Pages

Labels

Showing posts with label salman khan poaching case news in hindi. Show all posts
Showing posts with label salman khan poaching case news in hindi. Show all posts

Monday, March 3, 2014

OSCARS 2014: LATEST NEWS UPDATES IN HINDI.

लॉस एंजिलिस। 86वें एकेडमी अवॉर्ड्स (ऑस्कर) का आयोजन लॉस एंजिलिस के डॉल्बी थिएटर में हुआ। ऑस्कर 2014 की शुरुआत बेस्ट परफॉर्मेंस एक्टर इन सपोर्टिंग रोल अवॉर्ड से हुई। ये अवॉर्ड जैरेड लेटो को मिला। उन्हें ये अवॉर्ड फिल्म ‘डलास बायर्स क्लब’ के लिए दिया गया। इस तरह 2014 को पहला ऑस्कर जैरेड लेटो को मिला। साल 2014 की बेस्ट फिल्म का ऑस्कर '12 ईयर्स अ स्लेव', बेस्ट एक्टर का ऑस्कर मैथ्यू मैककॉन्गे को फिल्म 'डलास बायर्स क्लब' के लिए जबकि बेस्ट एक्ट्रेस का ऑस्कर केट ब्लैनचेट को फिल्म 'ब्लू जेसमिन' के लिए मिला।
 
http://bollywood.bhaskar.com/article-bf1/ENT-HOL-oscar-2014-live-4538131-NOR.html
 
 
बेस्ट अचीवमेंट इन कॉस्ट्यूम डिजाइन 
बेस्ट अचीवमेंट इन कॉस्ट्यूम डिजाइन अवॉर्ड कैथरीन मार्टिन को मिला।
 
बेस्ट अचीवमेंट इन मेकअप एंड हेयरस्टाइलिंग 
बेस्ट अचीवमेंट इन मेकअप एंड हेयरस्टाइलिंग अवॉर्ड एड्रुइथा ली और रॉबिन मैथ्यूज को मिला। ये अवॉर्ड इन्हें फिल्म ‘डलास बायर्स क्लब’ के लिए दिया गया।
 
बेस्ट शॉर्ट फिल्म एनिमेटेड 
बेस्ट शॉर्ट फिल्म एनिमेटेड अवॉर्ड लॉरेंट विट्ज और एलेक्जेंडर को फिल्म 'मिस्टर हुबोल्ट' के लिए दिया गया।
 
बेस्ट एनिमेटेड फीचर फिल्म 
साल 2013 के लिए फिल्म 'फ्रोजेन' को बेस्ट एनिमेटेड फीचर फिल्म अवॉर्ड मिला।
 

Thursday, January 30, 2014

Salman Khan Poaching Case: Latest Hindi News.

काले हिरण के शिकार मामले में अभिनेता सलमान खान बुधवार को बयान दर्ज कराने ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पहुंचे। उन्होंने दलील दी कि वे निर्दोष हैं और उन्हें झूठा फंसाया गया है। मामला 1998 में फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' की शूटिंग के दौरान का है। इस केस में बुधवार को अवैध हथियार रखने के मुद्दे पर उनका बयान दर्ज होना था।
 
http://bollywood.bhaskar.com/article/ENT-BOL-salman-khan-returned-mumbai-from-jodhpur-4507125-PHO.html
 
 
कोर्ट में सलमान ने सफाई दी कि लाइसेंस अवधि समाप्त होने के बाद उन्होंने हथियार अपने पास नहीं रखे। वन विभाग के कहने पर मुंबई से मंगाकर पुलिस के सामने पेश किए थे। चीफ ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट (जिला) चंद्रकला जैन ने सलमान से कहा कि वे 10 मार्च को बचाव में गवाह पेश कर सकते हैं।
 
जोधपुर में हुई इस पेशी के बाद सलमान शाम को चार्टर प्लेन से मुंबई वापस लौट गए थे। मुंबई वापस लौटने पर भी सलमान की कुछ तस्वीरें खींची गई थीं। उस समय उनके साथ उनके केस के वकील और उनके बॉडीगार्ड शेरा था।