काले हिरण के शिकार मामले में अभिनेता सलमान खान
बुधवार को बयान दर्ज कराने ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पहुंचे।
उन्होंने दलील दी कि वे निर्दोष हैं और उन्हें झूठा फंसाया गया है। मामला
1998 में फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' की शूटिंग के दौरान का है। इस केस में
बुधवार को अवैध हथियार रखने के मुद्दे पर उनका बयान दर्ज होना था।
कोर्ट में सलमान ने सफाई दी कि लाइसेंस अवधि समाप्त होने के बाद
उन्होंने हथियार अपने पास नहीं रखे। वन विभाग के कहने पर मुंबई से मंगाकर
पुलिस के सामने पेश किए थे। चीफ ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट (जिला) चंद्रकला जैन
ने सलमान से कहा कि वे 10 मार्च को बचाव में गवाह पेश कर सकते हैं।
जोधपुर में हुई इस पेशी के बाद सलमान शाम को चार्टर प्लेन से मुंबई
वापस लौट गए थे। मुंबई वापस लौटने पर भी सलमान की कुछ तस्वीरें खींची गई
थीं। उस समय उनके साथ उनके केस के वकील और उनके बॉडीगार्ड शेरा था।

0 comments:
Post a Comment