Pages

Labels

Thursday, February 27, 2014

AISHWARYA RAI AND AARADHYA: LATEST BOLLYWOOD NEWS IN HINDI.

मुंबईः बच्चन परिवार की सबसे प्यारी और छोटी सदस्य आराध्या ने स्कूल जाना शुरू कर दिया है। आराध्या प्ले स्कूल में जा रही है, जिससे पूरे बच्चन परिवार में खुशी का माहौल है। आराध्या की मां और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय को भी इस बात पर काफी गर्व हो रहा है। हालांकि, ऐश अपनी प्यारी बेटी के साथ रोजाना स्कूल जाती हैं। वो उसे प्ले के दौरान कंपनी देती हैं और हमेशा उसके करीब रहती हैं।
 
http://bollywood.bhaskar.com/article-bf1/ENT-BOL-aishwarya-rai-accompanies-daughter-aaradhya-to-play-school-4533532-PHO.html
 
 
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के करीबी सूत्र ने बताया, “आराध्या काफी फ्रेंडली बच्ची है और वो स्कूल के वातावरण में काफी आसानी से ढल रही है। वो स्कूल के दूसरे बच्चों को जल्दी-जल्दी अपना दोस्त बना रही है, लेकिन ऐश्वर्या स्कूल में आराध्या को लंबे समय तक खुद से दूर नहीं रहने देतीं।”
 
 

Friday, February 21, 2014

एम्बेरेसिंग सिचुएशन से कैसे मुस्कुराते हुए बाहर निकल आई ये एक्ट्रेस,देखें

एम्बेरेसिंग सिचुएशन से कैसे मुस्कुराते हुए बाहर निकल आई ये एक्ट्रेस,देखें PICS 
मुंबईः 19 फरवरी की रात मुंबई में टॉप गियर अवॉर्ड्स में कई सेलेब्स ने शिरकत की। इनमें से एक बॉलीवुड एक्ट्रेस अंजना सुखानी भी थीं। अंजना को जब स्टेज पर अवॉर्ड देने के लिए बुलाया गया तो वह एक एम्बेरेसिंग सिचुएशन में फंस गईं। दरअसल,
Read more at http://bollywood.bhaskar.com/

Thursday, February 20, 2014

अपनी सुपरहीरो फिल्म में दीपिका को लेंगे रणबीर

अभिनेता रणबीर कपूर और निर्देशक अयान मुखर्जी बहुत गहरे दोस्त हैं। दोनों हमउम्र हैं और निजी व पेशेवर दोनों तरह की बातें एक-दूसरे से बांटते हैं। पहले 2009 में आई ‘वेकअप सिड’ और उसके बाद पिछले साल रिलीज हुई ‘ये जवानी है दीवानी’ ने दोनों के रिश्ते को और भी मजबूत कर दिया ह
 
अपनी सुपरहीरो फिल्म में दीपिका को लेंगे रणबीर!ये एक सुपरहीरो फिल्म बताई जा रही है और ये रोल रणबीर कपूर ही करेंगे। हीरोइन के रोल के लिए अयान की पहली पसंद कटरीना कैफ हैं, जो कि ‘ये जवानी...’ के लिए भी उनकी पहली पसंद थीं, लेकिन डेट्स प्रॉब्लम की वजह से तब कटरीना ने मना कर दिया था। इस फिल्म में उनके हां कहने की संभावना है पर अब रणबीर चाहते हैं कि फिल्म में उनके बजाय दीपिका को हीरोइन लिया जाए।

बैंग बैंग' में अपने स्टंट खुद ही करेंगे ऋतिक रोशन

शिमला में चल रही ‘बैंग बैंग’ की शूटिंग के दौरान ऋतिक रोशन अपने एक्शन सीक्वेंस खुद करेंगे। पहले खबरें थीं कि उनकी ब्रेन सर्जरी को देखते हुए दो बॉडी डबल का इंतजाम किया गया था जो उनके सारे एक्शन सीक्वेंस करने वाले थे
'बैंग बैंग' में अपने स्टंट खुद ही करेंगे ऋतिक रोशन













इस फिल्म में स्टंट खास तरीके से डिजाइन किए जा रहे हैं ताकि ऋतिक की सहूलियत और रुचि बनी रही।’ ‘बैंग बैंग’ 2010 में आई टॉम क्रूज और कैमरन डियेज स्टारर हॉलीवुड फिल्म ‘नाइट एंड डे’ की हिंदी रीमेक है। उस फिल्म का ज्यादातर हिस्सा एक्शन और स्टंट दृश्यों से भरा था।

हत्या या आत्महत्या, जिया की मौत के राज पर आज भी पर्दा

मुंबईः 3 जून, 2013 की वो तारीख जब बॉलीवुड के गलियारों में चारों तरफ हलचल मच गई। वो एक्ट्रेस जिसने कुछ साल पहले अपने फिल्मी करियर का आगाज किया था और जो धीरे-धीरे कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ रही थी, वो अब इस दुनिया में नहीं थी। उसने फांसी लगा ली थी। वो अभिनेत्री जिसने 'नि:शब्द', 'गजनी' और 'हाउसफुल' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों के दिल पर छाप छोड़ दी थी,
हत्या या आत्महत्या, जिया की मौत के राज पर आज भी पर्दा ? 
जिया खान का जन्म 20 फरवरी, 1988 को ब्रिटेन में हुआ था। उनका आज 26वां जन्मदिन है। वो अपनी यादें छोड़कर दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं, लेकिन उनकी मौत से जुड़े कई ऐसे सवाल हैं, जिनके जवाब का इंतजार हर किसी को है। ऐसे कई सवाल है जो जिया की आत्महत्या को संदिग्ध बना देते हैं।

Saturday, February 15, 2014

'GUNDAY' BOX OFFICE COLLECTION, LATEST BOLLYWOOD UPDATE IN HINDI.


यशराज बैनर के तले बनी फिल्म 'गुंडे' शुक्रवार को रिलीज हो गई। इस फिल्म की कमाई के बारे में जिस तरह का अनुमान लगाया जा रहा था, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर उसी के मुताबिक प्रदर्शन किया है। इस फिल्म ने सिर्फ मल्टीप्लेक्स में ही नहीं बल्कि सिंगल स्क्रीन थियेटर्स में भी अच्छा कलेक्शन किया है।
 
http://bollywood.bhaskar.com/article/ENT-BOL-box-office-collection-of-gunday-4522836-NOR.html
 
 
'गुंडे' ने अपनी रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 15.5 करोड़ रुपए की कमाई की है। फिल्म ने दिल्ली के साथ-साथ मध्य भारत और पंजाब के इलाकों में अच्छा परफॉर्म किया। जहां तक मेजर सिटी की बात है तो फिल्म ने मुंबई, पुणे, बैंगलुरू और कोलकाता में अच्छी कमाई की है।

Friday, February 14, 2014

Gunday Review News In Hindi


  • Critic Rating:
    (1.5/5)
  • Star Cast:
    रणवीर कपूर, अर्जुन कपूर, प्रियंका चोपड़ा
  • Director:
    अली अब्बास जफर
  • Producer:
    आदित्य चोपड़ा
  • Music Director:
    सोहेल सेन
  • Genre:
    ड्रामा
     
     
    http://bollywood.bhaskar.com/article/ENT-REVI-REV-gunday-movie-review-arjun-kapoor-ranveer-singhs-boring-show-4521922-NOR.html

    कहानी

    मुंबई। वेलेन्टाइन डे के खास मौके पर यशराज बैनर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'गुंडे' रिलीज हो गई है। फिल्म में रणवीर कपूर, अर्जुन कपूर और प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में हैं।
    फिल्म की कहानी
    ‘गुंडे’ ऐसे दो अनाथ बच्चों (विक्रम यानी रणवीर कपूर और बाला यानी अर्जुन कपूर) की कहानी है जिन्हें परिस्थितियों से मजबूर होकर गुंडा बनना पड़ता है। जब उन्हें 12 साल की उम्र में जिंदगी बचाने के लिए पहली बार भागना पड़ा, तब दुनिया ने उन्हें रिफ्यूजी कहा। बात साल 1971 के आसपास की है, जब बांगलादेश के वॉर के दौरान उन्हें दौड़ते-भागते कोलकाता आना पड़ा। देखते ही देखते दोनों कोलकाता के सबसे बड़े गुंडे बन गए।
    वैसे, फिल्म की कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब इन दोनों के खिलाफ सरकार के पास कोई ठोस सबूत नहीं होता। एसीपी सत्यजीत सरकार यानी इरफान खान को गुंडो को पकड़ने के लिए भेजा जाता है। इधर विक्रम और बाला की मुलाकात कैबरे डांसर नंदिता (प्रियंका चोपड़ा) से होती है। पहली नजर में दोनों नंदिता को दिल दे बैठते हैं।
    एक तरफ दोनों गुंडे प्यार में डूबे हुए हैं, तो दूसरी ओर इनके खिलाफ एसीपी सबूत इकट्ठा करे रहे हैं। प्यार, दोस्ती और मारधाड़ के साथ फिल्म एंड तक पहुंचती है।
    फिल्म में एसीपी यानी इरफान गुंडो को पकड़ पाते हैं या नहीं और नंदिता दोनों गुंडो में से किसकी होती हैं? इसे जानने के लिए आपको सिनेमाघर का रुख करना होगा।

Thursday, February 13, 2014

JIAH KHAN’S SUICIDE CASE: LATEST HINDI NEWS UPDATE


मुंबई। आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान की मौत के मामले में बुधवार को सेशन कोर्ट में पेश हुए। मुंबई पुलिस ने एक महीने पहले ही इस मामले में चार्जशीट दायर की है।
वैसे, सूरज जब कोर्ट में पेश हुए तो उनके साथ पिता आदित्य पंचोली और मां जरीना बहाव भी मौजूद थीं। हालांकि, कोर्ट ने इस मामले को अगले महीने तक के लिए स्थगित कर दिया है।

http://bollywood.bhaskar.com/article/ENT-BOL-sooraj-pancholi-appears-in-court-in-jiah-khans-suicide-case-4520789-NOR.html


गौरतलब है कि जिया खान की मौत को उनकी मां राबिया खान ने हत्या बताते हुए पूरे मामले की दोबारा से जांच शुरू करने की मांग की है। राबिया का मानना है कि सूरज पंचोली ही उनकी बेटी की मौत के जिम्मेदार हैं। राबिया ने इस केस में एफबीआई से भी मदद मांगी थी।

क्या है राबिया के वकील का कहनाः

Wednesday, February 12, 2014

SALMAN KHAN HIT-AND-RUN-CASE, NEWS IN HINDI


मुंबई। ‘हिट एंड रन’ मामले में बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की दोबारा सुनवाई आज मुंबई में शुरू होने की उम्मीद है। इससे पहले दिसंबर 2013 में मुंबई की सेशन कोर्ट ने सलमान खान को राहत देते हुए उनके खिलाफ ‘हिट एंड रन’ मामले की फिर से सुनवाई करने का आदेश दिया था। कोर्ट ने इस आधार पर मामले की सुनवाई फिर से कराने के आदेश इसलिए दिए थे, क्योंकि सलमान के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या के आरोप के संबंध में गवाहों से पूछताछ नहीं की गई थी। न्यायाधीश डी. डब्ल्यू. देशपांडे ने मामले की फिर से सुनवाई के लिए सलमान की याचिका पर यह आदेश दिया था।

http://bollywood.bhaskar.com/article/ENT-BOL-salman-khan-hit-and-run-case-retrial-to-begin-today-4519823-NOR.html


उन्होंने कहा था कि मामले की सुनवाई फिर से की जाएगी, क्योंकि गैर इरादतन हत्या के आरोप में सलमान को गवाहों से जिरह करने का मौका नहीं दिया गया। वैसे, सलमान पर अगर आरोप सिद्ध होते हैं तो उन्हें अधिकतम 10 साल जेल की सजा सुनाई जा सकती है।

इस धारा के अनुसार मुआवजे के भुगतान किया गया हैः

Monday, February 10, 2014

YUVRAJ SINGH, NEHA DHUPIA ARRIVE TOGETHER AT SOPHIE CHOUDRY’S BIRTHDAY BASH

मुंबईः टीम इंडिया के सिक्सर किंग युवराज सिंह इन दिनों टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। अपने खेल से युवी ने हमेशा ही सुर्खियां बटोरी हैं लेकिन इन दिनों वो मैदान से बाहर रखकर भी सुर्खियों में छाए हैं। दरअसल बॉलीवुड अभिनेत्री और मॉडल सोफी चौधरी ने 8 फरवरी को अपना 33 वां जन्मदिन मनाया।

http://bollywood.bhaskar.com/article/ENT-BOL-yuvraj-singh-neha-dhupia-arrive-together-at-sophie-choudrys-birthday-bash-4517621-PHO.html


इस मौके पर प्रिटी जिंटा, समिता शेट्टी, तुषार कपूर के साथ बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियां उनकी खुशी में शामिल हुईं लेकिन सोफी की पार्टी में युवराज सिंह और नेहा धूपिया चर्चा का विषय रहे। दरअसल ये दोनों सोफी की पार्टी को अटैंड करने के लिए एक साथ एक ही कार में आए।
ये पहला मौका नहीं था जब युवी और नेहा एक साथ किसी पार्टी में दिखाई दिए हों, इससे पहले ही इन दोनों को कई पार्टीज के दौरान एक साथ देखा गया है। खबरों की मानें तो दोनों के बीच कुछ पक भी रहा है।
बॉलीवुड और क्रिकेट का कनेक्शन काफी पुराना रहा है। 1960 के दशक से अब तक कई बॉलीवुड एक्ट्रेस ने क्रिकेट खिलाड़ियों से शादी की है। मंसूर अली खान पटौदी ने अभिनेत्री शर्मिला टैगोर से शादी की थी। वहीं इन दिनों कई क्रिकेटर्स बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ डेटिंग करते दिखाई दिए हैं, हाल ही में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को न्यूजीलैंड में एक साथ देखा गया था। युवी और नेहा लंबे समय से एक साथ हैं, ऐसे में इन दोनों के बीच कुछ हो सकता है। वैसे युवराज को टीम इंडिया का लवर ब्वॉय भी माना जाता है।