Pages

Labels

Friday, January 31, 2014

KATRINA KAIF AND RANBIR KAPOOR: LATEST BOLLYWOOD NEWS IN HINDI

मुंबईः मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की फिल्म 'धूम 3' की धूम लगातार जारी है। इस फिल्म ने बॉलीवुड में कमाई का नया इतिहास लिख दिया। फिल्म को लगातार मिलती कामयाबी के चलते आमिर काफी खुश हैं और इसके लिए उन्होंने एक पार्टी रखी जिसमें फिल्म में लीड रोल करने वाली कैटरीन कैफ के साथ अपने कई खास दोस्तों को बुलाया। गेस्ट की लिस्ट में रणबीर कपूर के साथ अयान मुखर्जी का नाम भी शामिल था लेकिन पार्टी में रणबीर और कैटरीना के बीच दूरियां नजर आईं। एक साथ घूमने वाले ये दोनों स्टार पार्टी को अटैंड करने के लिए अलग-अलग कार में पहुंचे।
 
http://bollywood.bhaskar.com/article/ENT-BOL-katrina-kaif-ranbir-kapoor-maintain-distance-at-aamir-khans-party-4508278-PHO.html
 
 
दोनों के बीच क्या चल रहा है इस बात का अंदाजा इनके चेहरों से भी लगाया जा सकता था। खासकर दोनों स्टार्स (रणबीर और कैटरीना) की तस्वीरें उस तमाम कहानी को बयां कर रही थीं जो ये मुंह से नहीं बोलना चाहते। दोनों के बीच में दूरियां होने की वजह हाल ही में हुआ झगड़ा भी हो सकता है।

Thursday, January 30, 2014

Salman Khan Poaching Case: Latest Hindi News.

काले हिरण के शिकार मामले में अभिनेता सलमान खान बुधवार को बयान दर्ज कराने ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पहुंचे। उन्होंने दलील दी कि वे निर्दोष हैं और उन्हें झूठा फंसाया गया है। मामला 1998 में फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' की शूटिंग के दौरान का है। इस केस में बुधवार को अवैध हथियार रखने के मुद्दे पर उनका बयान दर्ज होना था।
 
http://bollywood.bhaskar.com/article/ENT-BOL-salman-khan-returned-mumbai-from-jodhpur-4507125-PHO.html
 
 
कोर्ट में सलमान ने सफाई दी कि लाइसेंस अवधि समाप्त होने के बाद उन्होंने हथियार अपने पास नहीं रखे। वन विभाग के कहने पर मुंबई से मंगाकर पुलिस के सामने पेश किए थे। चीफ ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट (जिला) चंद्रकला जैन ने सलमान से कहा कि वे 10 मार्च को बचाव में गवाह पेश कर सकते हैं।
 
जोधपुर में हुई इस पेशी के बाद सलमान शाम को चार्टर प्लेन से मुंबई वापस लौट गए थे। मुंबई वापस लौटने पर भी सलमान की कुछ तस्वीरें खींची गई थीं। उस समय उनके साथ उनके केस के वकील और उनके बॉडीगार्ड शेरा था।
 

Wednesday, January 29, 2014

Salman Khan Poaching Case, Latest Hindi News.

बहुचर्चित चिंकारा शिकार मामले की सुनवाई के लिए बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान बुधवार को जोधपुर की मुख्य न्यायिक मजिस्‍ट्रेट जिला की अदालत में पेश हुए। इस दौरान कोर्ट ने उनके बयान दर्ज किए। कोर्ट दोपहर 2 बजे मामले की अगली सुनवाई करेगी। वहीं इस मामले में सलमान खान के वकील ने कोर्ट में अर्जी दायर की है। अर्जी में कहा गया है कि कोर्ट सलमान के खिलाफ दोनों आरोपों में फैसले एक साथ दिए जाएं।

http://bollywood.bhaskar.com/article/ENT-BOL-salman-khan-chinkara-poaching-case-4506015-PHO.html



कोर्ट में सलमान खान ने शिकार में प्रयुक्त किए गए अवैध हथियारों के मामले में अपना मुल्जिम बयान दिया। सीजेएम जिला चंद्रकला जैन ने पिछली सुनवाई के दौरान सलमान को मुल्जिम बयान देने के लिए कोर्ट में हाजिर रखने का आदेश उनके वकील हस्तीमल सारस्वत को दिया था। उल्लेखनीय है कि फिल्म 'हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान वर्ष 1998 में सलमान के खिलाफ हिरण शिकार के तीन मामले दर्ज हुए थे।

Tuesday, January 28, 2014

Salman May Be Angry by Kapil Sharma’s Action: Bollywood news in hindi.

टीवी शो ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ से सुपरहिट हिट हुए कपिल शर्मा के भाव लगता है, आजकल कुछ ज्यादा ही बढ़ गए हैं। तभी तो वो बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के गुस्से तक की परवाह  तक नहीं कर रहे हैं। जी हां, कपिल ने अनजाने में ही सही, लेकिन दबंग सलमान से अब पंगा तो जरूर ले लिया है।

http://bollywood.bhaskar.com/article/ENT-TV-kapils-action-salman-may-be-angry-4505020-PHO.html

दरअसल, कपिल को सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग (सीसीएल) के उद्घाटन वाले दिन एंकरिंग करना था, लेकिन उन्होंने यहां एंकरिंग करने के बजाय नखरे दिखाना ज्यादा जरूरी समझा, जबकि इसके लिए वो सवा करोड़ रूपए बतौर फीस ले चुके थे।। एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक, कपिल वैनिटी वैन और कुछ दूसरी सुविधाएं न मिलने का हवाला देते हुए सीसीएल का मैच बीच में ही छोड़ कर वापस लौट गए। बताया जा रहा है कि उनकी इस हरकत से मुंबई हीरोज टीम के मालिक सोहेल खासे नाराज हैं।

वहीं, उम्मीद की जा रही है कि कपिल को अपनी इस हरकत की वजह से न सिर्फ सोहेल, बल्कि सलमान की नाराजगी का भी सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि सलमान सीसीएल के आयोजन को लेकर काफी एक्टिव रहते हैं।

Monday, January 27, 2014

SALMAN KHAN TAKES BLAME FOR JAI HO'S FAILURE: BOLLYWOOD NEWS IN HINDI

तो आखिरकार ये बात साबित हो ही गई कि आखिर सलमान खान को दबंग क्यों कहा जाता है। सलमान की लेटेस्ट फिल्म 'जय हो' को रिलीज हुए अभी सिर्फ तीन दिन ही बीते हैं और फिल्म की ठंडी ओपनिंग की जिम्मेदारी सलमान खान ने खुद अपने सिर पर ले ली है। सलमान के भाई सोहेल खान द्वारा डायरेक्ट की गई इस फिल्म में कई न्यूकमर स्टार्स हैं तो कई भुला दिए गए सितारे भी हैं।
 
http://bollywood.bhaskar.com/article/ENT-BOL-salman-khan-to-take-blame-for-jai-hos-failure-4504112-PHO.html
 
 
कुछ भी हो, फिल्म को चलाने का पूरा भार सलमान के कंधे पर था, लेकिन कमाई के मामले में 'जय हो' बॉक्स ऑफिस पर कोई छाप नहीं छोड़ पाई। हाल ही में एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में सलमान ने कहा, 'अगर भगवान ने चाहा तो फिल्म सोमवार से चलना शुरू हो जाएगी। अगर ऐसा नहीं होता है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी मेरी है। ये मेरी फॉल्ट है कि मैं अपने फैन्स को सिनेमाघरों तक नहीं ला पाया।'
 
साथ ही सलमान ने खुद भी स्वीकार किया है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली है। बकौल सलमान, 'मेरी पिछली फिल्मों के हिसाब से कलेक्शन थोड़ा कम है।'
 
इस पैकेज के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं सलमान खान के इस इंटरव्यू की कुछ खास बातें। साथ ही जानिए 'जय हो' के ना चलने के पीछे रहे कौन से कारण और सलमान ने कैसे पूरी ईमानदारी से असफलता की ली जिम्मेदारी...

Friday, January 24, 2014

MOVIE REVIEW: जय हो


http://bollywood.bhaskar.com/article/ENT-REVI-REV-movie-review-jai-ho-4502162-NOR.html

 

 

 

कहानी

कहानी: 'दबंग 2' के बाद सलमान खान 16 महीने बाद सिल्वर स्क्रीन पर उतरे हैं जय अग्निहोत्री बनकर. जय एक आम आदमी है जो आर्मी से निकाल दिया गया. उसे आर्मी से इसलिए नहीं निकाला जाता क्योंकि वह अपने काम के प्रति वफादार नहीं है बल्कि इसलिए निकाला जाता है क्योंकि वह कुछ ज्यादा ही ईमानदार है.
 
एक रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान वह अपने बड़े अधिकारियों की बात नहीं मानता और इसी वजह से उसे सेना से हमेशा के लिए सस्पेंड कर दिया जाता है.
 
जय दिल का बहुत ही नर्म इंसान है, उसे समाज में व्याप्त हर बुराई से उसे नफरत है. लोग उसके पास अपनी समस्याएं लेकर आते हैं और वह सबकी समस्याएं हल कर देता है. बदले में उसे सब थैंक यू कहते हैं मगर इसी थैंक यू के आधार पर वह एक नई शुरुआत करता है.
 
वह लोगों से कहता है कि थैंक यू न बोलें बल्कि उसकी जगह तीन जरुरतमंद लोगों की मदद करें. इस तरह से हर कोई एक दूसरे की मदद करेगा और देश प्रगति करेगा.एक्स आर्मी ऑफिसर होने की वजह से जय किसी से भी नहीं डरता और हर चैलेंज का सामना करने को तैयार रहता है. 
 
इस तरह जय अन्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने वालों की पूरी फौज खड़ी कर देता है। जनता में उसकी लोकप्रियता देखकर एक राजनीतिक पार्टी के दबंग नेता उसके दुश्मन बन जाते हैं। लंबी लड़ाई के बाद अंतत: विजय होती है जय की.
 
वैसे कहानी के लिहाज से अगर देखा जाए तो यही पुराने फ़ॉर्मूले पर टिकी है जिसे आप कई फिल्मों में देख चुके हैं. हीरो बुराई के खिलाफ जंग लड़ता है और अंत में विजय होकर निकलता है.
 
 
 
 
 
 

Wednesday, January 22, 2014

Is Katrina Kaif The Real Reason Behind Hrithik-Sussanne Split?

ऋतिक रोशन और सुजैन रोशन के 17 साल पुराने रिश्ते का एक दुखद अंत होने जा रहा है। इनका रिश्ता तलाक की कगार पर पहुंच गया है और दोनों में कोई भी इसे बचाने का कोई खास प्रयास नहीं कर रहा है। इस बीच कई ऐसे कारण तलाशे गए कि आखिर क्यों इन दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा है।
 
http://bollywood.bhaskar.com/article/ENT-BOL-is-katrina-kaif-the-real-reason-behind-hrithik-sussanne-split-4500007-PHO.html
 
 
इस अवलोकन में कई बार बारबरा मूरी से ऋतिक की नजदीकियों का कारण सामने आया तो कुछ का कहना है कि सुजैन का अर्जुन रामपाल से करीबी रिश्ता इस शादी पर भारी पड़ रहा है। हांलाकि, इन सभी कारणों से ये कपल अब तक नकारता आया है।
 
वैसे इस बार हमारी गॉसिप सप्लायर चटपटी चावला के हवाले से एक बड़ी खबर ये है कि इन दोनों का रिश्ता टूटने की एक वजह कैटरीना कैफ हो सकती हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म 'बैंग बैंग' के सेट पर ऋतिक और कैट के बीच बढ़ी नजदीकियां सुजैन को बहुत ही नागवार गुजरी थीं। ऋतिक और कैट के बीच लव और हेट का खेल 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' की शूटिंग के समय से चलता आ रहा है।
 

Tuesday, January 21, 2014

JAI HO FIRST PREMIERE IN MUMBAI: BOLLYWOOD NEWS IN HINDI

बॉलीवुड के 'दबंग' अभिनेता सलमान खान की आगामी फिल्म 'जय हो' का पहला प्रीमियर मुंबई में आयोजित करवाया गया। वैसे इस प्रीमियर में किसी समीक्षक अथवा मीडिया को नहीं बुलाया गया था। इस प्रीमियर में सिर्फ सलमान खान का परिवार और उनके कुछ बहुत ही करीबी दोस्तों को बुलाया गया था।
 
http://bollywood.bhaskar.com/article/ENT-BOL-jai-ho-first-premire-in-mumbai-4499217-PHO.html
 
 
इस प्रीमियर में सलमान के पिता सलीम खान साहब भी थे और सलमान की मां हेलेन भी मौजूद थीं। इसके अलावा सलमान की बहनें और उनके जीजा भी 'जय हो' के प्रीमियर पर आमंत्रित थे। इस पैकेज के जरिए हम आपको इसी प्रीमियर की तस्वीरें दिखाएंगे।
 

Monday, January 20, 2014

BOLLYWOOD STARS AT UMANG 2014 NEWS IN HINDI

पिछले कई सालों की तरह इस साल भी फिल्म इंडस्ट्री ने मुंबई पुलिस के लिए किया जाने वाला इवेंट 'उमंग' आयोजित किया। ये कार्यक्रम 18 जनवरी की रात में हुआ। इस इवेंट में बॉलीवुड के कई छोटे-बड़े स्टार्स शिरकत करते हैं और डांस-सिंगिग परफॉर्मेंस देते हैं।
 
http://bollywood.bhaskar.com/article/ENT-BOL-bollywood-stars-at-umang-4498064-PHO.html
 
 
इस बार के आयोजन में भी जहां एक तरफ अमिताभ बच्चन, आशा भोंसले और माधुरी दीक्षित जैसे दिग्गज आर्टिस्ट मौजूद थे, वहीं शाहरुख, ऋतिक, कैटरीना और करीनी जैसे कलाकार भी अपनी चमक बिखेर रहे थे। इस आयोजन में सचिन तेंदुलकर भी शरीक हुए।
 
इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा, जैक्लीन फर्नांडिस, प्रभु देवा, सोनाक्षी सिन्हा, शाहिद कपूर, बमन ईरानी और ऋचा चड्ढा सरीखे एक्टर्स भी मौजूद थे। इस आयोजन में आए मेहमानों की लिस्ट वाकई बहुत लंबी है। इस इवेंट की होस्टिंग मनीष पॉल ने की थी। 
 
इस पैकेज के जरिए हम आपको दिखाने जा रहे हैं 'उमगं' 2014 की तस्वीरें। 

Saturday, January 18, 2014

SALMAN KHAN PROMOTING JAI HO WITH DAISY SHAH: LATEST BOLLYWOOD NEWS IN HINDI

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अपनी आनेवाली फ़िल्म जय हो के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। यही वजह है कि वह 17 जनवरी की शाम को मुंबई के मलाड एरिया के एक मॉल में उन्होंने एक प्रमोशनल इवेंट में हिस्सा लिया।

http://bollywood.bhaskar.com/article/ENT-BOL-salman-khan-promoting-jai-ho-with-daisy-shah-4496676-PHO.html


सलमान के साथ इस फ़िल्म की हीरोइन डेज़ी शाह भी मौजूद थीं। दोनों की एक झलक पाने के लिए पब्लिक पागल हो गई। मॉल के बाहर फैंस की भारी भीड़ देखने को मिली।
 एक फैन तो सलमान के दबंग गेट-अप में नजर आया। इस प्रमोशनल इवेंट पर कई डांसर्स भी मौजूद थे जिनके साथ मिलकर सलमान और डेज़ी ने अपनी फ़िल्म के गानों पर जमकर ठुमके लगाए और फैंस को एंटरटेन किया।
सलमान की यह फ़िल्म 24 जनवरी 2014 को रिलीज़ हो रही है।  इसे साल की सबसे बड़ी से एक माना जा रहा है। अब देखना ये है कि फ़िल्म दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हो पाती है या नहीं।


Friday, January 17, 2014

HINDI NEWS FOR SALMAN KHAN AND SHAHRUKH KHAN

बीती रात मुंबई में आयोजित हुआ स्टार गिल्ड अवॉर्ड्स 2014 का आयोजन तब और खास हो गया जब बॉलीवुड के दो बड़े सुपरस्टार्स शाहरुख खान और सलमान खान ने अपनी दुश्मनी को एक किनारे रख कर एक-दूसरे को गले लगाया।
 
http://bollywood.bhaskar.com/article/ENT-BOL-salman-shahrukh-hug-at-star-guild-award-4495703-PHO.html
 
 
जी हां, आपने बिल्कुल ठीक पढ़ा। इवेंट में मौजूद सभी लोगों की नजरें उस समय ठहर गईं जब सलमान और शाहरुख ने एक-दूसरे से बात करना शुरू किया और फिर गले लगाया। सलमान ने शो की होस्टिंग करते हुए पहले शाहरुख से बातचीत शुरू की और जब शाहरुख स्टेज पर आए तो सलमान ने उन्हें गले लगा लिया।
 
वैसे हम आपको बता दें कि इससे पहले भी 2013 में 21 जुलाई की शाम को सलमान खान और शाहरुख खान ने एक-दूसरे को गले लगाया था। उस दिन ये दोनों स्टार्स कांग्रेस नेता बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में मौजूद थे। इस दौरान दोनों खान ने एक-दूसरे को इफ्तार की बधाई दी थी।
 
इस पैकेज के जरिए हम आपको बताएंगे कि स्टार गिल्ड अवॉर्ड के दौरान सलमान ने कैसे शुरू की शाहरुख से बातचीत और आखिर 2008 में कैटरीना कैफ के बर्थडे पर ऐसा क्या हुआ था कि इन दोनों के बीच झगड़ा हो गया था।
 

Monday, January 13, 2014

SATYAMEV JAYATE SEASON 2: LATEST TELEVISION UPDATES IN HINDI

मुंबई. बॉलीवुड के मिस्‍टर परफेक्‍शनिस्‍ट आमिर खान 'सत्‍यमेव जयते-2' की शूटिंग के पहले ही दिन रो पड़े। शो से जुड़े सूत्रों ने बताया कि शूटिंग के दौरान महिलाओं के खिलाफ अपराध पर चर्चा हो रही थी। आमिर खान ने शो के बारे में बताया और फिर महिलाओं से चर्चा करने लगे। महिलाओं ने जब आमिर को आपबीती सुनानी शुरू की तो वह कुछ देर ध्‍यान से सुनते रहे, लेकिन फिर वह खुद को रोक नहीं पाए और रोने लगे। आमिर महिलाओं की दास्‍तां सुन कर इतने दुखी हो गए थे कि शो की शूटिंग 30 मिनट के लिए रोकनी पड़ी। वह चाह कर भी खुद को शूटिंग के लिए तैयार नहीं कर पा रहे थे। शो से जुड़े सूत्र ने कहा कि आमिर के साथ सत्‍यमेव जयते के पिछले संस्‍करण के आखिरी एपिसोड में भी ऐसा ही हुआ था। वह बेहद संवेदशनशील हैं और दूसरों का दर्द सुनकर वह निशब्‍द हो जाते हैं।      
 
http://bollywood.bhaskar.com/article/ENT-TV-latest-hindi-news-aamir-khan-tears-stall-satyamev-jayate-2-bollywood-4492222-PHO.html
 
 
गौरतलब है कि आमिर खान ने 2012 में सत्‍यमेव जयते के साथ टीवी की दुनिया में पहला कदम रखा था। सत्‍यमेव जयते के जरिए आमिर ने कई सामाजिक मुद्दों को देश के सामने रखा, जिसकी बहुत तारीफ हुई थी। माना जा रहा है कि इस बार शो की शुरुआत महिलाओं के खिलाफ अपराध के मुद्दे हो सकती है। दिल्‍ली गैंगरेप के बाद से देश में महिलाओं के खिलाफ पर चर्चा हो रही है, कड़े कानून भी बनाए गए हैं, लेकिन फिर भी स्थिति में ज्‍यादा सुधार नहीं आया है। 
 

Saturday, January 11, 2014

SUNEEL GROVERS (GUTHTHI) NEW SHOW ON STAR PLUS NEWS IN HINDI

कॉमेडी नाइट विद कपिल की गुत्थी यानी सुनील ग्रोवर अब स्टार प्लस पर अपना कॉमेडी शो लेकर आ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार सुनील ने इस शो के लिए चैनल से बड़ी डील की है और ज़ल्द ही दर्शकों को हंसाते नजर आएंगे। सुनील ग्रोवर ने यह बात साफ़ कर दी है कि वे इस शो में एक लड़की के किरदार में नजर आएंगे।
 
http://bollywood.bhaskar.com/article/ENT-TV-suneel-grovers-new-show-on-star-plus-4490567-NOR.html
 
 
गौरतलब है कि इससे पहले सुनील ने कलर्स चैनल के लोकप्रिय शो 'कॉमेडी नाइट विद कपिल' में गुत्थी की भूमिका निभाकर सबका खूब मनोरंजन किया था।
 
ख़बरों की मानें तो किसी विवाद के चलते उन्होंने यह शो छोड़ दिया था, जबकि खुद सुनील ने यह सफाई दी थी कि कलर्स के साथ उनका कॉन्ट्रेक्ट पूरा हो चुका था, इस कारण उन्होंने शो छोड़ा।
 

Friday, January 10, 2014

STARS LOOKALIKES OVERSEAS NEWS IN HINDI

ऐसा कहा जाता है कि इस दुनिया में एक जैसे दिखने वाले 7 लोग होते हैं। वैसे इस बात का कोई वैज्ञानिक तथ्य या सुबूत तो नहीं है, लेकिन कई बार ऐसा होता है जब हमें एक जैसे दिखने वाले लोग मिल जाते हैं। रोचक बात ये है कि एक जैसे दिखने वाले लोगों में ना सिर्फ आम लोग बल्कि सेलिब्रिटीज भी शामिल हैं।
 
http://bollywood.bhaskar.com/article/ENT-BOL-do-stars-know-they-have-lookalikes-overseas-4488875-PHO.html
 
 
भारतीय सितारों में ऐसी समानताएं खूब पाई जाती हैं। बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हैं जिनसे मिलते-जुलते लोग भारत या दूसरे देशों में रह रहे हैं। यहां तक कि नवाब सैफ अली खान से मिलती-जुलती शक्ल वाला एक आदमी एक पेट्रोल पंप पर काम करता दिखा था।
 
इस पैकेज के जरिए हम आपको दिखाने जा रहे हैं आपके फेवरेट स्टार्स के लुक अलाइक लोग। 
 
 

Thursday, January 9, 2014

DEDH ISHQIYA MOVIE REVIEW NEWS IN HINDI.


  • Rate
  • Critic Rating:
    (3.5/5)
  • Star Cast:
    माधुरी दीक्षित, नसीरुद्दीन शाह, अरशद वारसी, हुमा कुरैशी, विजय राज
  • Director:
    अभिषेक चौबे
  • Producer:
    रमन मारू, विशाल भारद्वाज
  • Music Director:
    विशाल भारद्वाज
  • Genre:
    थ्रिलर
     
     
    http://bollywood.bhaskar.com/article/ENT-REVI-REV-movie-review-dedh-ishqiya-4488503-NOR.html

    कहानी

    विशाल भारद्वाज की फिल्म 'इश्किया' के सीक्वल 'डेढ़ इश्किया' के चर्चित होने के पीछे एक नहीं, बल्कि कई कारण हैं। एक तो इस फिल्म से 'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित कमबैक कर रही हैं। साथ ही, फिल्म की पूरी स्टार कास्ट बेहद टैलेंटेड है। फिल्म के प्रोमोज को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।
     
     
    क्या फिल्म उम्मीदों पर खरी उतरेगी?
     
    जी हां। ये फिल्म आपको प्रभावित करेगी और इसका क्रेडिट जाता है फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक चौबे को। 'डेढ़ इश्किया' इस साल की सबसे सफल फिल्मों में भी शामिल हो सकती है, क्योंकि इसमें लूप होल कम हैं। फिल्म की कहानी बेहतरीन है, एक्टर्स ने शानदार परफॉर्मेंस दी है, स्क्रीनप्ले सराहनीय है, डायलॉग रोचक हैं और फिल्म के बीच-बीच में जो ट्विस्ट आते हैं, वो आपको हैरत में डाल देंगे।
     
                                                               क्या है स्टोरी?

Wednesday, January 8, 2014

SHOCKING: RAKESH ROSHAN LIED ABOUT KRRISH 3'S BOX OFFICE COLLECTIONS NEWS IN HINDI

बीते साल दीपावली के मौके पर 'कृष 3' फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने काफी अच्छी कमाई की और सफल साबित हुई। यह फिल्म 'कोई मिल गया' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है और इस फिल्म का निर्माण व निर्देशन राकेश रोशन द्वारा किया गया है।
 
http://bollywood.bhaskar.com/article/ENT-BOL-shocking-did-rakesh-roshan-lie-about-krrish-3s-box-office-collections-4487828-PHO.html
 
 
इस फिल्म के बेहतरीन प्रदर्शन करने पर राकेश रोशन ने बी-टाउन में घोषणा की थी कि फिल्म ने 500 करोड़ की कमाई की है। राकेश रोशन की यह घोषणा करने के एक हफ्ते बाद खबर थी कि ट्रेड एनालिस्ट्स के साथ-साथ इंडस्ट्री के अंदर के लोग सवाल कर रहे हैं कि राकेश की इस बात का क्या प्रमाण है। उनका कहना था कि कमाई का आंकड़ा बढ़ाकर बताया गया है।
 
कई लोगों का दावा है कि 'कृष 3' एक एवरेज फिल्म है और इस फिल्म ने 500 करोड़ की कमाई नहीं की होगी। हालांकि, इस पर राकेश रोशन ने एक इंटरव्यू में गुस्से में कहा कि यह फिल्म वास्तव में ही 500 करोड़ पार कर चुकी है।
 
लेकिन, अब ऋतिक रोशन ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक प्रेस रिलीज जारी की है। इसमें डिटेल है कि बॉक्स ऑफिस पर 'कृष 3' का घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कलेक्शन क्रमशः 244 करोड़ और 55 करोड़ है।  कुल कमाई लगभग 299 करोड़ है।
 
इस पर इंडस्ट्री में अंदर के लोग पूछ रहे हैं कि क्या राकेश रोशन ने बॉक्स ऑफिस पर 'कृष 3' के कलेक्शन के बारे में झूठ बोला? 
 

Monday, January 6, 2014

“MY FILM HAS NOTHING TO DO WITH AAM AADMI PARTY,” CLAIMS SALMAN KHAN

सलमान खान एक साल के गैप के बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने को तैयार हैं। इस साल उनकी 'जय हो' फिल्म 24 जनवरी को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म की कहानी एक आम आदमी पर आधारित है, जो सिस्टम में बदलाव लाता है।
 
http://bollywood.bhaskar.com/article/ENT-BOL-my-film-has-nothing-to-do-with-aam-aadmi-party-claims-salman-khan-4485808-PHO.html
 
 
सभी दर्शक इस फिल्म की तुलना राजनीतिक दल आम आदमी पार्टी से कर रहे हैं, जिसके प्रमुख अरविंद केजरीवाल हैं। हालांकि, सलमान खान ने हाल ही में प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह दावा किया था कि उनकी फिल्म किसी पार्टी या आंदोलन से संबंधित नहीं है। 
 
बकौल सलमान, "मेरी फिल्म में ना आम आदमी पार्टी है ना ही कोई आंदोलन है। अगर सिस्टम करप्ट है, तो आम आदमी को दूसरों को दोषी ठहराने के बजाय अपनी जागरूकता बढ़ानी चाहिए।"
 
सलमान ने यह भी कहा, "मुझे यह बात समझ नहीं आती है कि आम आदमी को खुद को गाइड करने के लिए एक नेता की जरूरत क्यों है?"
 
जब उनसे पूछा गया था कि क्या वह अरविंद केजरीवाल को सपोर्ट करते हैं या नहीं, तो उन्होंने कहा, "अरविंद केजरीवाल दिल्ली में चुनाव जीत चुके हैं, लेकिन उन्हें अपने आप को साबित करना होगा।"
 
"मैं आप सहित सभी पार्टियों से अपील करूंगा कि फिल्म में आम आदमी पर मेरे डायलॉग्स का इस्तेमाल न करें। मेरी फिल्म 'जय हो' पूरी तरह से एक्शन, ड्रामा, रोमांस और इमोशंस से भरी मूवी है और मैं दर्शकों से इस फिल्म को देखने की अपील करूंगा।"
 

Friday, January 3, 2014

JOHN ABRAHAM MARRIAGE NEWS IN HINDI

मुंबई. बॉलीवुड स्टार जॉन अब्राहम ने लगता है कि अपनी गर्लफ्रेंड प्रिया रुंचाल के साथ शादी कर ली है। हैरानी की बात है कि इस शादी की किसी को कानों-कान भी खबर नहीं हुई।
 
bollywood.bhaskar.com/article/ENT-BOL-john-abraham-marries-girlfriend-priya-runchal-4483101-PHO.html
 
 
खुद जॉन अब्राहम ने शादी की खबर को लेकर इशारा किया है। जॉन ने सीधे तौर पर तो शादी के बारे में नहीं बताया है कि लेकिन उन्होंने जो ट्वीट किया है, उससे से यह साफ हो गया है कि बॉलीवुड का एलिजिबल बैचलर्स अब शादी-शुदा स्टार बन गया है। जॉन ने ट्वीट किया है  'आपको और आपके प्यारों को 2014 की शुभकामनाएं। इस साल आपके जीवन में प्‍यार, बेहतर भविष्य और खुशियां आए। लव, जॉन और प्रिया अब्राहम'। यानी जॉन ने अपने टवीट में प्रिया को 'प्रिया अब्राहम' कहकर शादी की खबर को पुख्ता कर दिया है।
 
जॉन अब्राहम धूम फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म में अपने एक्शन किरदार के कारण युवाओं के बीच लोकप्रिय हुए थे।