Pages

Labels

Wednesday, January 29, 2014

Salman Khan Poaching Case, Latest Hindi News.

बहुचर्चित चिंकारा शिकार मामले की सुनवाई के लिए बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान बुधवार को जोधपुर की मुख्य न्यायिक मजिस्‍ट्रेट जिला की अदालत में पेश हुए। इस दौरान कोर्ट ने उनके बयान दर्ज किए। कोर्ट दोपहर 2 बजे मामले की अगली सुनवाई करेगी। वहीं इस मामले में सलमान खान के वकील ने कोर्ट में अर्जी दायर की है। अर्जी में कहा गया है कि कोर्ट सलमान के खिलाफ दोनों आरोपों में फैसले एक साथ दिए जाएं।

http://bollywood.bhaskar.com/article/ENT-BOL-salman-khan-chinkara-poaching-case-4506015-PHO.html



कोर्ट में सलमान खान ने शिकार में प्रयुक्त किए गए अवैध हथियारों के मामले में अपना मुल्जिम बयान दिया। सीजेएम जिला चंद्रकला जैन ने पिछली सुनवाई के दौरान सलमान को मुल्जिम बयान देने के लिए कोर्ट में हाजिर रखने का आदेश उनके वकील हस्तीमल सारस्वत को दिया था। उल्लेखनीय है कि फिल्म 'हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान वर्ष 1998 में सलमान के खिलाफ हिरण शिकार के तीन मामले दर्ज हुए थे।

0 comments:

Post a Comment