Pages

Labels

Showing posts with label queen movie. Show all posts
Showing posts with label queen movie. Show all posts

Wednesday, March 19, 2014

'Bewakoofiyaan' On The Contrary Suffered A Loss.

मुंबईः बीते शुक्रवार को आयुष्मान खुराना और सोनम कपूर स्टारर 'बेवकूफियां' रिलीज हुई। यह फिल्म वर्ल्ड वाइड बिजनेस में कुछ खास नहीं कर पाई। इसके विपरीत कंगना रनोट की फिल्म 'क्वीन' बॉक्स ऑफिस पर बेहतर प्रदर्शन कर रही है। सोनम की 'बेवकूफियां' कंगना की 'क्वीन' के आगे नहीं चल पाई। कमाई के मामले में क्वीन ने 'बेवकूफियां' को पीछे छोड़ दिया है। 
 
Queen
 
 
ट्रेड एनालिस्ट और फिल्म क्रिटिक कोमल नाहटा ने दोनों फिल्म की कमाई का आंकड़ा बताया। उनके मुताबिक 'बेवकूफियां' पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 2.25 करोड़ की कमाई कर पाई। वहीं, दूसरे दिन 2.5 करोड़ और तीसरे दिन 2.75 करोड़ का बिजनेस किया। जबकि 7 मार्च को रिलीज हुई क्वीन ने दूसरे सप्ताह भी बेहतरीन कारोबार किया।