Pages

Labels

Showing posts with label jai ho news in hindi. Show all posts
Showing posts with label jai ho news in hindi. Show all posts

Wednesday, April 9, 2014

Anushka Sharma And Virat Kohli Spotted In Jodhpur.

जोधपुर. ढाका में टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में श्रीलंका के हाथों हारने के दो दिन बाद मंगलवार को टीम इंडिया के उप कप्तान और 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' विराट कोहली बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से मिलने जोधपुर पहुंचे। अनुष्का यहां फिल्म 'एनएच 10' की शूटिंग के सिलसिले में आई हैं। शेड्यूल के अनुसार उन्हें बुधवार को जोधपुर पहुंचना था, लेकिन विराट ढाका से दिल्ली होते हुए जोधपुर पहुंचे तो वह भी मुंबई से एक दिन पहले ही आ गईं। बाद में दोनों खेजड़ला फोर्ट पहुंचे जहां देर रात तक साथ-साथ रहे। टीम इंडिया कुछ महीनों पहले जब न्यूजीलैंड गई थी तो अनुष्का भी वहां पहुंच गईं। बाद में दोनों की वहां सड़कों पर साथ-साथ घूमते फोटो सार्वजनिक हुई थी। टीम इंडिया के ढाका जाने से पहले अनुष्का श्रीलंका में थीं, तब विराट वहां पहुंच गए।

PICS: अनुष्का से मिलने जोधपुर पहुंचे विराट कोहली

अनुष्का को बुधवार को जोधपुर आना था, लेकिन वे एक दिन पहले मंगलवार को ही पहुंच गईं। एयरपोर्ट से बाहर निकल कर अनुष्का सीधे खेजड़ला चली गईं, जबकि उनसे पहले पहुंचे विराट इंतजार करने के बाद होटल विवांता रवाना हो गए। लाइन प्रोड्यूसर ज्ञानेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि फिल्म की शूटिंग 10 अप्रैल से शुरू होगी।

Monday, January 27, 2014

SALMAN KHAN TAKES BLAME FOR JAI HO'S FAILURE: BOLLYWOOD NEWS IN HINDI

तो आखिरकार ये बात साबित हो ही गई कि आखिर सलमान खान को दबंग क्यों कहा जाता है। सलमान की लेटेस्ट फिल्म 'जय हो' को रिलीज हुए अभी सिर्फ तीन दिन ही बीते हैं और फिल्म की ठंडी ओपनिंग की जिम्मेदारी सलमान खान ने खुद अपने सिर पर ले ली है। सलमान के भाई सोहेल खान द्वारा डायरेक्ट की गई इस फिल्म में कई न्यूकमर स्टार्स हैं तो कई भुला दिए गए सितारे भी हैं।
 
http://bollywood.bhaskar.com/article/ENT-BOL-salman-khan-to-take-blame-for-jai-hos-failure-4504112-PHO.html
 
 
कुछ भी हो, फिल्म को चलाने का पूरा भार सलमान के कंधे पर था, लेकिन कमाई के मामले में 'जय हो' बॉक्स ऑफिस पर कोई छाप नहीं छोड़ पाई। हाल ही में एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में सलमान ने कहा, 'अगर भगवान ने चाहा तो फिल्म सोमवार से चलना शुरू हो जाएगी। अगर ऐसा नहीं होता है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी मेरी है। ये मेरी फॉल्ट है कि मैं अपने फैन्स को सिनेमाघरों तक नहीं ला पाया।'
 
साथ ही सलमान ने खुद भी स्वीकार किया है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली है। बकौल सलमान, 'मेरी पिछली फिल्मों के हिसाब से कलेक्शन थोड़ा कम है।'
 
इस पैकेज के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं सलमान खान के इस इंटरव्यू की कुछ खास बातें। साथ ही जानिए 'जय हो' के ना चलने के पीछे रहे कौन से कारण और सलमान ने कैसे पूरी ईमानदारी से असफलता की ली जिम्मेदारी...

Friday, January 24, 2014

MOVIE REVIEW: जय हो


http://bollywood.bhaskar.com/article/ENT-REVI-REV-movie-review-jai-ho-4502162-NOR.html

 

 

 

कहानी

कहानी: 'दबंग 2' के बाद सलमान खान 16 महीने बाद सिल्वर स्क्रीन पर उतरे हैं जय अग्निहोत्री बनकर. जय एक आम आदमी है जो आर्मी से निकाल दिया गया. उसे आर्मी से इसलिए नहीं निकाला जाता क्योंकि वह अपने काम के प्रति वफादार नहीं है बल्कि इसलिए निकाला जाता है क्योंकि वह कुछ ज्यादा ही ईमानदार है.
 
एक रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान वह अपने बड़े अधिकारियों की बात नहीं मानता और इसी वजह से उसे सेना से हमेशा के लिए सस्पेंड कर दिया जाता है.
 
जय दिल का बहुत ही नर्म इंसान है, उसे समाज में व्याप्त हर बुराई से उसे नफरत है. लोग उसके पास अपनी समस्याएं लेकर आते हैं और वह सबकी समस्याएं हल कर देता है. बदले में उसे सब थैंक यू कहते हैं मगर इसी थैंक यू के आधार पर वह एक नई शुरुआत करता है.
 
वह लोगों से कहता है कि थैंक यू न बोलें बल्कि उसकी जगह तीन जरुरतमंद लोगों की मदद करें. इस तरह से हर कोई एक दूसरे की मदद करेगा और देश प्रगति करेगा.एक्स आर्मी ऑफिसर होने की वजह से जय किसी से भी नहीं डरता और हर चैलेंज का सामना करने को तैयार रहता है. 
 
इस तरह जय अन्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने वालों की पूरी फौज खड़ी कर देता है। जनता में उसकी लोकप्रियता देखकर एक राजनीतिक पार्टी के दबंग नेता उसके दुश्मन बन जाते हैं। लंबी लड़ाई के बाद अंतत: विजय होती है जय की.
 
वैसे कहानी के लिहाज से अगर देखा जाए तो यही पुराने फ़ॉर्मूले पर टिकी है जिसे आप कई फिल्मों में देख चुके हैं. हीरो बुराई के खिलाफ जंग लड़ता है और अंत में विजय होकर निकलता है.
 
 
 
 
 
 

Tuesday, January 21, 2014

JAI HO FIRST PREMIERE IN MUMBAI: BOLLYWOOD NEWS IN HINDI

बॉलीवुड के 'दबंग' अभिनेता सलमान खान की आगामी फिल्म 'जय हो' का पहला प्रीमियर मुंबई में आयोजित करवाया गया। वैसे इस प्रीमियर में किसी समीक्षक अथवा मीडिया को नहीं बुलाया गया था। इस प्रीमियर में सिर्फ सलमान खान का परिवार और उनके कुछ बहुत ही करीबी दोस्तों को बुलाया गया था।
 
http://bollywood.bhaskar.com/article/ENT-BOL-jai-ho-first-premire-in-mumbai-4499217-PHO.html
 
 
इस प्रीमियर में सलमान के पिता सलीम खान साहब भी थे और सलमान की मां हेलेन भी मौजूद थीं। इसके अलावा सलमान की बहनें और उनके जीजा भी 'जय हो' के प्रीमियर पर आमंत्रित थे। इस पैकेज के जरिए हम आपको इसी प्रीमियर की तस्वीरें दिखाएंगे।
 

Saturday, January 18, 2014

SALMAN KHAN PROMOTING JAI HO WITH DAISY SHAH: LATEST BOLLYWOOD NEWS IN HINDI

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अपनी आनेवाली फ़िल्म जय हो के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। यही वजह है कि वह 17 जनवरी की शाम को मुंबई के मलाड एरिया के एक मॉल में उन्होंने एक प्रमोशनल इवेंट में हिस्सा लिया।

http://bollywood.bhaskar.com/article/ENT-BOL-salman-khan-promoting-jai-ho-with-daisy-shah-4496676-PHO.html


सलमान के साथ इस फ़िल्म की हीरोइन डेज़ी शाह भी मौजूद थीं। दोनों की एक झलक पाने के लिए पब्लिक पागल हो गई। मॉल के बाहर फैंस की भारी भीड़ देखने को मिली।
 एक फैन तो सलमान के दबंग गेट-अप में नजर आया। इस प्रमोशनल इवेंट पर कई डांसर्स भी मौजूद थे जिनके साथ मिलकर सलमान और डेज़ी ने अपनी फ़िल्म के गानों पर जमकर ठुमके लगाए और फैंस को एंटरटेन किया।
सलमान की यह फ़िल्म 24 जनवरी 2014 को रिलीज़ हो रही है।  इसे साल की सबसे बड़ी से एक माना जा रहा है। अब देखना ये है कि फ़िल्म दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हो पाती है या नहीं।


Monday, January 6, 2014

“MY FILM HAS NOTHING TO DO WITH AAM AADMI PARTY,” CLAIMS SALMAN KHAN

सलमान खान एक साल के गैप के बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने को तैयार हैं। इस साल उनकी 'जय हो' फिल्म 24 जनवरी को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म की कहानी एक आम आदमी पर आधारित है, जो सिस्टम में बदलाव लाता है।
 
http://bollywood.bhaskar.com/article/ENT-BOL-my-film-has-nothing-to-do-with-aam-aadmi-party-claims-salman-khan-4485808-PHO.html
 
 
सभी दर्शक इस फिल्म की तुलना राजनीतिक दल आम आदमी पार्टी से कर रहे हैं, जिसके प्रमुख अरविंद केजरीवाल हैं। हालांकि, सलमान खान ने हाल ही में प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह दावा किया था कि उनकी फिल्म किसी पार्टी या आंदोलन से संबंधित नहीं है। 
 
बकौल सलमान, "मेरी फिल्म में ना आम आदमी पार्टी है ना ही कोई आंदोलन है। अगर सिस्टम करप्ट है, तो आम आदमी को दूसरों को दोषी ठहराने के बजाय अपनी जागरूकता बढ़ानी चाहिए।"
 
सलमान ने यह भी कहा, "मुझे यह बात समझ नहीं आती है कि आम आदमी को खुद को गाइड करने के लिए एक नेता की जरूरत क्यों है?"
 
जब उनसे पूछा गया था कि क्या वह अरविंद केजरीवाल को सपोर्ट करते हैं या नहीं, तो उन्होंने कहा, "अरविंद केजरीवाल दिल्ली में चुनाव जीत चुके हैं, लेकिन उन्हें अपने आप को साबित करना होगा।"
 
"मैं आप सहित सभी पार्टियों से अपील करूंगा कि फिल्म में आम आदमी पर मेरे डायलॉग्स का इस्तेमाल न करें। मेरी फिल्म 'जय हो' पूरी तरह से एक्शन, ड्रामा, रोमांस और इमोशंस से भरी मूवी है और मैं दर्शकों से इस फिल्म को देखने की अपील करूंगा।"