मुंबई. बिग बॉस-7
के प्रतिभागी अरमान कोहली को जमानत मिल गई है। उन्हें लोनावाला पुलिस ने
गिरफ्तार किया था (आखिरी स्लाइड में देखें वीडियो)। अरमान के खिलाफ पुलिस
में रिपोर्ट कराने वाली सोफिया का कहना है कि उन्हें अरमान की गिरफ्तारी
से 'राहत' मिली है। वहीं, अरमान के घरवाले बेहद चिंतित थे। अरमान के पिता
राजकुमार कोहली ने कहा, 'मैं बहुत अपसेट हूं। इस वक्त मेरे ऊपर क्या बीत
रही है, यह कोई नहीं समझ पाएगा।' अब अरमान को जमानत मिल जाने के बाद
उम्मीद है कि जल्द ही बिग बॉस के घर में उनकी वापसी होगी।
अरमान को शो की पूर्व कंटेस्टेंट सोफिया हयात की शिकायत पर गिरफ्तार किया
गया था। लोनावाला पुलिस ने अरमान को बिग बॉस के घर से ही गिरफ्तार किया।
मुंबई के सांता क्रूज थाने ने केस दर्ज किया था। लोनावाला पुलिस को जब यह
मामला सौंपा गया तो उसने अरमान के खिलाफ यौन उत्पीडऩ की भी धाराएं जोड़
दीं। इनमें दोषी पाए जाने पर अरमान को तीन से पांच साल तक की सजा हो सकती
है।

0 comments:
Post a Comment