टीवी रियलिटी शो बिग बॉस के सातवें सीजन में अब तक कई
उतार-चढ़ाव देखने को मिल चुके हैं, लेकिन अब भी कोई अंदाजा नहीं लगा सकता
कि इस घर में कब क्या हो गया। ट्विस्ट का खेल बिग बॉस हमेशा खेलते रहते हैं
और इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है।
अब जबकि बिग बॉस 7 के फाइनल में सिर्फ कुछ दिन ही बचे हैं, बिग बॉस ने
कुशाल टंडन को मिड-वीक एविक्शन के तहत बाहर करके खेल में एक नया मोड़ ला
दिया है। कुशाल टंडन को बताया गया कि उन्होंने सप्ताह के मध्य तक नॉमिनेट
होने वाले प्रतिभागियों में सबसे कम वोट मिले हैं और इस आधार पर उन्हें
बाहर कर दिया गया।
कुशाल के बाहर होने से पहले बिग बॉस 7 की सबसे बड़ी खबर ये थी कि
अरमान कोहली बिग बॉस के घर के अंदर वापस लौट आए थे। सोफिया हयात द्वारा
करवाई गई FIR के चलते उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था और पूछताछ करने
के बाद जब अरमान को बेल मिल गई तो वो वापस घर के अंदर आ गए।

0 comments:
Post a Comment