने पिछले हफ्ते ही अपनी लॉस एंजेलस(अमेरिका) की यात्रा के दौरान एक स्टेटमेंट जारी कर सबको चौंका दिया था कि वह और उनकी पत्नी सुज़ैन अब साथ नहीं हैं।
 
 
http://bollywood.bhaskar.com/article/ENT-BOL-hrithik-roshan-and-sussanne-reconcile-for-children-4472914-PHO.html
 
दोनों का सत्रह साल पुराना रिश्ता टूटने की कगार पर है। ऋतिक ने अपने स्टेटमेंट में लिखा था कि उनकी पत्नी उनसे अलग होना चाहती हैं। 
 
ऋतिक का यह बयान आते ही हर तरफ चर्चा का विषय बन गया। हर कोई इस प्यारी सी जोड़ी के टूटने की खबर से बेहद मायूस हो गया। 
 
स्टेटमेंट जारी करने के एक सप्ताह बाद अब ऋतिक अमेरिका से वापस इंडिया आ चुके हैं. 20 दिसंबर को उन्हें मुंबई एअरपोर्ट पर देखा गया था जहां वह थोड़े से मायूस भी नजर आ रहे थे।  
 
वैसे भले ही सुज़ैन-ऋतिक के बीच सबकुछ ठीक न चल रहा हो मगर दोनों अपने बच्चों पर इसका असर नहीं पड़ने देना चाहते।  ऋतिक अमेरिका से केवल इसलिए लौटे ताकि वह अपने बेटों रिहान और रिदान के स्कूल के एनुएल फंक्शन में हिस्सा ले सकें। 
 

Saturday, December 21, 2013

SANJAY DUTT PAROLE NEWS IN HINDI


बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त के बारे में ताजातरीन खबर ये है कि उन्हें येरवाड़ा जेल से एक महीने की पैरोल मिल गई है। संजय अब जेल से बाहर आ चुके हैं और मुंबई में पाली हिल स्थित अपने घर पहुंच गए हैं। उन्हें अपनी पत्नी का इलाज कराने के लिए पैरोल मिला है।
 
http://bollywood.bhaskar.com/article/ENT-BOL-sanjay-dutt-paroll-4471195-NOR.html
 
 
गौरतलब है कि अभी पिछले दिनों संजय दत्त ने जब अपनी पत्नी की बीमारी के नाम पर पैरोल की अर्जी दी थी और उसके एक दिन पहले ही उनकी पत्नी मान्यता दत्त कृषका लुल्ला की फिल्म की एक पार्टी में मस्ती करती हुई देखी गई थीं।
 
इसके बाद काफी बवाल मचाया गया था कि संजय बिना कारण पैरोल की मांग कर रहे हैं। लोगों को इस बात से भी ऐतराज था कि उन्हें एक महीने पहले ही चार सप्ताह का पैरोल दिया गया था। बताया जा रहा है कि घर पहुंचते ही संजय दत्त अपनी पत्नी, दोनों बच्चों और अपनी एम.पी. बहन प्रिया दत्त और नम्रता से मिले हैं।
 
जिस डॉक्टर के पास मान्यता ने चेकअप कराया है उसके मुताबिक मान्यता को दिल की समस्या और लिवर में ट्यूमर है जिसका ऑपरेशन करना पड़ेगा।
 
अधिक  पढ़ने के लिए : दैनिक भास्कर

Friday, December 20, 2013

DHOOM 3 IS FIRST HINDI FILM RELEASED IN IMAX CINEMA

नई दिल्ली. आमिर खान की चर्चित फिल्म 'धूम 3' आज सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज हो गई। फिल्म को देशभर के सिनेमाघरों में जबरदस्त ओपनिंग मिली। बताया जा रहा है कि फिल्‍म को 90 फीसदी से भी ज्‍यादा ओपनिंग मिली है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि होनी बाकी है। वैसे, फिल्म समीक्षकों के पैमाने पर खरी उतरती नहीं दिखी। ज्यादातर समीक्षकों ने फिल्म को पूअर रेटिंग दी है। 
 
http://bollywood.bhaskar.com/article/ENT-REVI-dhoom-3-is-first-hindi-film-released-in-imax-cinema-4470057-PHO.html
 
 
इंडिया टुडे ने फिल्म को निराशाजनक बताते हुए 2 स्टार रेटिंग दी है। 
इंडियन एक्सप्रेस ने फिल्म को चर्चित लेकिन असफल बताते हुए 2 स्टार दिए हैं।
एनडीटीवी ने फिल्म को 3 स्टार दिए हैं।
फर्स्टपोस्ट ने फिल्म को थकाने वाली बताया है।
 
'धूम 3' भारत में  करीब 4 हजार स्क्रीन पर रिलीज हुई है, जबकि विदेशों में 700-750 से अधिक स्क्रीन पर रिलीज की गई है। पाकिस्तान में भी फिल्म 56 सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। 
 
यह पहली हिंदी फिल्‍म है जो आईमैक्स सिनेमाघर में रिलीज हुई है। देश में करीब पांच आईमैक्स सिनेमाघर हैं, ये सिनेमाघर केवल मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु शहरों में ही हैं। (विस्तार से जानिए- क्या है आईमैक्स) इसके चलते इन थियेटरों में धूम 3 की टिकट दरें सामान्य से अधिक है। 
 
 

Thursday, December 19, 2013

AMAZING PHOTOS AND BEAUTIFUL NATURAL SCENES

प्रकृति की खूबसूरती ऐसी होती है कोई भी इंसान इसकी ओर खिंचा चला जाता है। भाग-दौड़ भरी जिंदगी में जब इंसान थक जाता है, तो उसे कुदरत की खूबसूरती ही पहुंचाती है। हम आज जरूरत से अधिक भौतिक चीजों में लिप्त हो गए हैं, लेकिन ये आपको सुख, शांति और आनंद नहीं दे पाती हैं।

http://bollywood.bhaskar.com/article-hf/ENT-KZHK-amazing-photos-and-beautiful-natural-scenes-4468281-PHO.html


कुदरत की खूबसूरती इंसान को यह सब दे पाने में समक्षम है। आइए हम भी नेचर की खूबसूरती के कुछ नजारों के देखें। दुनिया एक से बढ़कर एक खूबसूरत जगहों से भरपूर है।
इंटरनेट की दुनिया में अब ये नजारे आपकी नजरों से ज्यादा दूर नहीं है। इसी कड़ी में हम आपके लिए ऐसी 30 amazing तस्वीरें चुनकर लाए हैं, जिन्हें आप देख सकते हैं।

Shahrukh Khan Salman Khan Launched Suzanne Roshan's New Store News In Hindi

मुंबई में सुज़ैन रोशन ने अपने स्टोर 'बांद्रा 190' की लॉन्चिंग की।  कुछ ही दिनों पहले ऋतिक ने एक स्टेटमेंट जारी कर साफ़ कर दिया था कि उनका और सुज़ैन का 17 साल पुराना रिश्ता ख़त्म हो चुका है।  अपने पति ऋतिक रोशन द्वारा अलग होने के फॉर्मल अनाउंसमेंट के बाद सुज़ैन का यह फर्स्ट पब्लिक अपीयरेंस था। सुज़ैन इस मौके पर बेहद खुश नजर आईं।


http://bollywood.bhaskar.com/article/ENT-BOL-shahrukh-khan-salman-khan-launched-suzanne-roshans-new-store-4469052-PHO.html

सुज़ैन ने यह स्टोर मुंबई के बांद्रा इलाके के टर्नर रोड पर खोला है। सुज़ैन ने यह स्टोर सोहेल खान की वाइफ सीमा खान,संजय कपूर की वाइफ महीप कपूर के साथ मिलकर खोला है। सात सात मंजिला इस स्टोर में डिज़ाइनर ड्रेसेस,जूलरी और लक्जरी का सारा सामान मिलेगा।

इस ख़ुशी के मौके पर सुज़ैन का साथ देने के लिए कई बॉलीवुड हस्तियां पहुंची। सबसे खास उपस्थिति शाहरुख़ खान,सलमान खान ने दर्ज कराई। दोनों सुज़ैन को सपोर्ट करने के लिए खासतौर से यहां पहुंचे। शाहरुख़ और उनकी पत्नी गौरी खान ऋतिक और सुज़ैन के काफी गहरे दोस्त हैं।

हो सकता है कि शाहरुख़ और गौरी ऋतिक-सुज़ैन के बीच पैचअप कराने की कोशिश कर रहे हों मगर स्टोर लॉन्चिंग के मौके पर दोनों ने इस मामले में कुछ भी न बोलना ही मुनासिब समझा और सुज़ैन को इस मौके पर केवल बधाई दी

Wednesday, December 18, 2013

BIGG BOSS 7: KUSHAL TANDON EVICTED, FILM INDUSTRY MAY BOYCOTT HIM

टीवी रियलिटी शो बिग बॉस के सातवें सीजन में अब तक कई उतार-चढ़ाव देखने को मिल चुके हैं, लेकिन अब भी कोई अंदाजा नहीं लगा सकता कि इस घर में कब क्या हो गया। ट्विस्ट का खेल बिग बॉस हमेशा खेलते रहते हैं और इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है।
 
http://bollywood.bhaskar.com/article/ENT-TV-bigg-boss-7-kushal-tandon-evicted-film-industry-may-boycott-him-4468069-PHO.html
 
 
अब जबकि बिग बॉस 7 के फाइनल में सिर्फ कुछ दिन ही बचे हैं, बिग बॉस ने कुशाल टंडन को मिड-वीक एविक्शन के तहत बाहर करके खेल में एक नया मोड़ ला दिया है। कुशाल टंडन को बताया गया कि उन्होंने सप्ताह के मध्य तक नॉमिनेट होने वाले प्रतिभागियों में सबसे कम वोट मिले हैं और इस आधार पर उन्हें बाहर कर दिया गया।
 
कुशाल के बाहर होने से पहले बिग बॉस 7 की सबसे बड़ी खबर ये थी कि अरमान कोहली बिग बॉस के घर के अंदर वापस लौट आए थे। सोफिया हयात द्वारा करवाई गई FIR के चलते उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था और पूछताछ करने के बाद जब अरमान को बेल मिल गई तो वो वापस घर के अंदर आ गए।
 

Tuesday, December 17, 2013

ARMAAN KOHLI ARRESTED IN BIGG BOSS LATEST NEWS PICTURES

मुंबई. बिग बॉस-7 के प्रतिभागी अरमान कोहली को जमानत मिल गई है। उन्‍हें लोनावाला पुलिस ने गिरफ्तार किया था (आखिरी स्‍लाइड में देखें वीडियो)। अरमान के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट कराने वाली सोफिया का कहना है कि उन्‍हें अरमान की गिरफ्तारी से 'राहत' मिली है। वहीं, अरमान के घरवाले बेहद चिंतित थे। अरमान के पिता राजकुमार कोहली ने कहा, 'मैं बहुत अपसेट हूं। इस वक्‍त मेरे ऊपर क्‍या बीत रही है, यह कोई नहीं समझ पाएगा।' अब अरमान को जमानत मिल जाने के बाद उम्‍मीद है कि जल्‍द ही बिग बॉस के घर में उनकी वापसी होगी। 
 
http://bollywood.bhaskar.com/article/ENT-TV-armaan-kohli-arrested-in-bigg-boss-latest-news-pictures-4466909-PHO.html
 
 
अरमान को शो की पूर्व कंटेस्टेंट सोफिया हयात की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया था। लोनावाला पुलिस ने अरमान को बिग बॉस के घर से ही गिरफ्तार किया। मुंबई के सांता क्रूज थाने ने केस दर्ज किया था। लोनावाला पुलिस को जब यह मामला सौंपा गया तो उसने अरमान के खिलाफ यौन उत्पीडऩ की भी धाराएं जोड़ दीं। इनमें दोषी पाए जाने पर अरमान को तीन से पांच साल तक की सजा हो सकती है।

Monday, December 16, 2013

Hrithik Roshan And Suzanne Khan Divorce News In Hindi

बॉलीवुड के सबसे रोमांटिक जोड़ों में शामिल ऋतिक रोशन और सुजैन खान अब अपने रिश्ते को खत्म करने जा रहे हैं। दो दिन पहले ही ऋतिक रोशन ने मीडिया के सामने आकर इस बात की पुष्टि की थी कि उन्हें सुजैन के वकील की तरफ से तलाक का नोटिस मिला है।
 
http://bollywood.bhaskar.com/article/ENT-BOL-we-tried-our-level-best-to-reason-with-them-4465671-PHO.html
 
 
अब कयास लगाए जा रहे हैं कि इन दोनों का रिश्ता बहुत जल्दी खत्म हो जाएगा। रोचक बात ये है कि ऋतिक और सुजैन के इस फैसले से उनके परिवार और करीबियों को कोई आश्चर्य नहीं हुआ है क्योंकि इनके रिश्ते में पिछले तीन साल से दरार चल रही थी।
 
लेकिन इसी बीच सुजैन के भाई जाएद खान ने मीडिया के सामने आकर अपनी जुबान खोली है। गौरतलब है कि अभी तक रोशन या खान परिवार का कोई सदस्य इस बारे में खुल कर नहीं बोला है, लेकिन जाएद के मुताबिक उनके परिवार की तरफ से इस रिश्ते को बचाने की पूरी कोशिश की गई थी।]
 

Friday, December 13, 2013

TRAILER OF SALMAN KHAN’S 'JAI HO'

2014 की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जय हो' का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है। सलमान खान की ये फिल्म 24 जनवरी को रिलीज हो रही है। इससे पहले फिल्म का फर्स्ट लुक और टीजर लॉन्च किया गया था और अब सलमान ने इसका ट्रेलर भी लॉन्च कर दिया है।
 
 
http://bollywood.bhaskar.com/article/ENT-BOL-trailer-of-salman-khans-jai-ho-4462821-PHO.html
 
 
जैसा कि सभी को पता है कि पहले इस फिल्म का नाम 'मेंटल' था जिसे बाद में बदलकर 'जय हो' कर दिया गया था। अब फिल्म इसी नाम से रिलीज हो रही है। ट्रेलर देखकर ही ये पता चल रहा है कि सलमान फिल्म में वाकई 'पीपल्स मैन' के किरदार में हैं।
 
इस पैकेज के जरिए हम आपको दिखाएंगे सलमान खान की इस आगामी फिल्म के ट्रेलर की कुछ बेहद खास तस्वीरें।

Thursday, December 12, 2013

SOFIYA HYAT IN BIG BOSS 7 NEWS IN HINDI

बिग बॉस के घर का झगड़ा बढ़कर अब पुलिस थाने तक जा पहुंचा है। हाल ही में बिग बॉस 7 में नजर आई सिंगर और कलाकार सोफिया हयात ने शो के अन्य प्रतिभागी अरमान कोहली के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज कराई है। 
 
http://bollywood.bhaskar.com/article/ENT-BOL-police-refuse-to-file-sofia-hayats-complaint-against-armaan-kohli-4461788-PHO.html
 
 
सोफिया ने अपनी शिकायत में अरमान कोहली के खिलाफ धक्कामुक्की और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। सोफिया ने मुंबई के सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में अपना बयान दर्ज कराया है। पाकिस्तानी मूल की कलाकार सोफिया हयात को पिछले हफ्ते रिएलिटी सो बिग बॉस के एलिमिनेट किया गया था। इससे पहले सोफिया ने सलमान खान को भी बताया था कि उसके साथ कई बार हाउस में बदतमीजी की गई। सोफिया ने सलमान खान को कहा था 'अरमान कई बार उन्हें निशाना बना चुका है। अरमान का व्यवहार बेहद मेरे प्रति बेहद घटिया रहा है।'
 

Wednesday, December 11, 2013

Sayali Bhagat's Wedding Album and Photographs online news in hindi

मुंबई। पूर्व मिस इंडिया वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस सयाली भगत ने शादी कर ली है। सयाली ने मुंबई के होटल सी प्रिंसेस में अपने पारिवारिक मित्र नवनीत प्रताप संग 10 दिसंबर को सात फेरे लिए।
शादी की सारी रस्में गुजराती रीति रिवाजों से हुई। सयाली दुल्हन के लिबास में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उनकी शादी में परिवार और दोस्तों ने हिस्सा लिया मगर बॉलीवुड की कोई हस्ती नजर नहीं आई।

http://bollywood.bhaskar.com/article/ENT-BOL-sayali-bhagat-wedding-album-4460867-PHO.html


यहां तक कि रिसेप्शन में भी परिवार के सदस्यों के अलावा कोई बॉलीवुड सितारा नजर नहीं आया। सयाली ने 2007 में आई फ़िल्म 'द ट्रेन' से बॉलीवुड में एंट्री की थी।  मगर उनका फ़िल्मी करियर कुछ खास परवान नहीं चढ़ पाया। चलिए हमारी ओर से सयाली को शादी की ढेरों शुभकामनाएं। 

Tuesday, December 10, 2013

Revealed: Inside Details Of Salman’S Jai Ho

सलमान खान की अगली फिल्म 'जय हो' का ना सिर्फ सलमान के फैन्स को बल्कि सभी सिनेमा-प्रेमियों को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। सलमान की ये फिल्म 24 जनवरी को रिलीज हो रही है और इस फिल्म में उनके अपोजिट डेजी शाह काम कर रही हैं जिन्हें सलमान ने खुद सेलेक्ट किया है।
 
http://bollywood.bhaskar.com/article/ENT-BOL-revealed-inside-details-of-salmans-jai-ho-4459812-PHO.html
 
 
सलमान की इस फिल्म की खास बात ये है कि ये उनकी पिछली मसाला फिल्मों की तरह नहीं होगी बल्कि इसमें स्टोरी भी होगी और सधी हुई स्क्रिप्ट भी। वैसे इस फिल्म का इंतजार करने का एक और कारण ये भी है कि 2013 में सलमान की कोई भी फिल्म रिलीज नहीं हुई। 'जय हो' का पोस्टर भी जारी किया जा चुका है।
 
वैसे एक तो है कि जब भी कोई नई फिल्म आती है, लोगों के अंदर उसकी स्टोरी जानने की उत्सुकता बहुत बढ़ जाती है। लोग फिल्म की रिलीज से पहले ही जानना चाहते हैं कि आखिर फिल्म में उन्हें क्या मिलने वाला है। 'जय हो' के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। रोचक बात ये है कि हमारे पास इस फिल्म से संबंधित काफी जानकारी है।
 
हमें ना सिर्फ इस फिल्म की पूरी स्टार-कास्ट पता चल चुकी है बल्कि फिल्म का स्टोरी भी हम आपको बताएंगे। और तो और, फिल्म का क्लाइमैक्स क्या रहेगा, य़े भी हम आपको बताएंगे। तो अब तक तो आप समझ ही गए होंगे कि इस पैकेज के अंदर पूरी 'जय हो' रखी हुई है।
 
 

Saturday, November 30, 2013

हवा में आमिर-कैटरीना की 'धूम'.

http://gallery.bhaskar.com/album/GAL-album-18508-aamir-khan-katrina-kaif-show-stunts-in-dhoom-3-song-malang-.html
हवा में आमिर-कैटरीना की 'धूम'
यशराज बैनर के तले बन रही फिल्म 'धूम 3'का मलंग सॉन्ग हाल ही में ज़ारी किया गया। यह सॉन्ग आमिर खान और कैटरीना कैफ पर फिल्माया गया है। इस गाने को फिल्माने पर कुल 5 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। इस सॉन्ग में 200 ट्रेंड जिमानास्ट्स को शामिल किया गया है। पूरी टीम को इस सॉन्ग को पूरा करने में 15 दिन लगे और इस पूरे समय के दौरान आमिर खान मेडिकेशन पर रहे। मेडिकेशन उन्होंने मितली आने से बचाता था। यही नहीं,फिल्म के निर्माताओं ने सेट पर डॉक्टर का भी इंतजाम कर रखा था। आप भी तस्वीरों में देखें इस गाने की एक झलक।

Friday, November 29, 2013

Bigg Boss 7 Day 75:News In hindi Online

टीवी रियलिटी शो बिग बॉस से तनिषा को बाहर निकालने के लिए वायकॉम 18 कंपनी को धमकी दे रहे अजय देवगन को 'फर्जी राहत' मिल सकती है। खबर है कि शनिवार को तनिषा का 'फेक एविक्‍शन' हो सकता है। अरमान को भी शो से बाहर होने का झूठा 'शॉक' दिया जा सकता है। इस सप्‍ताह शो में किसी का एलिमिनेशन नहीं होगा, यह तय है। लेकिन, इस बात की जानकारी घर वालों को नहीं है। लिहाजा, शो के निर्माताओं ने सस्‍पेंस बढ़ाने और टीआरपी बटोरने के लिए अरमान और तनिषा को शो से बाहर होने का 'झटका' दिए जाने का फैसला किया है।
 
 
http://bollywood.bhaskar.com/article/ENT-TV-bigg-boss-7-day-75-4449714-PHO.html
 
 
बहरहाल, शो के 75वें दिन (शुक्रवार) बिग बॉस ने प्रतिभागियों को ऐसे टास्क दिए, जिनसे घर में लड़ाई कम और प्यार ज्यादा हुआ। दिन की शुरुआत में जहां एंडी को गौहर के साथ कप्तानी जीतने के लिए कंपटीशन करना था, वहीं शाम को गौहर को एक टास्क दिया गया- 'किसको प्यार करूं'।
 
इस टास्क में कुशाल और एजाज को अपनी-अपनी खूबियां बता कर गौहर को इंप्रेस करना था और बाद में गौहर को तय करना था कि वो किसे चुनती हैं। आगे स्‍लाइड्स क्लिक कर जानें 75वें दिन का पूरा हाल:

Thursday, November 28, 2013

Revealed: Tanisha Mukherjee Gets Paid More Than Armaan Kohli, Gauhar Khan In Bigg Boss 7




कलर्स चैनल का रियलिटी शोबिग बॉसविवादित शो के रूप में जाना जाता है। बिग बॉस के प्रतिभागी दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए तरह-तरह की हरकतें करते रहते हैं। कभी प्यार की पींगे बढ़ाते दिखते हैं, तो कभी किसी से लड़ते-झगड़ते हुए दिखाई देते हैं।
घर के सभी सदस्य 24 घंटे नेशनल टीवी पर बने रहने के लिए कुछ कुछ करते रहते हैं। बिग बॉस इन सबको भयानक टास्क भी देते हैं, जिनको पूरा करने की ये सभी कोशिश करते हैं।
http://bollywood.bhaskar.com/article/ENT-TV-revealed-tanisha-mukherjee-gets-paid-more-than-armaan-kohli-gauhar-khan-in-bigg--4447087-PHO.html

कभी गाय के गोबर में नहाना, घंटों के लिए एक बॉक्स में बैठे रहना, डॉगी हैवन के बर्तन का जूठा पानी पी जाना। ये सारे टास्क काफी मुश्किल हैं, लेकिन, घर के सदस्य फिर भी इनको करते हैं।
यहां हैरान करने वाली बात यह है कि आखिर बिग बॉस के प्रतिभागी 3 महीने के लिए इन डरवाने खेल को करने के लिए सहमत क्यों होते हैं?

Salman Khan News In Hindi: Salman Is Busiest In 2014



सलमान खान की झोली में इस वक्त फिल्मों की बरसात सी हो रही है।
व्यस्तताओं के चलते फिलहाल सलमान को सांस लेने तक की फुर्सत भी नहीं मिल रही है।
जय होऔरकिककी शूटिंग पूरी होने के बाद भी वो अन्य कई सारे प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हो जाएंगे।
हाल ही में यशराज फिल्म्स ने भी सलमान को अप्रोच किया है।
http://bollywood.bhaskar.com/article/ENT-BOL-salman-is-busiest-in-2014-4447849-PHO.html

देखें पूरी खबर-
 बॉलीवुड की अन्य बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें...

CONTINUE READING BOLLYWOOD NEWS IN HINDI.CLICK HERE.

Tuesday, November 26, 2013

खुलेआम रोमांस कर रहे रणवीर-दीपिका, अवॉर्ड फंक्शन में किया किस.

http://bollywood.bhaskar.com/article-hf/ENT-BOL-srk-jives-to-lungi-dance-ranveer-deepika-get-intimate-4445867-PHO.html

बीती रात मुंबई में बॉलीवुड के लगभग सभी सितारे एक साथ इकट्ठे हुए। मौका था हेलो! हाल ऑफ फेम अवॉर्ड्स का। ये अवॉर्ड इस लिए बेहद खास है क्योंकि इसमें सिनेमा, बिजनेस, फैशन और स्पोर्ट्स, सभी फील्ड की बड़े स्टार्स को अवॉर्ड दिया जाता है।
 
इस मौके पर शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, रेखा, लिएंडर पेस, गुलजार, प्रियंका चोपड़ा, कंगना रनोट और इमरान खान जैसे कई बड़े स्टार्स मौजूद थे। इस मौके पर शाहरुख ने स्टेज पर लुंगी डांस किया और लोगों के साथ खूब हंसी-मजाक भी किया।
 
वैसे सबसे खास बात जो देखने लायक थी, वो थी रणवीर और दीपिका की नजदीकियां। इन दोनों ही स्टार्स को अवॉर्ड मिला था और रणवीर अवॉर्ड लेने के बाद सबसे पहले दीपिका के पास गए और उन्हें गाल पर किस किया। ये पहला ऐसा मौका है जब सार्वजनिक रूप से ये दोनों स्टार्स इस तरह मिले हैं।
 

BIGG BOSS से इस बार सलमान हो जाएंगे बाहर, इनमें से कोई एक सेलेब्रिटी बन सकते हैं होस्‍ट!

http://bollywood.bhaskar.com/article-ht/ENT-BOL-5-possible-celebrity-to-replace-salman-khan-on-bigg-boss-4443831-PHO.html

रियलिटी शो बिग बॉस के पिछले तीन सीजन से जिस तरह सलमान खान अकेले शो मेजबानी कर रहे हैं और उनकी मौजूदगी से इस शो को इतनी ज्यादा टीआरपी मिल रही है कि सलमान खान और बिग बॉस एक-दूसरे के साइनोनिम बन गए हैं। यही वजह से कि वो पिछले चार सीजन्स से इस शो से जुड़े हुए हैं।
लेकिन, बिग बॉस के सातवें यानी मौजूदा सीजन में कई बार ऐसी परिस्थितियां बनीं जिनसे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि अगले सीजन से सलमान इस शो को होस्ट नहीं करेंगे। अब अगर सलमान खान होस्ट नहीं करेंगे तो कोई ना कोई तो इसे होस्‍ट करेगा ही।
 
 
इसलिए हमने एक ऐसे संभावितों की लिस्ट तैयार की है जो बिग बॉस के अगले सीजन में सलमान खान को रिप्लेस कर सकते हैं। वैसे आप खुद सोचिए कि सलमान खान की जगह पर गुत्थी को शो की होस्टिंग करते देखना आपको कैसा लगेगा। वैसे सिर्फ गुत्थी ही नहीं बल्कि और भी कई ऐसे स्टार हैं जो सलमान के शो छोड़ने के बाद बिग बॉस की मेजबानी स्वीकार कर सकते हैं। इस पैकेज के जरिए हम आपको ऐसे ही स्टार्स से मिलवाएंगे।
 
 

Monday, November 25, 2013

दिल्ली में नाती की बर्थडे पार्टी का जश्न मनाने पहुंचे बिग बी, देखें तस्वीरें.


अमिताभ बच्चन तो वैसे अपना हर काम मुंबई में करते हैं, लेकिन इस बार एक ऐसा मौका आ गया जब उन्हें दिल्ली जाना पड़ा। ये मौका था अमिताभ के नाती अगस्त्या नंदा के जन्मदिन का। अगस्त्या अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता नंदा के बेटे हैं।
 
श्वेता की शादी दिल्ली के बिजनेसमैन निखिल नंदा से हुई थी और इस बार अगस्त्या की बर्थडे पार्टी में पूरे परिवार ने बिग बी को आमंत्रित किया था। शनिवार को अगस्त्या 13 साल के हो गए और पूरा जश्न दिल्ली में ही मनाया गया। इस पार्टी की एक तस्वीर बिग बी ने अपने ट्विटर एकाउंट पर पोस्ट की।
 
इस तस्वीर में बिग बी बहुत ही हल्के-फुल्के मूड में नजर आ रहे हैं और अपने नाती के साथ मस्ती कर रहे हैं। तस्वीर पोस्ट करने के साथ-साथ अमिताभ ने एक ट्वीट भी किया था कि 'Agastya's birthday. Enters his 'teen'. Here to wish him,'...