Pages

Labels

Showing posts with label Hindi News paper. Show all posts
Showing posts with label Hindi News paper. Show all posts

Saturday, April 5, 2014

Jackie Shroff's Daughter On Heropanti Trailer Launching.

मुंबई. मुंबई में बीते रोज टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'हीरोपंती' के ट्रेलर लॉन्चिंग में कई बॉलीवुड हस्तियां शिरकत लाईं। इसके अलावा टाइगर के पिता अभिनेता जैकी श्रॉफ, मां आयशा श्रॉफ और बहन कृष्णा श्रॉफ भी वहां मौजूद थे। ब्लैक कलर के ऑउटफिट में जब कृष्णा इस इवेंट का हिस्सा बनीं, तो सभी की निगाहें उनपर टिकी रह गईं।
 
'हीरोपंती' के ट्रेलर लॉन्चिंग में नजर आई जैकी की स्टाइलिश बेटी, देखें PICS
 
कंधे पर टंगा खूबसूरत पर्स, हाथ में मोबाइल और सिर पर लगा चश्मा उनके स्टाइल की कहानी खुद ही कह रहे थे। कृष्णा ने इस दौरान अपने भाई को बॉलीवुड में एंट्री के लिए बधाई दी और परिवार संग फोटो के लिए पोज भी दिए।
 

Thursday, April 3, 2014

Arjun Kapoor And Alia Promoting 2 States At Raheja College.

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘2 स्टेट्स’ को जमकर प्रमोट कर रहे हैं। 2 अप्रैल को फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में ये दोनों स्टार्स मुंबई के रहेजा कॉलेज पहुंचे। यहां पहुंचकर इन दोनों बॉलीवुड स्टार्स ने कॉलेज के स्टूडेंट्स के बीच अपनी फिल्म को प्रमोट किया।

स्टूडेंट्स के बीच रोमांटिक हुए आलिया-अर्जुन, देखें तस्वीरें

फिल्म के प्रमोशन के लिए स्टूडेंट्स के बीच पहुंचे आलिया-अर्जुन काफी कूल नजर आए। उन्होंने यहां अपनी फिल्म को खूब प्रमोट किया। साथ ही, ये दोनों स्टार्स स्टूडेंट्स के बीच आकर रोमांटिक मूड में भी नजर आए।
आलिया-अर्जुन को अपने बीच पाकर कॉलेज के स्टूडेंट्स भी काफी खुश दिखे। दोनों स्टार्स ने स्टूडेंट्स के साथ बैठकर उनसे बातचीत भी की। फिल्म के प्रमोशन के दौरान इन दोनों स्टार्स के साथ म्यूजिक डायरेक्टर एहसान और लॉय भी मौजूद थे।

Monday, March 3, 2014

OSCARS 2014: LATEST NEWS UPDATES IN HINDI.

लॉस एंजिलिस। 86वें एकेडमी अवॉर्ड्स (ऑस्कर) का आयोजन लॉस एंजिलिस के डॉल्बी थिएटर में हुआ। ऑस्कर 2014 की शुरुआत बेस्ट परफॉर्मेंस एक्टर इन सपोर्टिंग रोल अवॉर्ड से हुई। ये अवॉर्ड जैरेड लेटो को मिला। उन्हें ये अवॉर्ड फिल्म ‘डलास बायर्स क्लब’ के लिए दिया गया। इस तरह 2014 को पहला ऑस्कर जैरेड लेटो को मिला। साल 2014 की बेस्ट फिल्म का ऑस्कर '12 ईयर्स अ स्लेव', बेस्ट एक्टर का ऑस्कर मैथ्यू मैककॉन्गे को फिल्म 'डलास बायर्स क्लब' के लिए जबकि बेस्ट एक्ट्रेस का ऑस्कर केट ब्लैनचेट को फिल्म 'ब्लू जेसमिन' के लिए मिला।
 
http://bollywood.bhaskar.com/article-bf1/ENT-HOL-oscar-2014-live-4538131-NOR.html
 
 
बेस्ट अचीवमेंट इन कॉस्ट्यूम डिजाइन 
बेस्ट अचीवमेंट इन कॉस्ट्यूम डिजाइन अवॉर्ड कैथरीन मार्टिन को मिला।
 
बेस्ट अचीवमेंट इन मेकअप एंड हेयरस्टाइलिंग 
बेस्ट अचीवमेंट इन मेकअप एंड हेयरस्टाइलिंग अवॉर्ड एड्रुइथा ली और रॉबिन मैथ्यूज को मिला। ये अवॉर्ड इन्हें फिल्म ‘डलास बायर्स क्लब’ के लिए दिया गया।
 
बेस्ट शॉर्ट फिल्म एनिमेटेड 
बेस्ट शॉर्ट फिल्म एनिमेटेड अवॉर्ड लॉरेंट विट्ज और एलेक्जेंडर को फिल्म 'मिस्टर हुबोल्ट' के लिए दिया गया।
 
बेस्ट एनिमेटेड फीचर फिल्म 
साल 2013 के लिए फिल्म 'फ्रोजेन' को बेस्ट एनिमेटेड फीचर फिल्म अवॉर्ड मिला।
 

Thursday, January 9, 2014

DEDH ISHQIYA MOVIE REVIEW NEWS IN HINDI.


  • Rate
  • Critic Rating:
    (3.5/5)
  • Star Cast:
    माधुरी दीक्षित, नसीरुद्दीन शाह, अरशद वारसी, हुमा कुरैशी, विजय राज
  • Director:
    अभिषेक चौबे
  • Producer:
    रमन मारू, विशाल भारद्वाज
  • Music Director:
    विशाल भारद्वाज
  • Genre:
    थ्रिलर
     
     
    http://bollywood.bhaskar.com/article/ENT-REVI-REV-movie-review-dedh-ishqiya-4488503-NOR.html

    कहानी

    विशाल भारद्वाज की फिल्म 'इश्किया' के सीक्वल 'डेढ़ इश्किया' के चर्चित होने के पीछे एक नहीं, बल्कि कई कारण हैं। एक तो इस फिल्म से 'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित कमबैक कर रही हैं। साथ ही, फिल्म की पूरी स्टार कास्ट बेहद टैलेंटेड है। फिल्म के प्रोमोज को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।
     
     
    क्या फिल्म उम्मीदों पर खरी उतरेगी?
     
    जी हां। ये फिल्म आपको प्रभावित करेगी और इसका क्रेडिट जाता है फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक चौबे को। 'डेढ़ इश्किया' इस साल की सबसे सफल फिल्मों में भी शामिल हो सकती है, क्योंकि इसमें लूप होल कम हैं। फिल्म की कहानी बेहतरीन है, एक्टर्स ने शानदार परफॉर्मेंस दी है, स्क्रीनप्ले सराहनीय है, डायलॉग रोचक हैं और फिल्म के बीच-बीच में जो ट्विस्ट आते हैं, वो आपको हैरत में डाल देंगे।
     
                                                               क्या है स्टोरी?

Monday, November 25, 2013

दिल्ली में नाती की बर्थडे पार्टी का जश्न मनाने पहुंचे बिग बी, देखें तस्वीरें.


अमिताभ बच्चन तो वैसे अपना हर काम मुंबई में करते हैं, लेकिन इस बार एक ऐसा मौका आ गया जब उन्हें दिल्ली जाना पड़ा। ये मौका था अमिताभ के नाती अगस्त्या नंदा के जन्मदिन का। अगस्त्या अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता नंदा के बेटे हैं।
 
श्वेता की शादी दिल्ली के बिजनेसमैन निखिल नंदा से हुई थी और इस बार अगस्त्या की बर्थडे पार्टी में पूरे परिवार ने बिग बी को आमंत्रित किया था। शनिवार को अगस्त्या 13 साल के हो गए और पूरा जश्न दिल्ली में ही मनाया गया। इस पार्टी की एक तस्वीर बिग बी ने अपने ट्विटर एकाउंट पर पोस्ट की।
 
इस तस्वीर में बिग बी बहुत ही हल्के-फुल्के मूड में नजर आ रहे हैं और अपने नाती के साथ मस्ती कर रहे हैं। तस्वीर पोस्ट करने के साथ-साथ अमिताभ ने एक ट्वीट भी किया था कि 'Agastya's birthday. Enters his 'teen'. Here to wish him,'...

Saturday, November 23, 2013

After the Success of “Goliyon ki Raasleela Raam-Leela” Deepika became Highest Paid Actress in Bollywood.



फ़िल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई कलाकार हैं जिन्होंने अपनी फ़िल्म हिट होने के बाद अपनी फीस एकाएक बढ़ा दी है।

http://bollywood.bhaskar.com/article/ENT-BOL-deepika-is-highest-paid-bollywood-actress-4442374-PHO.html?seq=1

ऐसे में लगातार पांच हिट फ़िल्में देनेवाली दीपिका पादुकोण भी अगर ऐसा करती हैं तो उसमें कोई आश्चर्य वाली बात नहीं होगी। अपनी हालिया रिलीज़ फ़िल्म 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' को मिली रही प्रतिक्रिया से दीपिका काफ़ी खुश हैं।
हालांकि निर्देशक रमेश तौरानी ने बताया कि फ़िल्म 'रेस-2' की शूटिंग के समय से ही दीपिका ने नखरे दिखाने शुरू कर दिए थे।
अपनी सफलता से कितनी खुश हैं दीपिका पादुकोण?
 'कॉकटेल', 'रेस 2', 'ये जवानी है दीवानी', 'चेन्नई एक्सप्रेस' और अब 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' जैसी एक के बाद एक लगातार पांच हिट फ़िल्में देने के बाद दीपिका पादुकोण के पांव इन दिनों ज़मीन पर नहीं पड़ रहे। इतनी सारी हिट फ़िल्मों के बाद उन्हें फ़िल्ममेकर्स की पहली पसंद तो बनना ही था। ऐसी भी खबर है कि दीपिका बॉलीवुड की सबसे कमाऊ एक्ट्रेस भी बन गई हैं। ट्रेड विश्लेषक तरण आदर्श का तो कहना है कि उन्हें अब हीरोज़ की जमात में भी गिना जा सकता है।

Tuesday, November 19, 2013

Get Updates for Bollywood in Hindi



Language is the biggest hurdle when we communicate with others who do not know the language we speak. It is therefore a determining factor that we must feel comfortable with a language that the other is speaking. Not only the communication with others, when we read the news, it is also essential that we have to get the newspaper that is published in a language in which we feel ease to read.

http://www.bhaskar.com/sports/


Hindi is the most common language that is read by the majority of the populace here in India. People or families that reside in the Northern, Central and Western part of the nation always prefer to read news in Hindi. There are newspapers that publish in this language and due to the heavy readership; it has gone the high popularity as well. Not only this, these papers opt to provide the latest news in the impressive manner that leads the way.
If you ask about the news media scenario some 10 years ago, there were several newspapers that tend to publish news in English. There was the blow of English language and everyone wants to learn it, but now the trend got reversed and people at again like to read the news in Hindi. The large proportion of society now prefers to read and get day-to-day updates in this language only.


People are getting crazy to get the recent updates for News of Bollywood in Hindi. On every Friday, there is some big movie is scheduled to be released and not only this, there is some mega events that set to make public crazy for it. There are several celebrities that tend to pull substantial attention and it has also become necessary for newspapers to provide the detailed information regarding the upcoming and ongoing Bollywood events.
Not only in India but across the globe, there are people who only like to read the news in the Hindi language. It is the reason why numerous English newspapers and channels have gone into Hindi.
Newspapers such as Dainik Bhaskar have come up to support Hindi and readers can read all sorts of news with it. Moreover, you can go on the web to read this Hindi newspaper. 

Friday, November 15, 2013

PICS: वाराणसी में फिल्म रामलीला का विरोध, लोगों ने जमकर काटा बवाल



वाराणसी. संजय लीला भंसाली की विवादस्पद फिल्म राम लीला के विरोध में हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने जमकर तोड़फोड़ की। शहर के एक मॉल पर धावा बोलकर थियेटर के बाहर फ़िल्म के पोस्टरों को आग के हवाले कर दिया। 





संजय लीला भंसाली की तस्वीर जलाकर विरोध जताया। इस दौरान काफी देर तक कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोंक-झोक होती रही। समझाने के बाद लोग किसी तरह माने, लेकिन फ़िल्म का पोस्टर वहां से उतार दिया गया। 

हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने चेतावनी भी दी कि यदि फ़िल्म प्रदर्शित कि गयी तो आगे वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने बताया कि करोड़ों लोगों कि भावनाओं के साथ रामलीला फ़िल्म में खिलवाड़ किया गया है। राम का नाम ही पवित्र है और उसकों ग्लैमर के साथ तड़का लगाकर बाज़ार में प्रस्तुत किया जा रहा है। 

महानगर अध्यक्ष अमरीश सिंह ने बताया कि फ़िल्म पर रोक लगनी चाहिए। आंदोलन पूरे प्रदेश के साथ देश भर में होना चाहिए। राम सबके हैं। उनके साथ बाज़ारीकरण और गलत चीजों को प्रचारित करना बर्दाश्त के बाहर है।