मुंबई. बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान 'सत्यमेव जयते-2' की शूटिंग के पहले ही दिन रो पड़े। शो से जुड़े सूत्रों ने बताया कि शूटिंग के दौरान महिलाओं के खिलाफ अपराध
पर चर्चा हो रही थी। आमिर खान ने शो के बारे में बताया और फिर महिलाओं से
चर्चा करने लगे। महिलाओं ने जब आमिर को आपबीती सुनानी शुरू की तो वह कुछ
देर ध्यान से सुनते रहे, लेकिन फिर वह खुद को रोक नहीं पाए और रोने लगे।
आमिर महिलाओं की दास्तां सुन कर इतने दुखी हो गए थे कि शो की शूटिंग 30
मिनट के लिए रोकनी पड़ी। वह चाह कर भी खुद को शूटिंग के लिए तैयार नहीं कर
पा रहे थे। शो से जुड़े सूत्र ने कहा कि आमिर के साथ सत्यमेव जयते के
पिछले संस्करण के आखिरी एपिसोड में भी ऐसा ही हुआ था। वह बेहद संवेदशनशील
हैं और दूसरों का दर्द सुनकर वह निशब्द हो जाते हैं।
गौरतलब है कि आमिर खान ने 2012 में सत्यमेव जयते के साथ टीवी की
दुनिया में पहला कदम रखा था। सत्यमेव जयते के जरिए आमिर ने कई सामाजिक
मुद्दों को देश के सामने रखा, जिसकी बहुत तारीफ हुई थी। माना जा रहा है कि
इस बार शो की शुरुआत महिलाओं के खिलाफ अपराध के मुद्दे हो सकती है। दिल्ली
गैंगरेप के बाद से देश में महिलाओं के खिलाफ पर चर्चा हो रही है, कड़े
कानून भी बनाए गए हैं, लेकिन फिर भी स्थिति में ज्यादा सुधार नहीं आया
है।

0 comments:
Post a Comment