Pages

Labels

Showing posts with label Hindi film. Show all posts
Showing posts with label Hindi film. Show all posts

Monday, March 10, 2014

Aishwarya Rai Bachchan Gets Emotional During UN AIDS Event

मुंबईः बॉलीवुड की ब्यूटी क्वीन ऐश्वर्या राय बच्चन वुमन्स डे के मौके पर सेक्स के प्रति जागरुकता और एड्स से बचाव से जुड़े एक कार्यक्रम में शामिल हुईं। उन्होंने मुंबई के भाभा म्युनिसिपल अस्पताल में HIV के लिए देश में चल रहे ‘UNAIDS’ मिशन के ऊपर प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। वो इस इवेंट के दौरान बहुत भावुक नजर आईं और उनकी आंखों से आंसू भी छलक उठे।
 
http://bollywood.bhaskar.com/article-bf5/ENT-aishwarya-rai-bachchan-gets-teary-eyed-during-un-aids-event-4546017-PHO.html
 
 
ऐश्वर्या राय बच्चन संयुक्त राष्ट्र से जुड़ी संस्था 'UNAIDS' की अंतर्राष्ट्रीय गुडविल एंबेसडर हैं। इस मौके पर संयुक्त राष्ट्र की एड्स संबंधी संस्था के अधिकारी भी शामिल हुए। ऐश्वर्या कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई थीं। उन्होंने ब्लैक कलर का सलवार सूट पहन रखा था। इस लिबास में वो बहुत खूबसूरत नजर आ रही थीं।
 

Thursday, December 12, 2013

SOFIYA HYAT IN BIG BOSS 7 NEWS IN HINDI

बिग बॉस के घर का झगड़ा बढ़कर अब पुलिस थाने तक जा पहुंचा है। हाल ही में बिग बॉस 7 में नजर आई सिंगर और कलाकार सोफिया हयात ने शो के अन्य प्रतिभागी अरमान कोहली के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज कराई है। 
 
http://bollywood.bhaskar.com/article/ENT-BOL-police-refuse-to-file-sofia-hayats-complaint-against-armaan-kohli-4461788-PHO.html
 
 
सोफिया ने अपनी शिकायत में अरमान कोहली के खिलाफ धक्कामुक्की और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। सोफिया ने मुंबई के सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में अपना बयान दर्ज कराया है। पाकिस्तानी मूल की कलाकार सोफिया हयात को पिछले हफ्ते रिएलिटी सो बिग बॉस के एलिमिनेट किया गया था। इससे पहले सोफिया ने सलमान खान को भी बताया था कि उसके साथ कई बार हाउस में बदतमीजी की गई। सोफिया ने सलमान खान को कहा था 'अरमान कई बार उन्हें निशाना बना चुका है। अरमान का व्यवहार बेहद मेरे प्रति बेहद घटिया रहा है।'