Pages

Labels

Friday, November 15, 2013

PICS: वाराणसी में फिल्म रामलीला का विरोध, लोगों ने जमकर काटा बवाल



वाराणसी. संजय लीला भंसाली की विवादस्पद फिल्म राम लीला के विरोध में हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने जमकर तोड़फोड़ की। शहर के एक मॉल पर धावा बोलकर थियेटर के बाहर फ़िल्म के पोस्टरों को आग के हवाले कर दिया। 





संजय लीला भंसाली की तस्वीर जलाकर विरोध जताया। इस दौरान काफी देर तक कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोंक-झोक होती रही। समझाने के बाद लोग किसी तरह माने, लेकिन फ़िल्म का पोस्टर वहां से उतार दिया गया। 

हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने चेतावनी भी दी कि यदि फ़िल्म प्रदर्शित कि गयी तो आगे वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने बताया कि करोड़ों लोगों कि भावनाओं के साथ रामलीला फ़िल्म में खिलवाड़ किया गया है। राम का नाम ही पवित्र है और उसकों ग्लैमर के साथ तड़का लगाकर बाज़ार में प्रस्तुत किया जा रहा है। 

महानगर अध्यक्ष अमरीश सिंह ने बताया कि फ़िल्म पर रोक लगनी चाहिए। आंदोलन पूरे प्रदेश के साथ देश भर में होना चाहिए। राम सबके हैं। उनके साथ बाज़ारीकरण और गलत चीजों को प्रचारित करना बर्दाश्त के बाहर है।

0 comments:

Post a Comment