Pages

Labels

Monday, February 10, 2014

YUVRAJ SINGH, NEHA DHUPIA ARRIVE TOGETHER AT SOPHIE CHOUDRY’S BIRTHDAY BASH

मुंबईः टीम इंडिया के सिक्सर किंग युवराज सिंह इन दिनों टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। अपने खेल से युवी ने हमेशा ही सुर्खियां बटोरी हैं लेकिन इन दिनों वो मैदान से बाहर रखकर भी सुर्खियों में छाए हैं। दरअसल बॉलीवुड अभिनेत्री और मॉडल सोफी चौधरी ने 8 फरवरी को अपना 33 वां जन्मदिन मनाया।

http://bollywood.bhaskar.com/article/ENT-BOL-yuvraj-singh-neha-dhupia-arrive-together-at-sophie-choudrys-birthday-bash-4517621-PHO.html


इस मौके पर प्रिटी जिंटा, समिता शेट्टी, तुषार कपूर के साथ बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियां उनकी खुशी में शामिल हुईं लेकिन सोफी की पार्टी में युवराज सिंह और नेहा धूपिया चर्चा का विषय रहे। दरअसल ये दोनों सोफी की पार्टी को अटैंड करने के लिए एक साथ एक ही कार में आए।
ये पहला मौका नहीं था जब युवी और नेहा एक साथ किसी पार्टी में दिखाई दिए हों, इससे पहले ही इन दोनों को कई पार्टीज के दौरान एक साथ देखा गया है। खबरों की मानें तो दोनों के बीच कुछ पक भी रहा है।
बॉलीवुड और क्रिकेट का कनेक्शन काफी पुराना रहा है। 1960 के दशक से अब तक कई बॉलीवुड एक्ट्रेस ने क्रिकेट खिलाड़ियों से शादी की है। मंसूर अली खान पटौदी ने अभिनेत्री शर्मिला टैगोर से शादी की थी। वहीं इन दिनों कई क्रिकेटर्स बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ डेटिंग करते दिखाई दिए हैं, हाल ही में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को न्यूजीलैंड में एक साथ देखा गया था। युवी और नेहा लंबे समय से एक साथ हैं, ऐसे में इन दोनों के बीच कुछ हो सकता है। वैसे युवराज को टीम इंडिया का लवर ब्वॉय भी माना जाता है।

0 comments:

Post a Comment