Pages

Labels

Saturday, March 22, 2014

Stand Up Comedian bharti Singh Got Engaged.

वे उन्हें हमेशा भैया कहकर बुलाया करती हैं, लेकिन ख़बरों की मानें तो दोनों के बीच कुछ और ही रिश्ता बन चुका है। हम बात कर रहे हैं स्टैंड-अप कॉमेडियन भारती सिंह और कॉमेडी सर्कस के राइटर हर्ष लिम्बचिया की। सुना है कि दोनों ने सगाई कर ली है और ज़ल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे।
 
http://bollywood.bhaskar.com/article-hf/ENT-TV-bharti-singh-hiding-relationship-with-alleged-fianc-harsh-limbachiyaa-4556904-PHO.html
 
 
सूत्रों के अनुसार, भारती लगातार अपने और हर्ष के रिश्ते के बारे में इनकार करती आ रही हैं। वे हमेशा यही कहती हैं की उनके बीच भाई-बहन का रिश्ता है, जबकि कॉमेडी सर्कस से जुड़े सभी लोग उनके कथित रिश्ते के बारे में भलीभांति जानते हैं। दोनों ने हाल ही में एक-दूसरे को रिंग पहनाई है।
 
कुछ सूत्र इस बात की ओर भी संकेत करते हैं कि भारती अपनी और हर्ष की उम्र में बड़े अंतर के कारण कुछ शर्मिंदा हैं।गौरतलब है कि भारती 29 साल की हो चुकी हैं और हर्ष अभी 22 वर्ष के ही हैं।इतना ही नहीं, सुना तो यहां तक है कि भारती पिछले साल हर्ष को एक कार भी गिफ्ट कर चुकी हैं, जबकि वे दोनों ही इस बात को झूठ करार देते हैं।पूरे मामले में हर्ष की अपनी एक अलग ही कहानी है।
 

Friday, March 21, 2014

Parol Over, Sanjay will return to Prison Today

मुंबईः पिछले तीन महीने से पैरोल पर बाहर चल रहे बॉलीवुड के मुन्नाभाई यानी संजय दत्त को आज मुंबई की यरवदा जेल में वापस जाना होगा। वो 21 दिसंबर से पैरोल के चलते जेल से बाहर हैं, संयज ने हर बार अपनी पैरोल को खत्म होने से पहले एक महीने के लिए दो बार बढ़वाया। हालांकि, अब उनकी पैरोल का आज आखिरी दिन है और उन्हें जेल की सलाखों के पीछे वापस लौटना होगा।
 
http://bollywood.bhaskar.com/article-bf5/ENT-three-months-holidays-were-over-sanjay-prison-today-4555987-PHO.html
 
 
संजय दत्त को मुंबई बम ब्लास्ट केस में पांच साल की सजा हुई थी, जिसमें से बचे 42 महीने की सजा वह अब काट रहे हैं। संजय जब से पुणे की यरावडा जेल गए हैं, वह जेल में कम और पैरोल पर ज्यादा बाहर रहे हैं। संजय पत्नी मान्यता की बीमारी को लेकर 21 दिसंबर से पैरोल पर बाहर थे।
 
संजय को उनके परिवार की जरुरत के वक्त पैरोल मिला था। उनकी पत्नी मान्यता की बीमारी और उनकी देखभाल के लिए बार-बार उनकी पैरोल को बढ़ा दिया गया। हालांकि, इस दौरान संजय ने परिवार के साथ क्रिसमस, नया साल, महाशिवरात्रि और होली जैसे त्योहार का सेलिब्रेशन जरूर कर लिया।
 

Thursday, March 20, 2014

Celebs Costliest Autographs.

सेलेब्रिटीज के ऑटोग्राफ भी उतने ही अहम होते हैं, जितने वे खुद। इनके ऑटोग्राफ से न सिर्फ फैन्स की यादें जुड़ी होती हैं, बल्कि इसमें उस स्टार की छवि भी झलकती है। एक वेबसाइट के हवाले से जानते हैं कुछ सेलेब्रिटीज के दस्तखतों की कीमत:
 
maddonna
 
 
 
मेडोना : 
 
सबसे सफल रिकॉर्डिग आर्टिस्ट के रूप में द गिनीज बुक में दर्ज मेडोना का ऑटोग्राफ कीमती माना जाता है। उनके ऑटोग्राफ की कीमत वर्ष 2000 से 7.8 फीसदी की दर से बढ़ी है। उनके दस्तखत की औसतन कीमत 1629 डॉलर (करीब एक लाख रुपए) है। मेडोना की कॉपी ऑटोग्राफ तस्वीरें भी 100-500 डॉलर की होती हैं। 
 
नोट : 25 मोस्ट पॉवरफुल वुमन ऑफ द पास्ट सेंचुरी में शामिल मेडोना के एक साल में तीस करोड़ एलबम बिके थे।
 

Wednesday, March 19, 2014

'Bewakoofiyaan' On The Contrary Suffered A Loss.

मुंबईः बीते शुक्रवार को आयुष्मान खुराना और सोनम कपूर स्टारर 'बेवकूफियां' रिलीज हुई। यह फिल्म वर्ल्ड वाइड बिजनेस में कुछ खास नहीं कर पाई। इसके विपरीत कंगना रनोट की फिल्म 'क्वीन' बॉक्स ऑफिस पर बेहतर प्रदर्शन कर रही है। सोनम की 'बेवकूफियां' कंगना की 'क्वीन' के आगे नहीं चल पाई। कमाई के मामले में क्वीन ने 'बेवकूफियां' को पीछे छोड़ दिया है। 
 
Queen
 
 
ट्रेड एनालिस्ट और फिल्म क्रिटिक कोमल नाहटा ने दोनों फिल्म की कमाई का आंकड़ा बताया। उनके मुताबिक 'बेवकूफियां' पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 2.25 करोड़ की कमाई कर पाई। वहीं, दूसरे दिन 2.5 करोड़ और तीसरे दिन 2.75 करोड़ का बिजनेस किया। जबकि 7 मार्च को रिलीज हुई क्वीन ने दूसरे सप्ताह भी बेहतरीन कारोबार किया। 
 

Thursday, March 13, 2014

Unseen Pictures Of Salman Khan’S Alleged Love Interest Iulia Vantur

मुंबईः बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने इस बात के संकेत दिए हैं कि वो साल के आखिर तक शादी कर सकते हैं। सूत्रों की मानें, तो सलमान इन दिनों लूलिया वंतूर के साथ डेट कर रहे हैं। लूलिया रोमानियाई मॉडल और टीवी एंकर हैं। हाल ही में सलमान के एक करीबी ने एक बेवसाइट से कहा, “सलमान की लूलिया से मुलाकात दो साल पहले विदेश में हुई थी। इसके बाद से दोनों लगातार संपर्क में हैं। अब उन्हें एक-दूसरे के साथ रहने की आदत हो चुकी है।”
 
http://bollywood.bhaskar.com/article-bf5/ENT-BOL-meet-salman-khans-alleged-love-interest-iulia-vantur-4548448-PHO.html
 
 
सलमान की कथित गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर रोमानिया की रहने वाली हैं, जो मॉडल होने के साथ टीवी होस्ट भी हैं। 2006 में लूलिया ने टीवी की तरफ मूव किया। उन्होंने PRO टीवी के लिए मॉर्निंग न्यूज शो होस्ट किया। वो सप्ताह के आखिरी में मॉर्निंग न्यूज पढ़ती थीं। वो साल में एक बड़े प्रोग्राम की सह-होस्ट भी होती थीं।
 

Tuesday, March 11, 2014

Amitabh Bachchan Health Problem:Bollywood News In Hindi.

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन की तबीयत अचानक खराब हो गई है। ये जानकारी खुद महानायक ने ट्विटर के जरिए दी। 

http://bollywood.bhaskar.com/article-bf6/ENT-BOL-amitabh-bachchan-health-problem-4546216-NOR.html


अमिताभ ने ट्वीट किया कि मेरा सीटी स्कैन कराया गया, जिसमें कुछ नहीं निकला है लेकिन काफी दर्द है। बिग बी को डॉक्टरों ने आराम करने की हिदायत दी है। उन्होंने बताया कि वो पल-पल की जानकारी ट्विटर के जरिए देते रहेंगे।

Monday, March 10, 2014

Aishwarya Rai Bachchan Gets Emotional During UN AIDS Event

मुंबईः बॉलीवुड की ब्यूटी क्वीन ऐश्वर्या राय बच्चन वुमन्स डे के मौके पर सेक्स के प्रति जागरुकता और एड्स से बचाव से जुड़े एक कार्यक्रम में शामिल हुईं। उन्होंने मुंबई के भाभा म्युनिसिपल अस्पताल में HIV के लिए देश में चल रहे ‘UNAIDS’ मिशन के ऊपर प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। वो इस इवेंट के दौरान बहुत भावुक नजर आईं और उनकी आंखों से आंसू भी छलक उठे।
 
http://bollywood.bhaskar.com/article-bf5/ENT-aishwarya-rai-bachchan-gets-teary-eyed-during-un-aids-event-4546017-PHO.html
 
 
ऐश्वर्या राय बच्चन संयुक्त राष्ट्र से जुड़ी संस्था 'UNAIDS' की अंतर्राष्ट्रीय गुडविल एंबेसडर हैं। इस मौके पर संयुक्त राष्ट्र की एड्स संबंधी संस्था के अधिकारी भी शामिल हुए। ऐश्वर्या कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई थीं। उन्होंने ब्लैक कलर का सलवार सूट पहन रखा था। इस लिबास में वो बहुत खूबसूरत नजर आ रही थीं।