मुंबईः बॉलीवुड की ब्यूटी क्वीन ऐश्वर्या राय बच्चन
वुमन्स डे के मौके पर सेक्स के प्रति जागरुकता और एड्स से बचाव से जुड़े
एक कार्यक्रम में शामिल हुईं। उन्होंने मुंबई के भाभा म्युनिसिपल अस्पताल
में HIV के लिए देश में चल रहे ‘UNAIDS’ मिशन के ऊपर प्रेस कॉन्फ्रेंस को
संबोधित किया। वो इस इवेंट के दौरान बहुत भावुक नजर आईं और उनकी आंखों से
आंसू भी छलक उठे।
ऐश्वर्या राय बच्चन संयुक्त राष्ट्र से जुड़ी संस्था 'UNAIDS' की
अंतर्राष्ट्रीय गुडविल एंबेसडर हैं। इस मौके पर संयुक्त राष्ट्र की एड्स
संबंधी संस्था के अधिकारी भी शामिल हुए। ऐश्वर्या कार्यक्रम में बतौर मुख्य
अतिथि शामिल हुई थीं। उन्होंने ब्लैक कलर का सलवार सूट पहन रखा था। इस
लिबास में वो बहुत खूबसूरत नजर आ रही थीं।

0 comments:
Post a Comment