सलमान खान
एक साल के गैप के बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने को तैयार हैं। इस साल उनकी
'जय हो' फिल्म 24 जनवरी को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म की कहानी एक आम
आदमी पर आधारित है, जो सिस्टम में बदलाव लाता है।
सभी दर्शक इस फिल्म की तुलना राजनीतिक दल आम आदमी पार्टी से कर रहे
हैं, जिसके प्रमुख अरविंद केजरीवाल हैं। हालांकि, सलमान खान ने हाल ही में
प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह दावा किया था कि उनकी फिल्म किसी पार्टी या आंदोलन
से संबंधित नहीं है।
बकौल सलमान, "मेरी फिल्म में ना आम आदमी पार्टी है ना ही कोई आंदोलन
है। अगर सिस्टम करप्ट है, तो आम आदमी को दूसरों को दोषी ठहराने के बजाय
अपनी जागरूकता बढ़ानी चाहिए।"
सलमान ने यह भी कहा, "मुझे यह बात समझ नहीं आती है कि आम आदमी को खुद को गाइड करने के लिए एक नेता की जरूरत क्यों है?"
जब उनसे पूछा गया था कि क्या वह अरविंद केजरीवाल को सपोर्ट करते हैं
या नहीं, तो उन्होंने कहा, "अरविंद केजरीवाल दिल्ली में चुनाव जीत चुके
हैं, लेकिन उन्हें अपने आप को साबित करना होगा।"
"मैं आप सहित सभी पार्टियों से अपील करूंगा कि फिल्म में आम आदमी पर
मेरे डायलॉग्स का इस्तेमाल न करें। मेरी फिल्म 'जय हो' पूरी तरह से एक्शन,
ड्रामा, रोमांस और इमोशंस से भरी मूवी है और मैं दर्शकों से इस फिल्म को
देखने की अपील करूंगा।"

0 comments:
Post a Comment