सलमान खान की अगली फिल्म 'जय हो' का ना सिर्फ सलमान के फैन्स को बल्कि
सभी सिनेमा-प्रेमियों को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। सलमान की ये फिल्म
24 जनवरी को रिलीज हो रही है और इस फिल्म में उनके अपोजिट डेजी शाह काम कर
रही हैं जिन्हें सलमान ने खुद सेलेक्ट किया है।
सलमान की इस फिल्म की खास बात ये है कि ये उनकी पिछली मसाला फिल्मों
की तरह नहीं होगी बल्कि इसमें स्टोरी भी होगी और सधी हुई स्क्रिप्ट भी।
वैसे इस फिल्म का इंतजार करने का एक और कारण ये भी है कि 2013 में सलमान की
कोई भी फिल्म रिलीज नहीं हुई। 'जय हो' का पोस्टर भी जारी किया जा चुका है।
वैसे एक तो है कि जब भी कोई नई फिल्म आती है, लोगों के अंदर उसकी
स्टोरी जानने की उत्सुकता बहुत बढ़ जाती है। लोग फिल्म की रिलीज से पहले ही
जानना चाहते हैं कि आखिर फिल्म में उन्हें क्या मिलने वाला है। 'जय हो' के
साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। रोचक बात ये है कि हमारे पास इस फिल्म से
संबंधित काफी जानकारी है।
हमें ना सिर्फ इस फिल्म की पूरी स्टार-कास्ट पता चल चुकी है बल्कि
फिल्म का स्टोरी भी हम आपको बताएंगे। और तो और, फिल्म का क्लाइमैक्स क्या
रहेगा, य़े भी हम आपको बताएंगे। तो अब तक तो आप समझ ही गए होंगे कि इस पैकेज
के अंदर पूरी 'जय हो' रखी हुई है।

0 comments:
Post a Comment