बॉलीवुड के 'दबंग' अभिनेता सलमान खान
की आगामी फिल्म 'जय हो' का पहला प्रीमियर मुंबई में आयोजित करवाया गया।
वैसे इस प्रीमियर में किसी समीक्षक अथवा मीडिया को नहीं बुलाया गया था। इस
प्रीमियर में सिर्फ सलमान खान का परिवार और उनके कुछ बहुत ही करीबी दोस्तों
को बुलाया गया था।
इस प्रीमियर में सलमान के पिता सलीम खान साहब भी थे और सलमान की मां
हेलेन भी मौजूद थीं। इसके अलावा सलमान की बहनें और उनके जीजा भी 'जय हो' के
प्रीमियर पर आमंत्रित थे। इस पैकेज के जरिए हम आपको इसी प्रीमियर की
तस्वीरें दिखाएंगे।

0 comments:
Post a Comment