मुंबई. अभी सैफ अली खान और कैटरीना कैफ की मुख्य भूमिका वाली एक्शन-थ्रिलर 'फैंटम' को पूरा करने में जुटे निर्देशक कबीर खान इसके बाद सलमान खान को लेकर एक फिल्म बनाएंगे। सुनने में आ रहा था कि इस फिल्म में उनके साथ हीरोइन के तौर पर कैटरीना कैफ होंगी।
ये फिल्म 2015 में बननी और रिलीज होनी है। मगर अब एक सूत्र ने बताया
है कि फिल्म में सलमान होंगे, लेकिन कैटरीना नहीं। कबीर ने इस कहानी को इन
दोनों की जोड़ी को ध्यान में रखते हुए ही लिखा था लेकिन सलमान के बैनर
'बीइंग ह्यूमन प्रोडक्शंस' के सह-निर्माता के तौर पर जुडऩे के बाद हीरोइन
बदल दी गई।
इंडस्ट्री में चर्चा जोरों पर है कि यह सब सलमान खान के इशारे पर हुआ
है। वह कैटरीना के साथ काम करने में इंट्रेस्टेड नहीं हैं। उनके स्थान पर
वह दीपिका पादुकोण को लेना चाहते हैं।

0 comments:
Post a Comment