मुंबईः बीते शुक्रवार को आयुष्मान खुराना और सोनम कपूर स्टारर
'बेवकूफियां' रिलीज हुई। यह फिल्म वर्ल्ड वाइड बिजनेस में कुछ खास नहीं कर
पाई। इसके विपरीत कंगना रनोट की फिल्म 'क्वीन' बॉक्स ऑफिस पर बेहतर
प्रदर्शन कर रही है। सोनम की 'बेवकूफियां' कंगना की 'क्वीन' के आगे नहीं चल
पाई। कमाई के मामले में क्वीन ने 'बेवकूफियां' को पीछे छोड़ दिया है।
ट्रेड एनालिस्ट और फिल्म क्रिटिक कोमल नाहटा ने दोनों फिल्म की कमाई
का आंकड़ा बताया। उनके मुताबिक 'बेवकूफियां' पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ
2.25 करोड़ की कमाई कर पाई। वहीं, दूसरे दिन 2.5 करोड़ और तीसरे दिन 2.75
करोड़ का बिजनेस किया। जबकि 7 मार्च को रिलीज हुई क्वीन ने दूसरे सप्ताह भी
बेहतरीन कारोबार किया।

0 comments:
Post a Comment