Pages

Labels

Friday, March 28, 2014

Friday Release: 'O Teri', 'Youngistaan', 'Dishkiyaoon', 'Station'. Movie Reveiws.

मुंबई। बॉलीवुड में इन दिनों बैक टू बैक फिल्में रिलीज हो रही हैं। वहीं पिछले दो से तीन फिल्मी फ्राइडे की बात की जाए, तो इनमें एक या दो नहीं, बल्कि 4 बड़ी फिल्में तक रिलीज हुई हैं।

http://bollywood.bhaskar.com/article-bf5/ENT-BOL-friday-release-o-teri-youngistaan-dishkiyaoon-station-4562239-PHO.html?seq=1


पिछले फिल्मी फ्राइडे की तरह इस फिल्मी फ्राइडे भी कई फिल्मों ने दस्तक दी है। इन फिल्मों में ‘ओ तेरी’, ‘यंगिस्तान’, ‘ढिश्कियाऊं’ और ‘स्टेशन’ खास हैं।

वैसे, ये चारों ही बड़ी फिल्में इस फिल्मी फ्राइडे रिलीज तो हो गई हैं, लेकिन इन फिल्मों में से किसका जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोलेगा, यह फिलहाल कहा नहीं जा सकता है। इन चारों ही फिल्मों का रिलीज से पहले स्टार्स ने जोर-शोर से प्रमोशन किया था। हालांकि, देखा जाए तो इस बार रिलीज हुई इन चारों ही फिल्मों में ज्यादातर नए स्टार्स ही हैं।

Wednesday, March 26, 2014

Sussanne Drank 6 Glasses Of Wine In Front Of Her Family?

मुंबई। सोमवार 24 मार्च को शाहरुख की पत्नी गौरी खान और ऋतिक से हाल ही में अलग हुईं सुजैन रोशन दुबई में एक साथ नजर आईं। दोनों यहां रियल स्टेट के प्रोजेक्ट 'नाइरा' की लॉन्चिंग में पहुंची थीं। नए प्रोजेक्ट के लॉन्च में सुजैन का पूरा परिवार मौजूद था।

http://bollywood.bhaskar.com/article-bf6/ENT-sussanne-drank-6-glasses-of-wine-in-front-of-her-family-4560138-PHO.html


वैसे, ये बात तो पहले ही तय थी कि सुजैन और गौरी साथ मिलकर कोई बिजनेस शुरू करने जा रही हैं। वहीं दोनों को दुबई में साथ देखकर ये बात सही भी साबित हो गई।
सुजैन और गौरी ने दुबई में मिलकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और उसके बाद एमिरेट्स हिल्स पर अपनी दोस्त रेखा तौरानी के घर में शानदार पार्टी मनाई।

Monday, March 24, 2014

Everyone Is Excited To Get A Glimpse Of Aishwarya.

दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय बच्चन रविवार 23 मार्च को दिल्ली में एक ज्वैलरी शोरूम का उद्घाटन करने पहुंची। इस मौके पर चाहें बच्चे हो या बूढ़े या फिर जवान, सभी का ऐशवर्या की एक झलक पाने के लिए जोश देखने लायक था। वैसे, ऐश को देखने के लिए पहुंची भारी भीड़ पर काबू पाने के लिए दिल्ली पुलिस को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी।

http://bollywood.bhaskar.com/article-bf7/ENT-everyone-is-excited-to-get-a-glimpse-of-aishwarya-4558028-PHO.html


ब्लैक गोल्डन ड्रेस में शोरूम का उद्घाटन करने पहुंची ऐश्वर्या बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं। वैसे, दिल्ली में फैंस की अपने प्रति इतनी दीवानगी को देख ऐश्वर्या काफी खुश नजर आईं। उन्होंने हाथ हिलाते हुए और फ्लाइंग किस देकर अपने फैंस के अभिवादन को स्वीकार किया।

Saturday, March 22, 2014

Stand Up Comedian bharti Singh Got Engaged.

वे उन्हें हमेशा भैया कहकर बुलाया करती हैं, लेकिन ख़बरों की मानें तो दोनों के बीच कुछ और ही रिश्ता बन चुका है। हम बात कर रहे हैं स्टैंड-अप कॉमेडियन भारती सिंह और कॉमेडी सर्कस के राइटर हर्ष लिम्बचिया की। सुना है कि दोनों ने सगाई कर ली है और ज़ल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे।
 
http://bollywood.bhaskar.com/article-hf/ENT-TV-bharti-singh-hiding-relationship-with-alleged-fianc-harsh-limbachiyaa-4556904-PHO.html
 
 
सूत्रों के अनुसार, भारती लगातार अपने और हर्ष के रिश्ते के बारे में इनकार करती आ रही हैं। वे हमेशा यही कहती हैं की उनके बीच भाई-बहन का रिश्ता है, जबकि कॉमेडी सर्कस से जुड़े सभी लोग उनके कथित रिश्ते के बारे में भलीभांति जानते हैं। दोनों ने हाल ही में एक-दूसरे को रिंग पहनाई है।
 
कुछ सूत्र इस बात की ओर भी संकेत करते हैं कि भारती अपनी और हर्ष की उम्र में बड़े अंतर के कारण कुछ शर्मिंदा हैं।गौरतलब है कि भारती 29 साल की हो चुकी हैं और हर्ष अभी 22 वर्ष के ही हैं।इतना ही नहीं, सुना तो यहां तक है कि भारती पिछले साल हर्ष को एक कार भी गिफ्ट कर चुकी हैं, जबकि वे दोनों ही इस बात को झूठ करार देते हैं।पूरे मामले में हर्ष की अपनी एक अलग ही कहानी है।
 

Friday, March 21, 2014

Parol Over, Sanjay will return to Prison Today

मुंबईः पिछले तीन महीने से पैरोल पर बाहर चल रहे बॉलीवुड के मुन्नाभाई यानी संजय दत्त को आज मुंबई की यरवदा जेल में वापस जाना होगा। वो 21 दिसंबर से पैरोल के चलते जेल से बाहर हैं, संयज ने हर बार अपनी पैरोल को खत्म होने से पहले एक महीने के लिए दो बार बढ़वाया। हालांकि, अब उनकी पैरोल का आज आखिरी दिन है और उन्हें जेल की सलाखों के पीछे वापस लौटना होगा।
 
http://bollywood.bhaskar.com/article-bf5/ENT-three-months-holidays-were-over-sanjay-prison-today-4555987-PHO.html
 
 
संजय दत्त को मुंबई बम ब्लास्ट केस में पांच साल की सजा हुई थी, जिसमें से बचे 42 महीने की सजा वह अब काट रहे हैं। संजय जब से पुणे की यरावडा जेल गए हैं, वह जेल में कम और पैरोल पर ज्यादा बाहर रहे हैं। संजय पत्नी मान्यता की बीमारी को लेकर 21 दिसंबर से पैरोल पर बाहर थे।
 
संजय को उनके परिवार की जरुरत के वक्त पैरोल मिला था। उनकी पत्नी मान्यता की बीमारी और उनकी देखभाल के लिए बार-बार उनकी पैरोल को बढ़ा दिया गया। हालांकि, इस दौरान संजय ने परिवार के साथ क्रिसमस, नया साल, महाशिवरात्रि और होली जैसे त्योहार का सेलिब्रेशन जरूर कर लिया।
 

Thursday, March 20, 2014

Celebs Costliest Autographs.

सेलेब्रिटीज के ऑटोग्राफ भी उतने ही अहम होते हैं, जितने वे खुद। इनके ऑटोग्राफ से न सिर्फ फैन्स की यादें जुड़ी होती हैं, बल्कि इसमें उस स्टार की छवि भी झलकती है। एक वेबसाइट के हवाले से जानते हैं कुछ सेलेब्रिटीज के दस्तखतों की कीमत:
 
maddonna
 
 
 
मेडोना : 
 
सबसे सफल रिकॉर्डिग आर्टिस्ट के रूप में द गिनीज बुक में दर्ज मेडोना का ऑटोग्राफ कीमती माना जाता है। उनके ऑटोग्राफ की कीमत वर्ष 2000 से 7.8 फीसदी की दर से बढ़ी है। उनके दस्तखत की औसतन कीमत 1629 डॉलर (करीब एक लाख रुपए) है। मेडोना की कॉपी ऑटोग्राफ तस्वीरें भी 100-500 डॉलर की होती हैं। 
 
नोट : 25 मोस्ट पॉवरफुल वुमन ऑफ द पास्ट सेंचुरी में शामिल मेडोना के एक साल में तीस करोड़ एलबम बिके थे।
 

Wednesday, March 19, 2014

'Bewakoofiyaan' On The Contrary Suffered A Loss.

मुंबईः बीते शुक्रवार को आयुष्मान खुराना और सोनम कपूर स्टारर 'बेवकूफियां' रिलीज हुई। यह फिल्म वर्ल्ड वाइड बिजनेस में कुछ खास नहीं कर पाई। इसके विपरीत कंगना रनोट की फिल्म 'क्वीन' बॉक्स ऑफिस पर बेहतर प्रदर्शन कर रही है। सोनम की 'बेवकूफियां' कंगना की 'क्वीन' के आगे नहीं चल पाई। कमाई के मामले में क्वीन ने 'बेवकूफियां' को पीछे छोड़ दिया है। 
 
Queen
 
 
ट्रेड एनालिस्ट और फिल्म क्रिटिक कोमल नाहटा ने दोनों फिल्म की कमाई का आंकड़ा बताया। उनके मुताबिक 'बेवकूफियां' पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 2.25 करोड़ की कमाई कर पाई। वहीं, दूसरे दिन 2.5 करोड़ और तीसरे दिन 2.75 करोड़ का बिजनेस किया। जबकि 7 मार्च को रिलीज हुई क्वीन ने दूसरे सप्ताह भी बेहतरीन कारोबार किया।