Pages

Labels

Showing posts with label bollywood hindi movie review. Show all posts
Showing posts with label bollywood hindi movie review. Show all posts

Tuesday, April 22, 2014

Aditya Chopra Double Exam With Film Mardaani

http://bollywood.bhaskar.com/article-bf5/ENT-BOL-aditya-chopra-double-exam-with-film-mardaani-4589331-PHO.html

फिल्म ‘मर्दानी’ के साथ आदित्य चोपड़ा अपनी गर्लफ्रेंड रानी मुखर्जी के साथ निर्देशक प्रदीप सरकार को फिल्म इंडस्ट्री में स्थापित करने का जोखिम लेकर चल रहे हैं। फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ाने के साथ फिल्म की मार्केटिंग, प्रमोशन और अन्य छोटे-बड़े फैसले को वे खुद ही ले रहे हैं।
इस फिल्म में क्राइम ब्रान्च की निर्भय अफसर की भूमिका में रानी मुखर्जी एक बार फिर बॉलीवुड में अपने लगभग खत्म हो चुके करियर को दोबारा रफ्तार देने की कोशिश कर रही हैं। 2007 से अब तक ‘थोड़ा प्यार थोड़ा मैजिक’, ‘दिल बोले हड़िप्पा’ और ‘अइय्या’ जैसी फिल्मों में ही रानी की मुख्य भूमिका थी और ये फिल्में सुपर फ्लॉप रहीं। वहीं ‘नो वन किल्ड जेसिका’ और ‘तलाश’ आदि फिल्मों में रानी मुख्य भूमिका में नहीं थीं, इसलिए इन फिल्मों का क्रेडिट रानी के खाते में नहीं जाता।


आगे की स्लाइड्स पर क्लिक करें और जानें फिल्म ‘मर्दानी’ के लिए और क्या कर रहे हैं आदित्य-

Wednesday, April 9, 2014

Anushka Sharma And Virat Kohli Spotted In Jodhpur.

जोधपुर. ढाका में टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में श्रीलंका के हाथों हारने के दो दिन बाद मंगलवार को टीम इंडिया के उप कप्तान और 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' विराट कोहली बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से मिलने जोधपुर पहुंचे। अनुष्का यहां फिल्म 'एनएच 10' की शूटिंग के सिलसिले में आई हैं। शेड्यूल के अनुसार उन्हें बुधवार को जोधपुर पहुंचना था, लेकिन विराट ढाका से दिल्ली होते हुए जोधपुर पहुंचे तो वह भी मुंबई से एक दिन पहले ही आ गईं। बाद में दोनों खेजड़ला फोर्ट पहुंचे जहां देर रात तक साथ-साथ रहे। टीम इंडिया कुछ महीनों पहले जब न्यूजीलैंड गई थी तो अनुष्का भी वहां पहुंच गईं। बाद में दोनों की वहां सड़कों पर साथ-साथ घूमते फोटो सार्वजनिक हुई थी। टीम इंडिया के ढाका जाने से पहले अनुष्का श्रीलंका में थीं, तब विराट वहां पहुंच गए।

PICS: अनुष्का से मिलने जोधपुर पहुंचे विराट कोहली

अनुष्का को बुधवार को जोधपुर आना था, लेकिन वे एक दिन पहले मंगलवार को ही पहुंच गईं। एयरपोर्ट से बाहर निकल कर अनुष्का सीधे खेजड़ला चली गईं, जबकि उनसे पहले पहुंचे विराट इंतजार करने के बाद होटल विवांता रवाना हो गए। लाइन प्रोड्यूसर ज्ञानेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि फिल्म की शूटिंग 10 अप्रैल से शुरू होगी।

Tuesday, April 1, 2014

Kapil Sharma's Success Journey.

मुंबईः कपिल शर्मा आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। उनकी बढ़ती लोकप्रियता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत और काम के प्रति ईमानदारी है। कपिल का शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' छोटे पर्दे का सबसे बड़ा शो बन चुका है। कपिल और उनके शो की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि ज्यादातर स्टार्स अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए 'कॉमेडी नाइट्स' की स्टेज पर जरूर पहुंचते हैं। कपिल ने अपनी डिफरेंट कॉमेडी स्टाइल से लोगों को टीवी पर इस कदर हंसाना शुरू किया कि उनकी छोटी सी मस्ती ग्रैंड मस्ती में बदल गई।
 
 FACTS: कभी फ्री में काम करते थे कपिल, आज हर कोई है इनका दीवाना
 
शमशेर सिंह के जरिए टीवी दर्शकों से पंजाब पुलिस का परिचय कराने वाले स्टैंडअप कॉमेडियन कपिल शर्मा अमृतसर के रहने वाले हैं। उन्होंने दस साल तक थिएटर भी किया है। कपिल शर्मा का जन्म 2 अप्रैल 1981 को हुआ था, यानी वो कल अपनी जिंदगी के 33 साल पूरे कर लेगें। इन बीते सालों में उन्होंने अपनी पहचान विख्यात कॉमेडियन, एक्टर और टेलीविजन होस्ट के रूप में बनाई है।

Saturday, March 1, 2014

मुंबई। 28 फरवरी को मुंबई में कंगना रनोट स्टारर फिल्म ‘क्वीन’ की स्पेशल स्क्रीनिंग हुई।

मुंबई। साल 2012 में आई फिल्म ‘जिस्म-2’ से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस सनी लियोनी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रागिनी MMS-2’ के प्रमोशन में लगी हुई हैं। सनी अपनी इस फिल्म को हिट कराने के लिए प्रमोशन में कई नये तरीकों का भी प्रयोग कर रही हैं।
 ऑटोरिक्शा में सवार होंगी सनी लियोनी, जानिए क्यों ?
 वैसे, अब सनी को फिल्म का प्रमोशन करने के लिए ऑटो वालों का साथ मिला है। जी हां, सनी अब ऑटो वालों के साथ मिलकर अपनी फिल्म को प्रमोट करेंगी। ‘रागिनी MMS-2 के प्रमोशन के सिलसिले में सनी 1 मार्च को मुंबई के ऑटो चालकों से मिलेंगी। इसके बाद वह मुंबई के अंधेरी में ऐसे कई ऑटोरिक्शा को झंडी दिखाएंगी, जो उनकी फिल्म की ब्रांडिंग करेंगे।
  आगे की स्लाइड्स पर क्लिक करें और देखें ‘रागिनी MMS’ की कुछ

Friday, February 21, 2014

एम्बेरेसिंग सिचुएशन से कैसे मुस्कुराते हुए बाहर निकल आई ये एक्ट्रेस,देखें

एम्बेरेसिंग सिचुएशन से कैसे मुस्कुराते हुए बाहर निकल आई ये एक्ट्रेस,देखें PICS 
मुंबईः 19 फरवरी की रात मुंबई में टॉप गियर अवॉर्ड्स में कई सेलेब्स ने शिरकत की। इनमें से एक बॉलीवुड एक्ट्रेस अंजना सुखानी भी थीं। अंजना को जब स्टेज पर अवॉर्ड देने के लिए बुलाया गया तो वह एक एम्बेरेसिंग सिचुएशन में फंस गईं। दरअसल,
Read more at http://bollywood.bhaskar.com/

Thursday, February 20, 2014

अपनी सुपरहीरो फिल्म में दीपिका को लेंगे रणबीर

अभिनेता रणबीर कपूर और निर्देशक अयान मुखर्जी बहुत गहरे दोस्त हैं। दोनों हमउम्र हैं और निजी व पेशेवर दोनों तरह की बातें एक-दूसरे से बांटते हैं। पहले 2009 में आई ‘वेकअप सिड’ और उसके बाद पिछले साल रिलीज हुई ‘ये जवानी है दीवानी’ ने दोनों के रिश्ते को और भी मजबूत कर दिया ह
 
अपनी सुपरहीरो फिल्म में दीपिका को लेंगे रणबीर!ये एक सुपरहीरो फिल्म बताई जा रही है और ये रोल रणबीर कपूर ही करेंगे। हीरोइन के रोल के लिए अयान की पहली पसंद कटरीना कैफ हैं, जो कि ‘ये जवानी...’ के लिए भी उनकी पहली पसंद थीं, लेकिन डेट्स प्रॉब्लम की वजह से तब कटरीना ने मना कर दिया था। इस फिल्म में उनके हां कहने की संभावना है पर अब रणबीर चाहते हैं कि फिल्म में उनके बजाय दीपिका को हीरोइन लिया जाए।

हत्या या आत्महत्या, जिया की मौत के राज पर आज भी पर्दा

मुंबईः 3 जून, 2013 की वो तारीख जब बॉलीवुड के गलियारों में चारों तरफ हलचल मच गई। वो एक्ट्रेस जिसने कुछ साल पहले अपने फिल्मी करियर का आगाज किया था और जो धीरे-धीरे कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ रही थी, वो अब इस दुनिया में नहीं थी। उसने फांसी लगा ली थी। वो अभिनेत्री जिसने 'नि:शब्द', 'गजनी' और 'हाउसफुल' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों के दिल पर छाप छोड़ दी थी,
हत्या या आत्महत्या, जिया की मौत के राज पर आज भी पर्दा ? 
जिया खान का जन्म 20 फरवरी, 1988 को ब्रिटेन में हुआ था। उनका आज 26वां जन्मदिन है। वो अपनी यादें छोड़कर दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं, लेकिन उनकी मौत से जुड़े कई ऐसे सवाल हैं, जिनके जवाब का इंतजार हर किसी को है। ऐसे कई सवाल है जो जिया की आत्महत्या को संदिग्ध बना देते हैं।

Saturday, January 11, 2014

SUNEEL GROVERS (GUTHTHI) NEW SHOW ON STAR PLUS NEWS IN HINDI

कॉमेडी नाइट विद कपिल की गुत्थी यानी सुनील ग्रोवर अब स्टार प्लस पर अपना कॉमेडी शो लेकर आ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार सुनील ने इस शो के लिए चैनल से बड़ी डील की है और ज़ल्द ही दर्शकों को हंसाते नजर आएंगे। सुनील ग्रोवर ने यह बात साफ़ कर दी है कि वे इस शो में एक लड़की के किरदार में नजर आएंगे।
 
http://bollywood.bhaskar.com/article/ENT-TV-suneel-grovers-new-show-on-star-plus-4490567-NOR.html
 
 
गौरतलब है कि इससे पहले सुनील ने कलर्स चैनल के लोकप्रिय शो 'कॉमेडी नाइट विद कपिल' में गुत्थी की भूमिका निभाकर सबका खूब मनोरंजन किया था।
 
ख़बरों की मानें तो किसी विवाद के चलते उन्होंने यह शो छोड़ दिया था, जबकि खुद सुनील ने यह सफाई दी थी कि कलर्स के साथ उनका कॉन्ट्रेक्ट पूरा हो चुका था, इस कारण उन्होंने शो छोड़ा।
 

Saturday, December 21, 2013

SANJAY DUTT PAROLE NEWS IN HINDI


बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त के बारे में ताजातरीन खबर ये है कि उन्हें येरवाड़ा जेल से एक महीने की पैरोल मिल गई है। संजय अब जेल से बाहर आ चुके हैं और मुंबई में पाली हिल स्थित अपने घर पहुंच गए हैं। उन्हें अपनी पत्नी का इलाज कराने के लिए पैरोल मिला है।
 
http://bollywood.bhaskar.com/article/ENT-BOL-sanjay-dutt-paroll-4471195-NOR.html
 
 
गौरतलब है कि अभी पिछले दिनों संजय दत्त ने जब अपनी पत्नी की बीमारी के नाम पर पैरोल की अर्जी दी थी और उसके एक दिन पहले ही उनकी पत्नी मान्यता दत्त कृषका लुल्ला की फिल्म की एक पार्टी में मस्ती करती हुई देखी गई थीं।
 
इसके बाद काफी बवाल मचाया गया था कि संजय बिना कारण पैरोल की मांग कर रहे हैं। लोगों को इस बात से भी ऐतराज था कि उन्हें एक महीने पहले ही चार सप्ताह का पैरोल दिया गया था। बताया जा रहा है कि घर पहुंचते ही संजय दत्त अपनी पत्नी, दोनों बच्चों और अपनी एम.पी. बहन प्रिया दत्त और नम्रता से मिले हैं।
 
जिस डॉक्टर के पास मान्यता ने चेकअप कराया है उसके मुताबिक मान्यता को दिल की समस्या और लिवर में ट्यूमर है जिसका ऑपरेशन करना पड़ेगा।
 
अधिक  पढ़ने के लिए : दैनिक भास्कर

Thursday, December 12, 2013

SOFIYA HYAT IN BIG BOSS 7 NEWS IN HINDI

बिग बॉस के घर का झगड़ा बढ़कर अब पुलिस थाने तक जा पहुंचा है। हाल ही में बिग बॉस 7 में नजर आई सिंगर और कलाकार सोफिया हयात ने शो के अन्य प्रतिभागी अरमान कोहली के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज कराई है। 
 
http://bollywood.bhaskar.com/article/ENT-BOL-police-refuse-to-file-sofia-hayats-complaint-against-armaan-kohli-4461788-PHO.html
 
 
सोफिया ने अपनी शिकायत में अरमान कोहली के खिलाफ धक्कामुक्की और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। सोफिया ने मुंबई के सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में अपना बयान दर्ज कराया है। पाकिस्तानी मूल की कलाकार सोफिया हयात को पिछले हफ्ते रिएलिटी सो बिग बॉस के एलिमिनेट किया गया था। इससे पहले सोफिया ने सलमान खान को भी बताया था कि उसके साथ कई बार हाउस में बदतमीजी की गई। सोफिया ने सलमान खान को कहा था 'अरमान कई बार उन्हें निशाना बना चुका है। अरमान का व्यवहार बेहद मेरे प्रति बेहद घटिया रहा है।'