Pages

Labels

Showing posts with label dhoom 3 reviews in hindi. Show all posts
Showing posts with label dhoom 3 reviews in hindi. Show all posts

Thursday, December 26, 2013

Dhoom 3 makes 5 Records in 5 days,collects 233 crores Bollywood News In Hindi

आमिर खान की नई फिल्‍म 'धूम-3' बॉक्‍स ऑफिस पर एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ रही है। पिछले शुक्रवार को रिलीज हुई इस फिल्‍म ने पांच दिनों के भीतर 233 करोड़ रुपये का कारोबार करने का रिकॉर्ड बनाया है। 
 
http://bollywood.bhaskar.com/article/ENT-REVI-dhoom-3-records-bollywood-news-in-hindi-4475933-PHO.html
 
 
मशहूर ट्रेड एनलिस्‍ट तरण आदर्श ने ट्वीट किया कि धूम-3 ने शुक्रवार से बुधवार तक भारत में 174.97 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है। वैसे, दुनियाभर के कारोबार की बात करें तो मंगलवार तक ही यह आंकड़ा दो सौ करोड़ के पार जा चुका था। मंगलवार तक फिल्‍म ने कुल 233.57 करोड़ रुपए का कारोबार किया था। 
 
फिल्‍म विदेशों भी धूम मचा रही है। पाकिस्‍तान के साथ-साथ धूम-3 ने अमेरिका में भी ओपनिंग वीकेंड कलेक्‍शन का रिकॉर्ड तोड़ा है। ओपनिंग वीकेंड में इस फिल्‍म ने 3,880,000 अमेरिकी डॉलर का कारोबार किया। इससे पहले ओपनिंग वीकेंड में सबसे अधिक कमाई का रिकॉर्ड चेन्‍नई एक्‍सप्रेस (2,416,513 डॉलर) का था। 
 
'धूम-3' भारत की अब तक की सबसे बड़ी रिलीज है। इस फिल्‍म को करीब 4500 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है। फिल्‍म ने एडवांस बुकिंग के मामले में कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है। 
 
विजय कृष्‍ण आचार्य के डायरेक्‍शन में बनी इस फिल्‍म में आमिर के अलावा अभिषेक बच्‍चन, उदय चोपड़ा और कैटरीना कैफ मुख्‍य भूमिका में हैं।