Pages

Labels

Showing posts with label bharti singh comedy. Show all posts
Showing posts with label bharti singh comedy. Show all posts

Friday, May 23, 2014

ऐश्वर्या से लेकर सोनाक्षी तक, इन 4 एक्ट्रेसेस ने घटाया वजन

ब्रिटिश फैशन डिजाइनर एलेक्जेंड्रा शलमन ने हाल ही में कहा है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस अपना वजन घटाने की कोशिश में अपनी सेहत को मुश्किल में डाल रही हैं। ऐसी कई एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने स्लिम दिखने के लिए अपना भारी वजन घटाया है।फैशन डिजाइनर एलेक्जेंड्रा शलमन ने कहा है कि एक्ट्रेस अपना वजन घटाने की कोशिश में अपनी सेहत को मुश्किल में डाल रही हैं। कई एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने अपना वजन घटाया है।
ऐश्वर्या से लेकर सोनाक्षी तक, इन 4 एक्ट्रेसेस ने घटाया वजन 
ऐश्वर्या राय बच्चन को वजन की सबसे ज्यादा अहमियत तब समझ में आई जब फिल्म ‘धूम-2’ के लिए उनसे दस किलो वजन कम करने को कहा गया। ऐश्वर्या का मां बनने के बाद से अब तक फिल्मों से दूर रहने का एक कारण वजन भी है। एड गुरु प्रह्लाद कक्कड़ भी उनसे कई बार वजन कम करने के लिए कह चुके हैं। ऐश्वर्या ने काफी वजन घटाने में कामयाबी पाई है। 

Thursday, May 22, 2014

सलमान ने बिन देखे ही बना दिया सुनील शेट्टी की बेटी को हीरोइन, देखें

मुंबई. सुनील शेट्टी की बेटी अथिया को सलमान खान अपने प्रोडक्शन हाउस तले लॉन्च कर रहे हैं। पता चला है कि 'हीरो' की शूटिंग शुरू होने से पहले तक सलमान ने अथिया को देखा भी नहीं था
सलमान ने बिन देखे ही बना दिया सुनील शेट्टी की बेटी को हीरोइन, देखें PICS
 
फिल्म के हीरो सूरज पांचोली को तो सलमान ने ग्रूमिंग की काफी टिप्स भी दीं। सूत्र बताते हैं कि सलमान और सुनील पुराने दोस्त हैं। सलमान का मानना था कि यदि सुनील ने फैसला लिया है कि उनकी बेटी फिल्मों में आए तो जाहिर है उन्होंने इसकी  READ MORE

Monday, March 24, 2014

Everyone Is Excited To Get A Glimpse Of Aishwarya.

दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय बच्चन रविवार 23 मार्च को दिल्ली में एक ज्वैलरी शोरूम का उद्घाटन करने पहुंची। इस मौके पर चाहें बच्चे हो या बूढ़े या फिर जवान, सभी का ऐशवर्या की एक झलक पाने के लिए जोश देखने लायक था। वैसे, ऐश को देखने के लिए पहुंची भारी भीड़ पर काबू पाने के लिए दिल्ली पुलिस को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी।

http://bollywood.bhaskar.com/article-bf7/ENT-everyone-is-excited-to-get-a-glimpse-of-aishwarya-4558028-PHO.html


ब्लैक गोल्डन ड्रेस में शोरूम का उद्घाटन करने पहुंची ऐश्वर्या बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं। वैसे, दिल्ली में फैंस की अपने प्रति इतनी दीवानगी को देख ऐश्वर्या काफी खुश नजर आईं। उन्होंने हाथ हिलाते हुए और फ्लाइंग किस देकर अपने फैंस के अभिवादन को स्वीकार किया।

Saturday, March 22, 2014

Stand Up Comedian bharti Singh Got Engaged.

वे उन्हें हमेशा भैया कहकर बुलाया करती हैं, लेकिन ख़बरों की मानें तो दोनों के बीच कुछ और ही रिश्ता बन चुका है। हम बात कर रहे हैं स्टैंड-अप कॉमेडियन भारती सिंह और कॉमेडी सर्कस के राइटर हर्ष लिम्बचिया की। सुना है कि दोनों ने सगाई कर ली है और ज़ल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे।
 
http://bollywood.bhaskar.com/article-hf/ENT-TV-bharti-singh-hiding-relationship-with-alleged-fianc-harsh-limbachiyaa-4556904-PHO.html
 
 
सूत्रों के अनुसार, भारती लगातार अपने और हर्ष के रिश्ते के बारे में इनकार करती आ रही हैं। वे हमेशा यही कहती हैं की उनके बीच भाई-बहन का रिश्ता है, जबकि कॉमेडी सर्कस से जुड़े सभी लोग उनके कथित रिश्ते के बारे में भलीभांति जानते हैं। दोनों ने हाल ही में एक-दूसरे को रिंग पहनाई है।
 
कुछ सूत्र इस बात की ओर भी संकेत करते हैं कि भारती अपनी और हर्ष की उम्र में बड़े अंतर के कारण कुछ शर्मिंदा हैं।गौरतलब है कि भारती 29 साल की हो चुकी हैं और हर्ष अभी 22 वर्ष के ही हैं।इतना ही नहीं, सुना तो यहां तक है कि भारती पिछले साल हर्ष को एक कार भी गिफ्ट कर चुकी हैं, जबकि वे दोनों ही इस बात को झूठ करार देते हैं।पूरे मामले में हर्ष की अपनी एक अलग ही कहानी है।