जोधपुर. ढाका में टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में श्रीलंका के
हाथों हारने के दो दिन बाद मंगलवार को टीम इंडिया के उप कप्तान और 'प्लेयर
ऑफ द टूर्नामेंट' विराट कोहली बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से मिलने
जोधपुर पहुंचे। अनुष्का यहां फिल्म 'एनएच 10' की शूटिंग के सिलसिले में आई
हैं। शेड्यूल के अनुसार उन्हें बुधवार को जोधपुर पहुंचना था, लेकिन विराट
ढाका से दिल्ली होते हुए जोधपुर पहुंचे तो वह भी मुंबई से एक दिन पहले ही आ
गईं। बाद में दोनों खेजड़ला फोर्ट पहुंचे जहां देर रात तक साथ-साथ रहे।
टीम इंडिया कुछ महीनों पहले जब न्यूजीलैंड गई थी तो अनुष्का भी वहां पहुंच
गईं। बाद में दोनों की वहां सड़कों पर साथ-साथ घूमते फोटो सार्वजनिक हुई
थी। टीम इंडिया के ढाका जाने से पहले अनुष्का श्रीलंका में थीं, तब विराट
वहां पहुंच गए।
अनुष्का को बुधवार को जोधपुर आना था, लेकिन वे एक दिन पहले मंगलवार को ही पहुंच गईं। एयरपोर्ट से बाहर निकल कर अनुष्का सीधे खेजड़ला चली गईं, जबकि उनसे पहले पहुंचे विराट इंतजार करने के बाद होटल विवांता रवाना हो गए। लाइन प्रोड्यूसर ज्ञानेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि फिल्म की शूटिंग 10 अप्रैल से शुरू होगी।

0 comments:
Post a Comment