सेलेब्रिटीज के ऑटोग्राफ भी उतने ही अहम होते हैं, जितने वे खुद।
इनके ऑटोग्राफ से न सिर्फ फैन्स की यादें जुड़ी होती हैं, बल्कि इसमें उस
स्टार की छवि भी झलकती है। एक वेबसाइट के हवाले से जानते हैं कुछ
सेलेब्रिटीज के दस्तखतों की कीमत:
मेडोना :
सबसे सफल रिकॉर्डिग आर्टिस्ट के रूप में द गिनीज बुक में दर्ज मेडोना
का ऑटोग्राफ कीमती माना जाता है। उनके ऑटोग्राफ की कीमत वर्ष 2000 से 7.8
फीसदी की दर से बढ़ी है। उनके दस्तखत की औसतन कीमत 1629 डॉलर (करीब एक लाख
रुपए) है। मेडोना की कॉपी ऑटोग्राफ तस्वीरें भी 100-500 डॉलर की होती हैं।
नोट : 25 मोस्ट पॉवरफुल वुमन ऑफ द पास्ट सेंचुरी में शामिल मेडोना के एक साल में तीस करोड़ एलबम बिके थे।

0 comments:
Post a Comment