मुंबई। बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की पत्नी सुज़ैन रोशन ने उन ख़बरों का खंडन कर दिया है जिनमें कहा जा रहा था कि उन्होंने ऋतिक से तलाक लेने के एवज में 100 करोड़ रुपए की मांग की है।
सुज़ैन ने एक बयान जारी कर कहा, 'यह खबर बिलकुल निराधार है, मैं इस खबर को पढ़कर बेहद आहत हुई हूं। एक बड़े पब्लिकेशन ने इस हेडिंग के साथ इस खबर को छापा था 'Sussanne and Hrithik Roshan divorce: Rs 100 crore settlement?'
उन्होंने कहा कि इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है और यह पूरी तरह से गलत है। एक इतने बड़े अख़बार में इस तरह की गलत खबर छपना सही नहीं है, किसी के निजी जीवन के बारे में ऐसी न्यूज नहीं छापनी चाहिए।
ऋतिक और मैं एक दूसरे का बहुत सम्मान करते हैं। अभी और आगे भी हमारा सबसे ज्यादा फोकस हमारे बच्चों पर रहेगा। मैं एक बार फिर यही अपील करना चाहती हूं कि हमारे जीवन के इस मुश्किल समय में कृपया हमें थोड़ी प्राइवेसी प्रदान करें।