Pages

Labels

Thursday, February 20, 2014

हत्या या आत्महत्या, जिया की मौत के राज पर आज भी पर्दा

मुंबईः 3 जून, 2013 की वो तारीख जब बॉलीवुड के गलियारों में चारों तरफ हलचल मच गई। वो एक्ट्रेस जिसने कुछ साल पहले अपने फिल्मी करियर का आगाज किया था और जो धीरे-धीरे कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ रही थी, वो अब इस दुनिया में नहीं थी। उसने फांसी लगा ली थी। वो अभिनेत्री जिसने 'नि:शब्द', 'गजनी' और 'हाउसफुल' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों के दिल पर छाप छोड़ दी थी,
हत्या या आत्महत्या, जिया की मौत के राज पर आज भी पर्दा ? 
जिया खान का जन्म 20 फरवरी, 1988 को ब्रिटेन में हुआ था। उनका आज 26वां जन्मदिन है। वो अपनी यादें छोड़कर दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं, लेकिन उनकी मौत से जुड़े कई ऐसे सवाल हैं, जिनके जवाब का इंतजार हर किसी को है। ऐसे कई सवाल है जो जिया की आत्महत्या को संदिग्ध बना देते हैं।

0 comments:

Post a Comment