मुंबई। बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की शादीशुदा
लाइफ इन दिनों परेशानियों से गुजर रही है। ऋतिक ने पिछले हफ्ते ही अपनी लॉस
एंजेलस(अमेरिका) की यात्रा के दौरान एक स्टेटमेंट जारी कर सबको चौंका दिया
था कि वह और उनकी पत्नी सुज़ैन अब साथ नहीं हैं।
दोनों का सत्रह साल पुराना रिश्ता टूटने की कगार पर है। ऋतिक ने अपने स्टेटमेंट में लिखा था कि उनकी पत्नी उनसे अलग होना चाहती हैं।
ऋतिक का यह बयान आते ही हर तरफ चर्चा का विषय बन गया। हर कोई इस प्यारी सी जोड़ी के टूटने की खबर से बेहद मायूस हो गया।
स्टेटमेंट जारी करने के एक सप्ताह बाद अब ऋतिक अमेरिका से वापस इंडिया
आ चुके हैं. 20 दिसंबर को उन्हें मुंबई एअरपोर्ट पर देखा गया था जहां वह
थोड़े से मायूस भी नजर आ रहे थे।
वैसे भले ही सुज़ैन-ऋतिक के बीच सबकुछ ठीक न चल रहा हो मगर दोनों अपने
बच्चों पर इसका असर नहीं पड़ने देना चाहते। ऋतिक अमेरिका से केवल इसलिए
लौटे ताकि वह अपने बेटों रिहान और रिदान के स्कूल के एनुएल फंक्शन में
हिस्सा ले सकें।

0 comments:
Post a Comment