कहानी: ‘गोरी
तेरे प्यार में’ कहानी है श्रीराम (इमरान खान) और दिया (करीना कपूर) के
प्यार की। बैंगलोर में जन्मा श्रीराम एक नौजवान आर्किटेक्ट है जिसके लिए
रिश्तों की कोई अहमियत नहीं है। जहां एक ओर दुनिया की हर बात से बेपरवाह
श्रीराम है वहीं दुनिया को बदलने की चाहत रखती है उसकी गर्लफ्रेंड दिया
शर्मा, जो की एक सामाजिक कार्यकर्ता है।
शुरुआत में उनका यह अनौपचारिक रिश्ता समय के साथ भावनात्मक रूप ले
लेता है। लेकिन आखिरकार जटिल परिस्थितियां, अलग अलग आदर्श और मनोवृत्तियां
दोनों को अलग कर देती हैं। बहरहाल श्रीराम को बाद में यह एहसास होता है कि
दिया के लिए उसका प्यार एक जिस्मानी रिश्ते से कहीं ज़्यादा है और वो उसके
बिना नहीं रह सकता। लेकिन दिया अब आगे निकाल चुकी है और गुजरात के एक गांव
झुमली में बस चुकी है।
जब श्रीराम दिया का दिल जीतने झुमली पहुंचता है तो वो उसे इंकार कर
देती है। लेकिन इस बार उसे मनाने के लिए श्रीराम किसी भी हद तक जाने को
तैयार है। झुमली के लोगों की मदद करने की कोशिश कर श्रीराम दिया को मनाना
चाहता है मगर उसे इस तरह की आदत नहीं है। वो अपनी पूरी कोशिश करता है कि
दिया को यह यकीन दिला सके कि वो बदल गया है और अब वो उसके गांववालों के
जैसा ही हो गया है।
मगर क्या श्रीराम अपने प्यार को वापस पा सकेगा? क्या वो झुमली में
बदलाव ला सकेगा?फ़िल्म की कहानी इसी जवाब को ढूंढती हुई आगे बढ़ती है.

0 comments:
Post a Comment