Pages

Labels

Showing posts with label bharti singh boyfriend. Show all posts
Showing posts with label bharti singh boyfriend. Show all posts

Monday, March 24, 2014

Everyone Is Excited To Get A Glimpse Of Aishwarya.

दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय बच्चन रविवार 23 मार्च को दिल्ली में एक ज्वैलरी शोरूम का उद्घाटन करने पहुंची। इस मौके पर चाहें बच्चे हो या बूढ़े या फिर जवान, सभी का ऐशवर्या की एक झलक पाने के लिए जोश देखने लायक था। वैसे, ऐश को देखने के लिए पहुंची भारी भीड़ पर काबू पाने के लिए दिल्ली पुलिस को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी।

http://bollywood.bhaskar.com/article-bf7/ENT-everyone-is-excited-to-get-a-glimpse-of-aishwarya-4558028-PHO.html


ब्लैक गोल्डन ड्रेस में शोरूम का उद्घाटन करने पहुंची ऐश्वर्या बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं। वैसे, दिल्ली में फैंस की अपने प्रति इतनी दीवानगी को देख ऐश्वर्या काफी खुश नजर आईं। उन्होंने हाथ हिलाते हुए और फ्लाइंग किस देकर अपने फैंस के अभिवादन को स्वीकार किया।

Saturday, March 22, 2014

Stand Up Comedian bharti Singh Got Engaged.

वे उन्हें हमेशा भैया कहकर बुलाया करती हैं, लेकिन ख़बरों की मानें तो दोनों के बीच कुछ और ही रिश्ता बन चुका है। हम बात कर रहे हैं स्टैंड-अप कॉमेडियन भारती सिंह और कॉमेडी सर्कस के राइटर हर्ष लिम्बचिया की। सुना है कि दोनों ने सगाई कर ली है और ज़ल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे।
 
http://bollywood.bhaskar.com/article-hf/ENT-TV-bharti-singh-hiding-relationship-with-alleged-fianc-harsh-limbachiyaa-4556904-PHO.html
 
 
सूत्रों के अनुसार, भारती लगातार अपने और हर्ष के रिश्ते के बारे में इनकार करती आ रही हैं। वे हमेशा यही कहती हैं की उनके बीच भाई-बहन का रिश्ता है, जबकि कॉमेडी सर्कस से जुड़े सभी लोग उनके कथित रिश्ते के बारे में भलीभांति जानते हैं। दोनों ने हाल ही में एक-दूसरे को रिंग पहनाई है।
 
कुछ सूत्र इस बात की ओर भी संकेत करते हैं कि भारती अपनी और हर्ष की उम्र में बड़े अंतर के कारण कुछ शर्मिंदा हैं।गौरतलब है कि भारती 29 साल की हो चुकी हैं और हर्ष अभी 22 वर्ष के ही हैं।इतना ही नहीं, सुना तो यहां तक है कि भारती पिछले साल हर्ष को एक कार भी गिफ्ट कर चुकी हैं, जबकि वे दोनों ही इस बात को झूठ करार देते हैं।पूरे मामले में हर्ष की अपनी एक अलग ही कहानी है।